17 June 2022 Current affairs in Hindi | 17 जून 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स

इस पोस्ट में "17 June 2022 Current affairs in Hindi | 17 जून 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है ।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं ।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 17 June  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं

17 June 2022 Current affairs in Hindi

17 June 2022 Current affairs in Hindi,17 जून 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,17 June 2022 Current affair quiz,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. कैबिनेट ने गुजरात में निम्नलिखित में से किस स्थान पर एक नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण को मंजूरी दी है?
a) बरवाला
b) राजकोट 
c) धोलेरा
d) अंकलेश्वर
Ans :- धोलेरा

Explanation:-
  • गुजरात के धोलेरा में नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के पहले चरण के विकास के प्रस्ताव को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने मंजूरी दे दी है। 
  • इस परियोजना पर 1305 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है और इसे पूरा होने में 48 महीने लगेंगे।

Q. निम्नलिखित में से अमेरिका के राष्ट्रपति के विज्ञान सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया जायेगा?
a) आरती प्रभाकर
b) एरिक लैंडर
c) जॉन मथाई
d) सुमन प्रभाकर 
Ans :- आरती प्रभाकर

Explanation:-
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा आरती प्रभाकर को व्हाइट हाउस ऑफ़िस ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी के प्रमुख के रूप में नामित करने की उम्मीद है। 
  • वह एरिक लैंडर की जगह लेंगी, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अपने कर्मचारियों को धमकाने और शत्रुतापूर्ण कार्य वातावरण बनाने की बात स्वीकार करने के बाद उनकी नियुक्ति के नौ महीने बाद भूमिका छोड़ दी थी।
  • एक बार जब सीनेट ने 63 वर्षीय की नियुक्ति को मंजूरी दे दी, तो आरती संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के विज्ञान सलाहकार के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला और अश्वेत व्यक्ति बन जाएंगी।

Q. निम्नलिखित में से कौन सा देश युवा सांसदों के 8वें वैश्विक सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है?
a) मिस्र
b) बरमूडा
c) केन्या
d) जिम्बाबे
Ans :- मिस्र

Explanation:-
  • मिस्र शर्म अल शेख में युवा सांसदों के आठवें वैश्विक सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
  • दो दिवसीय सम्मेलन संयुक्त रूप से प्रतिनिधि सभा और अंतर-संसदीय संघ (IPU) द्वारा आयोजित किया गया।
  • नागालैंड की पहली महिला संसद सदस्य के रूप में राज्यसभा के लिए चुनी गईं एस. फांगोन कोन्याक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
  • मिस्र की राजधानी - काहिरा
  • मिस्र के राष्ट्रपति - अब्देल फतह अल सिसी 
  • मिस्र की मुद्रा - पाउंड 

Q. हाल ही में भारतीय रेलवे की ‘भारत गौरव‘ योजना के तहत पहली ट्रेन को किस रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया?
a) चारबाग़
b) कोयंबटूर
c) साईनगर शिरडी
d) उतरेटिया जंक्शन
Ans :- कोयंबटूर

Explanation:-
  • भारतीय रेलवे की ‘भारत गौरव‘ योजना के तहत पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
  • यह तमिलनाडु के कोयंबटूर उत्तर रेलवे स्टेशन से महाराष्ट्र के साईनगर शिरडी के लिए रवाना हुई।
  • इसका संचालन एक निजी ऑपरेटर साउथ स्टार रेल द्वारा किया जाएगा।
  • भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से नवंबर 2021 में थीम आधारित ‘भारत गौरव‘ ट्रेनों की घोषणा की गई थी। 

Q. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के केंद्रीय बोर्ड में गैर–आधिकारिक निदेशकों के रूप में केंद्र सरकार द्वारा निम्नलिखित में से किसे नामित नही किया गया है?
a) वेणु श्रीनिवासन
b) रवींद्र ढोलकिया
c) आनंद महिंद्रा
d) रतन टाटा
Ans :- रतन टाटा

Explanation:-
  • केन्द्र सरकार ने आनंद महिंद्रा, रवींद्र ढोलकिया, वेणु श्रीनिवासन और पंकज पटेल को RBI के केंद्रीय बोर्ड में गैर – आधिकारिक निदेशकों के रूप में नामित किया।
  • ये नई नियुक्तियां 4 साल की अवधि के लिए की गई है।

Q. हाल ही में भारतीय पैरा-भारोतोल्लक मनप्रीत कौर और परमजीत कुमार ने दक्षिण कोरिया में आयोजित एशिया ओशिनिया ओपन चैंपियनशिप में कौनसा पदक जीता हैं?
a) स्वर्ण
b) रजत
c) कांस्य
d) इनमे से कोई नही
Ans :- कांस्य

Explanation:-
  • भारतीय पैरा पैरालिफ्टर मनप्रीत कौर और परमजीत कुमार ने दक्षिण कोरिया में आयोजित विश्‍व पैरा पावर लिफ्टिंग की एशिया ओशियाना ओपन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीते।
  • भारोत्‍तोलन की इस प्रतियोगिता के पहले दिन मनप्रीत कौर ने महिलाओं के 41 किलोग्राम भार वर्ग में 88 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया। 
  • पुरूष वर्ग में परमजीत कुमार ने 49 किलोग्राम भार वर्ग के दो दौर में 160 और 163 किलोग्राम वजन उठाया, जो उनका अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है।

Q. हाल ही में महिला संस्थापकों के लिए स्टार्टअप एक्सेलेरेटर प्रोग्राम की घोषणा किसने की?
a) गूगल
b) ट्वीटर
c) फेसबुक
d) टेसला
Ans :- गूगल

Explanation:-
  • गूगल ने महिला संस्थापकों के लिए स्टार्टअप एक्सेलेरेटर प्रोग्राम की घोषणा की। 
  • गूगल फॉर स्टार्टअप एक्सेलेरेटर इंडिया – वीमेन फाउंडर्स जुलाई-2022 से सितम्बर-2022 तक चलेगी। 
  • यह कार्यक्रम भारत के डिजिटल रूप से प्रशिक्षित कार्यबल के विभिन्न वर्गों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बेहतर बनाने की दिशा में गूगल के एक बड़े प्रयास का हिस्सा है - चाहे वह उद्यमिता हो, पेशेवर जो अपस्किल की तलाश में हों या युवा स्नातक जो अपने करियर की शुरुआत करना चाहती हों। 
  • गूगल के सीईओ - सुंदर पिचाई
  • गूगल की स्थापना - 4 सितंबर 1998
  • गूगल का मुख्यालय - माउंटेन व्यू, कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका 

Q. हाल ही में किसने चिरायु प्रौद्योगिकी कार्यक्रम 2022 में मार्च 2023 तक 5G सेवाए उपलब्ध करवाने की घोषणा की हैं?
a) पीयूष गोयल
b) डॉ. जितेन्द्र सिंह
c) अश्विनी वैष्णव
d) निर्मला सीतारमण
Ans :- अश्विनी वैष्णव

Explanation:-
  • केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चिरायु प्रौद्योगिकी 2022 कार्यक्रम में घोषणा की है कि भारत में मार्च 2023 तक पूर्ण रूप से 5जी सेवाएं उपलब्ध हो जाएगी। 
  • 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी जुलाई के अंत तक समाप्त हो जाएगी। 
  • यह दूरसंचार डिजिटल खपत का प्रमुख स्रोत है और दूरसंचार में विश्वसनीय समाधान पेश करना बहुत महत्वपूर्ण है।
  • 5जी इंटरनेट, 4जी की तुलना में 10 गुना ज्यादा तेज होगा।

Q. हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन कहां किया गया है?
a) भोपाल
b) सूरत
c) जोधपुर
d) नई दिल्ली
Ans :- नई दिल्ली

Explanation:-
  • केंद्रीय जल आयोग ने जल संसाधन विभाग के तत्वावधान में डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र नई दिल्ली में बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया।
  • कार्यशाला का उद्देश्य सभी हितधारकों को 2021 अधिनियम के प्रावधानों के बारे में जागरूक करना और भारत में बांध सुरक्षा शासन पर विचार-मंथन करना है।
  • बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 30 दिसंबर 2021 से लागू हुआ। इसका उद्देश्य बांध की विफलता से संबंधित आपदाओं की रोकथाम और उनके सुरक्षित कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए निर्दिष्ट बांध की निगरानी, निरीक्षण, संचालन और रखरखाव सुनिश्चित करना है।

Q. ‘दक्षिण का मोती’ कहे जाने वाली सावा झील जल संकट के कारण सूख गई है। यह झील कहां स्थित है?
a) इरान
b) इराक
c) जापान
d) भारत
Ans :-  इराक

Explanation:-
  • इराक में मुथन्ना में फरात नदी के पास स्थित ‘दक्षिण का मोती’ कहे जाने वाली सावा झील जल संकट के कारण सूख गई है।
  • स्थानीय निवेशकों द्वारा कुप्रबंधन, सरकार की लापरवाही और जलवायु परिवर्तन (कम वर्षा और एक के बाद एक सूखे सहित) के कारण झील सूख गई।
  • इराक की राजधानी - बगदाद
  • इराक के राष्ट्रपति - बरहाम सलेह
  • इराक के प्रधान मंत्री - मुस्तफा अल-कादिमी
  • इराक की मुद्रा - इराकी दीनार

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 17 जून 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।



  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 17 June 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....