25-26 October 2023 Current affairs in Hindi | 25-26 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "25-26 October 2023 Current affairs in Hindi | 25-26 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का मुख्य उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 25-26 October के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

25-26 October 2023 Current affairs in Hindi

26 October 2023 Current affairs, 26 October 2023 Current affairs in Hindi, 26 October 2023 Current affairs mcq, 26 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स, Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug, gk gurug

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में किस केन्द्रीय मंत्री ने अटारी-वाघा सीमा पर 418 फीट के राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन किया हैं?
a) अमित शाह
b) पीयूष गोयल
c) नितिन गडकरी
d) नरेन्द्र सिंह तोमर
Ans :- नितिन गडकरी

  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अटारी-वाघा सीमा पर 418 फीट के राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन किया हैं।
  • इससे पहले मार्च 2017 में 360 फुट का झंडा लगाया गया था।
  • यह देश का सबसे ऊंचा झंडा है। इस झंडे के ऊपर जो निगरानी प्रणाली लगाई गई है, उससे बीएसएफ कर्मियों को फायदा होगा।

Q. हाल ही में किस सैन्य स्टेशन को 'बेस्ट ग्रीन मिलिट्री स्टेशन' पुरस्कार प्रदान किया गया हैं?
a) उधमपुर
b) बीकानेर
c) पठानकोट
d) देहरादून
Ans :- उधमपुर

  • उधमपुर सैन्य स्टेशन को सेना कमांडरों के सम्मेलन में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे द्वारा 'बेस्ट ग्रीन मिलिट्री स्टेशन' पुरस्कार प्रदान किया गया हैं।
  • दूसरा सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार देहरादून मिलिट्री स्टेशन ने हासिल किया।
  • बीकानेर मिलिट्री स्टेशन को "सर्वश्रेष्ठ परिवर्तनकारी स्टेशन" का पुरस्कार मिला।
  • सेना कमांडरों का यह सम्मेलन 16 से 20 अक्टूबर 2023 तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।


Q. हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किस शहर में भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया हैं?
a) जयपुर
b) गुरुग्राम
c) नई दिल्ली 
d) नासिक
Ans :- नई दिल्ली 

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया हैं।
  • इस दो दिवसीय भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव के माध्यम से बातचीत, कला, नृत्य, नाटक, स्टोरी टेलिंग और प्रदर्शनियों के माध्यम से भारत की समृद्ध सैन्य संस्कृति और विरासत का जश्न मनाया जाएगा।
  • इस भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव ने भारत और विश्व के लिए प्रासंगिक सुरक्षा, रणनीति और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों से संबंधित विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा के लिए एक मंच भी प्रदान किया है।
  • इस महोत्सव में सैन्य बैंड प्रदर्शन के माध्यम से सैन्य संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें आर्मी सिम्फनी बैंड प्रस्तुति और ब्रास बैंड प्रदर्शन और एक सांस्कृतिक पर्व की शाम शामिल है।

Q. हाल ही में किस केन्द्रीय मंत्री द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए ‘हार्टलैंड त्रिपुरा’ परियोजना शुरू की गई हैं?
a) स्मृति ईरानी
b) किरण रिजूजू
c) राजीव चंद्रशेखर
d) निर्मला सीतारमण
Ans :- राजीव चंद्रशेखर

  • केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए ‘हार्टलैंड त्रिपुरा’ परियोजना शुरू की गई हैं।
  • यह हार्टलैंड त्रिपुरा परियोजना डेलॉइट इंडिया और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, अगरतला के साथ साझेदारी में शुरू की गई है।
  • इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करना है और यह निवेश को आकर्षित करेगा और नौकरियां पैदा करने में मदद करेगा।

Q. हाल ही में भारत के पहले नैनो डीएपी प्लांट का उद्घाटन किस राज्य में किया गया है?
a) गुजरात
b) महाराष्ट्र
c) कर्नाटक
d) राजस्थान
Ans :- गुजरात

  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा गुजरात के गांधीनगर में देश के पहले नैनो डीएपी प्लांट का उद्घाटन किया गया हैं। 
  • कलोल में नैनो लिक्विड डैप प्लांट इफको द्वारा 300 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया गया है।
  • इफको की स्थापना 1967 में की गयी थी।

Q. निम्नलिखित में से किस स्थान पर भारतीय नौसेना द्वारा "बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास – MILAN 24" आयोजित किया जाएगा?
a) मैसूर
b) मुंबई
c) चैन्नई
d) विशाखापत्तनम
Ans :- विशाखापत्तनम

  • भारतीय नौसेना द्वारा 19 फरवरी से 27 फरवरी 2024 तक विशाखापत्तनम में MILAN 24 (बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास- 2024)  का आयोजन किया जायेगा।
  • यह बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास कार्यक्रम भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए MILAN अभ्यास की मेजबानी का उद्देश्य लंबे समय से चली आ रही अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने की परंपरा का पालन करता है।


Q. हाल ही में भूवैज्ञानिकों ने किस हिमालय क्षेत्र में समुद्र तल से 18,000 फीट की ऊंचाई पर मूंगा चट्टान के जीवाश्मों का पता लगाया है?
a) लेह
b) लद्दाख
c) श्रीनगर
d) गंगटोक
Ans :- लद्दाख

  • भूवैज्ञानिकों ने पूर्वी लद्दाख हिमालय क्षेत्र में समुद्र तल से 18,000 फीट की ऊंचाई पर मूंगा चट्टान के जीवाश्मों का पता लगाया है।
  • ये जीवाश्म प्राचीन मूंगा उपनिवेशों के अस्तित्व को प्रकट करते हैं जो एक विविध समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र की उपस्थिति का सुझाव देते हैं।
  • यह खोज लद्दाख के भूवैज्ञानिक इतिहास, टेक्टोनिक गतिविधि के प्रभाव और प्राचीन जलवायु स्थितियों में अंतर्दृष्टि प्रदान करती है।

Q. हाल ही में किस भारतीय-अमेरिकी को अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी और नवाचार पदक से सम्मानित किया गया हैं?
a) अरुणिमा शर्मा
b) कुशल कुमार 
c) अशोक गाडगिल
d) वेणुगोपाल अय्यर
Ans :- अशोक गाडगिल

  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा दो भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिकों 'अशोक गाडगिल और सुब्रा सुरेश' को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी और नवाचार पदक से सम्मानित किया गया । 
  • जिसमें शामिल है।
  • यह अवार्ड उन अमेरिकियों को दिया जाता है जिन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी में उपलब्धियां हासिल की है। 
  • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी और नवाचार पदक की स्थापना 1959 में की गयी थी।

Q. हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किस जिले में उत्तर प्रदेश के पहले मिशन शक्ति कैफे का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया हैं?
a) गोंडा
b) कानपूर
c) लखनऊ
d) गाजियाबाद
Ans :- गोंडा

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोंडा जिले में उत्तर प्रदेश के पहले 'मिशन शक्ति कैफे' का उद्घाटन किया गया हैं।
  • इस मिशन शक्ति कैफे का संचालन स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और छात्रों को पौष्टिक, पौष्टिक भोजन प्रदान करना है।
  • इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के लिए 'नवदेवी सम्मान' भी प्रदान किया गया। इसे पुलिस, उद्यमिता, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, स्वयं सहायता समूहों जैसे विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं के लिए प्रस्तुत किया जाता है।

Q. प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 22 अक्टूबर
b) 23 अक्टूबर
c) 24 अक्टूबर
d) 25 अक्टूबर
Ans :- 24 अक्टूबर

  • प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता हैं।
  • वर्ष 1945 में सभी के लिए शांति, विकास और मानव अधिकारों का संरक्षण करने के लिए सामूहिक कार्रवाई का सहयोग करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की गई थी।
  • 24 अक्टूबर 1973 को पहली बार संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया गया था।

आप डेली करंट अफेयर्स 26 October 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 26 October 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद....