9 January 2024 Current affairs in Hindi | 09 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "9 January 2024 Current affairs in Hindi | 09 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का मुख्य उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 9 January के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

9 January 2024 Current affairs in Hindi

9 January 2024 Current affairs, 9 January 2024 Current affairs in Hindi, 9 January 2024 Current affairs mcq, 09 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स, Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug, gk gurug current affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (NALSA) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया हैं?
a) संजीव खन्ना
b) अनिरुद्ध बोस
c) एस के कौल
d) भूषण रामकृष्ण गवई
Ans :- संजीव खन्ना

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (NALSA) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।
  • संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एस के कौल का स्थान लेंगे।
  • यह नियुक्ति NALSA के कार्यकारी अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर सर्वोच्च न्यायालय के दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश को नियुक्त करने की परंपरा का पालन करती है।

Q. हाल ही में एविएशन एनालिटिक्स फर्म सिरियम द्वारा तैयार 2023 ऑन-टाइम परफॉर्मेंस समीक्षा में किस हवाई अड्डे को वैश्विक हवाई अड्डों के साथ-साथ बड़े हवाई अड्डों की श्रेणियों में दूसरा स्थान दिया गया है?
a) जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
b) राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
c) केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
d) नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
Ans :- राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

  • राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, हैदराबाद को एविएशन एनालिटिक्स फर्म सिरियम द्वारा तैयार 2023 ऑन-टाइम परफॉर्मेंस समीक्षा में 84.42% ओटीपी के साथ वैश्विक हवाई अड्डों के साथ-साथ बड़े हवाई अड्डों की श्रेणियों में दूसरा स्थान दिया गया है।
  • इसके साथ ही 84.08% ओटीपी के साथ, केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दोनों खंडों में तीसरे स्थान पर रहा।
  • कोलकाता का नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डा मध्यम हवाई अड्डों की श्रेणी में नौवें स्थान पर है।


Q. हाल ही में भारत ने कितने वर्षों के लिए संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया है?
a) 2 वर्ष
b) 3 वर्ष
c) 4 वर्ष
d) 5 वर्ष
Ans :- 4 वर्ष

  • भारत ने संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के सदस्य के रूप में अपना चार साल का कार्यकाल शुरू किया है।
  • यह वैश्विक सांख्यिकीय प्रणाली का सर्वोच्च निकाय है। इसकी स्थापना साल 1947 में की गयी थी।
  • इस आयोग में संयुक्त राष्ट्र के 24 सदस्य देश शामिल हैं। 
  • भारत आखिरी बार 2004 में सांख्यिकी आयोग का सदस्य बना था।

Q. हाल ही में युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण के नियंत्रक के रूप में किसे नियुक्त किया गया हैं?
a) वेन्नम श्रीनिवास
b) बी शिवकुमार
c) राजेश पेंढारकर
d) कृष्णा स्वामीनाथन
Ans :- बी शिवकुमार

  • वाइस एडमिरल बी शिवकुमार को युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण के नियंत्रक के रूप में नियुक्त किया गया हैं।
  • वाइस एडमिरल बी शिवकुमार को 01 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में इलेक्ट्रिकल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • बी शिवकुमार ने नौसेना कमान मुख्यालय, डॉकयार्ड और प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों में स्टाफ और मटेरियल शाखा में विभिन्न महत्वपूर्ण नियुक्तियों पर कार्य किया है।

Q. हाल ही में भारतीय नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) संदीप सिन्हा
b) संजय जसजीत सिंह
c) दिनेश के त्रिपाठी
d) जसविंदर सिंह सोढ़ी
Ans :- दिनेश के त्रिपाठी

  • वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने आधिकारिक तौर पर नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख उप प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह का सरहन लेंगे।
  • इससे पहले वह पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यरत थे।
  • वाइस एडमिरल त्रिपाठी 1 जुलाई 1985 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। 
  • वर्तमान में भारतीय नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार है।


Q. हाल ही में यूरोपीय निवेश बैंक के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया हैं?
a) वर्नर होयर
b) नादिया कैल्विनो
c) विंसेंट वान पेटेघेम
d) निकोस क्रिसोलोरास
Ans :- नादिया कैल्विनो

  • नादिया कैल्विनो को यूरोपीय निवेश बैंक के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया हैं।
  • नादिया कैल्विनो, वर्नर होयर का स्थान लेंगी।
  • इससे पहले नादिया कैल्विनो ने स्पेन सरकार के पहले उपाध्यक्ष और अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्यम मंत्री के रूप में उल्लेखनीय कार्य किया था।

Q. हाल ही में प्रारंभिक आपदा चेतावनी के लिए 'राहत वाणी केंद्र' का उद्घाटन किस राज्य में किया गया हैं?
a) उत्तराखंड
b) उत्तर प्रदेश
c) ओडिशा
d) पश्चिम बंगाल
Ans :- उत्तर प्रदेश

  • उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने प्रारंभिक आपदा चेतावनी के लिए एक वेधशाला 'राहत वाणी केंद्र' का उद्घाटन किया।
  • इस 'राहत वाणी केंद्र' का मुख्य उद्देश्य प्रारंभिक आपदा चेतावनी देना, भविष्यवाणी करना, समय पर राहत वितरण सुनिश्चित करना और पीड़ितों को मुआवजे का सीधा लाभ हस्तांतरण सुनिश्चित करना है।
  • इसे लखनऊ के लालबाग क्षेत्र में स्थापित किया गया है जहां छह कर्मियों की एक टीम काम कर रही है।

Q. हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किस शहर में पांच दिवसीय विंटर कार्निवाल का उद्घाटन किया हैं?
a) शिमला
b) मनाली
c) सोलन
d) धर्मशाला
Ans :- मनाली

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मनाली में पांच दिवसीय विंटर कार्निवाल का उद्घाटन किया हैं।
  • इसके साथ ही उन्होंने पांच दिवसीय उत्सव के मंच मनु रंगशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया।
  • इस कार्निवल में विभिन्न राज्यों के 25 सांस्कृतिक समूहों की प्रस्तुतियां होंगी।

Q. हाल ही में ऑल इंडिया रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (AIRIA) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया हैं?
a) शशि सिंह
b) सुधीर शर्मा
c) कौशल चौधरी
d) रमेश केजरीवाल
Ans :- शशि सिंह

  • शशि सिंह को ऑल इंडिया रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (AIRIA) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया हैं।
  • शशि सिंह, रमेश केजरीवाल का स्थान लेंगे।
  • इससे पहले शशि सिंह ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
  • शशि सिंह ने अपने नेतृत्व और संगठनात्मक कौशल का प्रदर्शन करते हुए 2019 में सफल राष्ट्रीय रबर सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

Q. प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पक्षी दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 3 जनवरी
b) 4 जनवरी
c) 5 जनवरी
d) 6 जनवरी
Ans :- 5 जनवरी

  • प्रतिवर्ष 5 जनवरी को राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाया जाता हैं।
  • पक्षी दिवस पक्षियों के प्रति अवेयरनेस बढ़ाने और प्रेम जताने के लिए खास माना जाता है। 
  • पक्षी दिवस मनाए जाने की शुरुआत पहली बार 2002 में बॉर्न फ्री यूएसए और एवियन वेलफेयर गठबंधन द्वारा की गई थी।
  • राष्ट्रीय पक्षी दिवस 2024 की थीम :- ‘लड़ाई का अधिकार’

आप डेली करंट अफेयर्स 09 January 2024 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 09 January 2024 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद....