23-24 October 2023 Current affairs in Hindi | 23-24 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "23-24 October 2023 Current affairs in Hindi | 23-24 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का मुख्य उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 23-24 October के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

23-24 October 2023 Current affairs in Hindi

24 October 2023 Current affairs, 24 October 2023 Current affairs in Hindi, 24 October 2023 Current affairs mcq, 24 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स, Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug, gk gurug

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल को किस राज्य के उच्च न्यायालय के 7वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया हैं?
a) असम
b) सिक्किम
c) मणिपुर
d) मेघालय
Ans :- मणिपुर

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
  • न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल मणिपुर उच्च न्यायालय के 7 वें मुख्य न्यायाधीश हैं।
  • मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल 15 साल से अधिक समय तक दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रह चुके हैं।

Q. हाल ही में किस महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम को जोखिम प्रबंधन में गोल्डन पीकॉक पुरस्कार प्रदान किया गया हैं?
a) HPCL 
b) REC लिमिटेड
c) NTPC लिमिटेड
d) ONGC लिमिटेड
Ans :- REC लिमिटेड

  • महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम 'REC लिमिटेड' को जोखिम प्रबंधन में असाधारण प्रदर्शन के लिए गोल्डन पीकॉक पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं।
  • यह गोल्डन पीकॉक पुरस्कार इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा दिया गया हैं।
  • REC लिमिटेड का चयन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति एम.एन. वेंकटचलैया की अध्यक्षता वाले जूरी पैनल द्वारा किया गया।
  • गोल्डन पीकॉक पुरस्कार की स्थापना :- 1991


Q. हाल ही में आईआरसीटीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) संजय कुमार जैन
b) विकास शर्मा
c) सुरेन्द्र कुमार यादव
d) महेंद्र प्रताप माल
Ans :- संजय कुमार जैन

  • भारतीय रेलवे यातायात सेवा के अधिकारी संजय कुमार जैन को आईआरसीटीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • संजय कुमार जैन, महेंद्र प्रताप माल का स्थान लेंगे।
  • संजय कुमार जैन ने सीएमडी की भूमिका में पदोन्नत होने से पहले उत्तर रेलवे में प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक के रूप में कार्य किया हैं। 
  • संजय कुमार जैन के भारतीय रेलवे के भीतर विविध अनुभव ने उन्हें संगठन के कामकाज में मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्राप्त करने की अनुमति दी है।

Q. हाल ही में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस द्वारा प्रतिष्ठित ‘दुर्गा भारत सम्मान’ से किसे सम्मानित किया गया है?
a) पंडित कैलाश शर्मा
b) पंडित सौरभ चटर्जी
c) पंडित रवि शंकर
d) पंडित अजॉय चक्रवर्ती
Ans :- पंडित अजॉय चक्रवर्ती

  • शास्त्रीय गायक और संगीतकार पंडित अजॉय चक्रवर्ती को संगीत के क्षेत्र में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस द्वारा प्रतिष्ठित ‘दुर्गा भारत सम्मान’ से सम्मानित किया गया है।
  • यह पुरस्कार, संगीत की दुनिया में उनके उल्लेखनीय योगदान का एक प्रमाण है।
  • इसके साथ ही केंद्रीय विश्वविद्यालय विश्व भारती को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए ‘दुर्गा भारत सम्मान’ प्रदान किया।

Q. हाल ही में किस शहर में लोगों से प्रदूषणकारी औद्योगिक तत्वों पर नजर रखने का आग्रह करने के लिए एक महीने का औद्योगिक प्रदूषण विरोधी अभियान शुरू किया गया हैं?
a) जयपुर
b) नई दिल्ली
c) रोहतक
d) गाजियाबाद
Ans :- नई दिल्ली

  • दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय द्वारा प्रदूषणकारी औद्योगिक तत्वों पर नजर रखने का आग्रह करने के लिए एक महीने के औद्योगिक प्रदूषण विरोधी अभियान की घोषणा की गई हैं।
  • यह निर्णय दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और दिल्ली राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड की संयुक्त बैठक में लिया गया।
  • यह औद्योगिक प्रदूषण विरोधी अभियान 20 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगा क्योंकि इस दौरान सम्पूर्ण शहर में प्रदूषण अपने चरम सीमा पर होता है।

Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सहकारी बैंक “सपनों का संचय” की जमा-लिंक्ड ऋण योजना की शुरूआत की हैं?
a) उत्तराखंड
b) पश्चिम बंगाल
c) हिमाचल प्रदेश
d) अरुणाचल प्रदेश
Ans :- हिमाचल प्रदेश

  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने सहकारी बैंक “सपनों का संचय” की जमा-लिंक्ड ऋण योजना की शुरूआत की हैं।
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की जमा-लिंक्ड ऋण योजना शुरू की।
  • यह जमा-लिंक्ड ऋण योजना ‘सपनों का संचय’ 10 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के छात्रों के लिए एक अच्छी पहल है।


Q. हाल ही में कोटक महिंद्रा बैंक के नए सीईओ और एमडी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) अमित सिन्हा
b) उदय कोटक
c) दीपक सूद
d) अशोक वासवानी
Ans :- अशोक वासवानी

  • कोटक महिंद्रा बैंक के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक के रूप में अशोक वासवानी को नियुक्त किया गया है।
  • अशोक वासवानी, बैंक के संस्थापक उदय कोटक का स्थान लेंगे।
  • अशोक वासवानी वर्तमान में यूएस-इज़राइल फिनटेक फर्म पगाया टेक्नोलॉजीज के अध्यक्ष हैं।

Q. हाल ही में राजस्थान रॉयल्स ने सहायक कोच के रूप में किसे नियुक्त किया है?
a) शेन बॉन्ड
b) मुनाफ पटेल
c) जवागल श्रीनाथ
d) लसिथ मलिंगा
Ans :- शेन बॉन्ड

  • आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड को आईपीएल 2024 सीजन से पहले सहायक कोच और टीम के नए तेज गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया है।
  • शेन बॉन्ड इससे पहले 2015 में आईपीएल में मुंबई इन्डियन्स फ्रेंचाइजी से जुड़े और टीम के साथ नौ सीज़न तक रहे।

Q. हाल ही में अबू धाबी मास्टर्स बैडमिंटन 2023 महिला एकल खिताब किस भारतीय खिलाड़ी ने जीता हैं?
a) उन्नति हुड्डा
b) पी वी सिंधु
c) अदिति वर्मा
d) सुमन शर्मा
Ans :- उन्नति हुड्डा

  • भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने अबू धाबी मास्टर्स 2023 महिला एकल बैडमिंटन टाइटल अपने नाम कर लिया है।
  • उन्नति हुड्डा ने फाइनल मुकाबले में सामिया इमाद फारूकी को मात दी।
  • उन्नति हुड्डा का यह दूसरा BWF सुपर 100 वर्ल्ड टूर खिताब है। इससे पहले उन्होंने 14 साल की उम्र में BWF खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बनीं थी।

Q. प्रतिवर्ष पुलिस स्मृति दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 19 अक्टूबर
b) 20 अक्टूबर
c) 21 अक्टूबर
d) 22 अक्टूबर
Ans :- 21 अक्टूबर

  • प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को राष्ट्र के प्रति पुलिस कर्मियों की निष्ठा और सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है।
  • 2012 से प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को दिल्ली के चाणक्यपुरी में पुलिस मेमोरियल में परेड का आयोजन किया जाता है।

आप डेली करंट अफेयर्स 24 October 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 24 October 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद....