27 October 2023 Current affairs in Hindi | 27 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "27 October 2023 Current affairs in Hindi | 27 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का मुख्य उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 27 October के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

27 October 2023 Current affairs in Hindi

27 October 2023 Current affairs, 27 October 2023 Current affairs in Hindi, 27 October 2023 Current affairs mcq, 27 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स, Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug, gk gurug

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में किसे हार्वर्ड लॉ स्कूल का 'वैश्विक नेतृत्व के लिए पुरस्कार' प्राप्त हुआ हैं?
a) रत्न टाटा
b) नरेन्द्र मोदी
c) डीवाई चंद्रचूड़
d) कपिल सिब्बल
Ans :- डीवाई चंद्रचूड़

  • भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को हार्वर्ड लॉ स्कूल से 'वैश्विक नेतृत्व के लिए पुरस्कार' प्राप्त हुआ है।
  • सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ 1982-83 में हार्वर्ड लॉ स्कूल में एलएलएम के छात्र थे।
  • इस वर्ष हार्वर्ड लॉ स्कूल अपने ग्रेजुएट लॉ प्रोग्राम की 100वीं वर्षगांठ मना रहा है।

Q. हाल ही में भारत और किस देश की सेना के बीच एक संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास "एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023" शुरू हुआ हैं?
a) कतर
b) मलेशिया
c) कजाकिस्तान
d) उज्बेकिस्तान
Ans :- मलेशिया

  • भारत और मलेशिया की सेना के बीच एक संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास "एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023" शुरू हुआ हैं।
  • इस द्विपक्षीय अभ्यास में भारत की ओर से 'राजपूत रेजिमेंट' की एक बटालियन एवं मलेशियाई सेना की 5वीं रॉयल बटालियन भाग ले रही है।
  • इस द्विपक्षीय अभ्यास का मुख्य उद्देश्य उप-पारंपरिक परिदृश्य में मल्टी-डोमेन ऑपरेशन संचालित करने के लिए सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।
  • यह द्विपक्षीय अभ्यास प्रशिक्षण उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, सामरिक स्तर पर अभ्यास के संचालन और एक दूसरे के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने पर केंद्रित होगा।


Q. हाल ही में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा भारत के पहले नैनो डीएपी संयंत्र का उद्घाटन किस स्थान पर किया गया हैं?
a) इंदौर
b) सूरत
c) नागपुर
d) गांधीनगर
Ans :- गांधीनगर

  • केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा भारत के पहले नैनो डीएपी संयंत्र का उद्घाटन गांधीनगर में कलोल के पास किया गया हैं।
  • यह नैनो डीएपी प्लांट डीएपी के आयात को कम करने में मदद करेगा और रसद और भंडारण लागत में भी कमी लाएगा।
  • इस प्लांट के माध्यम से 25 टन डीएपी के बराबर 5 करोड़ बोतल नैनो डीएपी लिक्विड का उत्पादन किया जायेगा।

Q. हाल ही में किस देश की कैबिनेट ने एक पायलट कार्यक्रम के तहत भारत और छह अन्य देशों के नागरिकों को मुफ्त पर्यटक वीजा देने की मंजूरी दे दी है?
a) श्रीलंका
b) भूटान
c) मलेशिया
d) थाईलैंड
Ans :- श्रीलंका

  • श्रीलंका की कैबिनेट ने एक पायलट कार्यक्रम के तहत भारत और छह अन्य देशों के नागरिकों को मुफ्त पर्यटक वीजा देने की मंजूरी दे दी है
  • इस पायलट कार्यक्रम में भारत के अलावा छह अन्य देश रूस, चीन, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया और जापान हैं।
  • इस पायलट कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रीलंका के पर्यटन उद्योग को पुनर्जीवित करना है। इसे 2026 तक पांच मिलियन आगमन का लक्ष्य बनाने के लिए लिया गया है।

Q. हाल ही में अहमदाबाद में आयोजित "आदि महोत्सव-राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव" का उद्घाटन किसने किया हैं?
a) द्रौपदी मुर्मू
b) अर्जुन मुंडा
c) नरेन्द्र मोदी
d) अमित शाह
Ans :- अर्जुन मुंडा

  • अहमदाबाद में आयोजित "आदि महोत्सव-राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव" का उद्घाटन केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया हैं
  • इसका आयोजन 25 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2023 तक अहमदाबाद हाट, वस्त्रपुर में भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास परिसंघ (TRIFED) द्वारा किया जा रहा है।
  • इस आयोजन के दौरान 100 से अधिक स्टॉल पर भारत की जनजातीय संस्कृति, शिल्प कौशल, पाक कलात्मकता और आर्थिक प्रयासों का प्रदर्शन किया जा रहा हैं।

Q. हाल ही में केन्द्रीय कैबिनेट ने किस देश के साथ सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन पार्टनरशिप के लिए सहयोग ज्ञापन को मंजूरी दी है?
a) जापान
b) ताइवान
c) सिंगापूर
d) दक्षिणी कोरिया
Ans :- जापान

  • केन्द्रीय कैबिनेट ने जापान-भारत सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन पार्टनरशिप पर भारत और जापान के बीच सहयोग ज्ञापन को मंजूरी दी है।
  • भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने जुलाई, 2023 जापान के साथ सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये थे।


Q. हाल ही में वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन बने हैं?
a) ईशान किशन
b) लोकेश राहुल
c) शुबमन गिल
d) श्रेयस अय्यर
Ans :- शुबमन गिल

  • भारतीय क्रिकेटर शुबमन गिल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
  • शुबमन गिल ने वनडे में सिर्फ 38 पारियों में 2000 रन बनाए हैं।
  • इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला को यह उपलब्धि हासिल करने में 40 पारियां लगीं।
  • शुबमन गिल के नाम 38 वनडे मैचों में छह शतक और 10 अर्धशतक हैं।

Q. हाल ही में बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'हामून' को किस देश द्वारा नाम दिया गया है?
a) ईरान
b) इराक
c) भारत
d) बांग्लादेश
Ans :- ईरान

  • बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान को ईरान द्वारा 'हामून' नाम दिया गया है।
  • हिंद महासागर में बनने वाले उष्णकटिबंधीय चक्रवातों को 13 सदस्य देशों द्वारा क्रमिक रूप से नाम दिया जाता है।
  • 'हामून' एक फ़ारसी शब्द है जो अस्थायी रेगिस्तानी झीलों और दलदली भूमि को दर्शाता है।

Q. हाल ही में BCCI द्वारा भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच किसे नियुक्त किया गया हैं?
a) झूलन गोस्वामी
b) रवि शास्त्री
c) अमोल मजूमदार
d) रिषिकेश कानिटकर
Ans :- अमोल मजूमदार

  • BCCI द्वारा पूर्व क्रिकेटर अमोल मजूमदार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया हैं।
  • अभी तक भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच पद की जिम्मेदारी रिषिकेश कानिटकर अस्थायी तौर पर संभाल रहे थे।

Q. प्रतिवर्ष विश्व पोलियो दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 22 अक्टूबर
b) 23 अक्टूबर
c) 24 अक्टूबर
d) 25 अक्टूबर
Ans :- 24 अक्टूबर

  • प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता हैं।
  • इस दिन पोलियो वैक्सिनेशन के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने और पोलियो को जड़ से मिटाने के लिए दुनिया भर में पोलियो के खिलाफ कैम्पेन चलाए जाते हैं।
  • विश्व पोलियो दिवस जोनास साल्क के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। जिन्होंने पोलियो की वैक्सीन खोजने वाली पहली टीम को लीड किया था। 

आप डेली करंट अफेयर्स 27 October 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 27 October 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद....