28 July 2022 Current affairs in Hindi | 28 जुलाई 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "28 July 2022 Current affairs in Hindi | 28 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है ।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं ।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 28 July  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं

28 July 2022 Current affairs in Hindi

28 July 2022 Current affairs in Hindi,28 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,28 July 2022 hindi Current affair,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में पिरामल एंटरप्राइजेज को गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी के रूप में व्यवसाय शुरू करने की अनुमति किसने दी है। 
a) भारतीय स्टेट बैंक
b) भारतीय रिजर्व बैंक 
c) पंजाब नेशनल बैंक
d) बैंक ऑफ बडोदा
Ans :- भारतीय रिजर्व बैंक 

Explanation:-
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने पिरामल एंटरप्राइजेज को गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (NBFC) के रूप में व्यवसाय शुरू करने की अनुमति दी है।
  • भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 की धारा 45 आईए के तहत भारतीय रिजर्व बैंक ने कंपनी को सार्वजनिक जमा स्वीकार किए बिना गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान व्यवसाय का पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रदान किया है"। 
  • आरबीआई गवर्नर - शक्तिकांत दास
  • पिरामल एंटरप्राइजेज के संस्थापक - अजय पीरामली
  • पिरामल एंटरप्राइजेज के सीईओ - पीटर डी यंग 

Q. हाल ही में भारत के किस अर्थशास्त्री को विश्व बैंक का चीफ इकनॉमिस्ट नियुक्त किया गया है? 
a) कौशिक बासु
b) रघुराम राजन
c) गीता गोपीनाथ 
d) इंदरमीत गिल 
Ans :- इंदरमीत गिल 

Explanation:-
  • भारत के अर्थशास्त्री इंदरमीत गिल को विश्व बैंक (World Bank) का चीफ इकनॉमिस्ट नियुक्त किया गया है। 
  • उनकी नियुक्ति एक सितंबर 2022 से प्रभावी होगी। 
  • इंदरमीत गिल इस पद पर नियुक्त होने वाले दूसरे भारतीय हैं। इससे पहले कौशिक बासु 2012 से 2016 तक इस पद पर रहे थे।
  • इंदरमीत गिल अभी वर्ल्ड बैंक में इक्विटेबल ग्रोथ, फाइनेंस और इंस्टीट्यूशंस के वाइस-प्रेजिडेंट हैं। 

Q. 28 जुलाई से आयोजित होने वाले 44वें अंतर्राष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी कौन सा शहर कर रहा है?  
a) दिसपुर
b) अगरतला
c) कटक
d) चेन्नई 
Ans :- चेन्नई

Explanation:-
  • तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 28 जुलाई से आयोजित होने वाले 44वें अंतर्राष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड का एंथम ‘वणक्कम चेन्नई’ जारी किया।
  • यह 10 अगस्त 2022 तक आयोजित किया जाएगा।
  • इससे पहले रूस को 44वें शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी करनी थी, लेकिन यूक्रेन पर रूसी हमले के कारण इसे भारत शिफ्ट किया गया है।
  • साल 2013 में विश्व चैंपियनशिप मैच के बाद भारत में होने वाला यह शतरंज खेल का बड़ा आयोजन है।
  • 1927 से आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता की मेजबानी भारत में पहली बार और 30 साल बाद एशिया में हो रही है।
  • इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के 189 देश भाग लेंगे।
  • थंबी 44वें शतरंज ओलंपियाड का आधिकारिक शुभंकर है।



Q. हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम का नया टाइटल स्पॉन्सर किसे बनाया गया?
a) ओप्पो 
b) पेटीएम 
c) मास्टरकार्ड 
d) वीवो 
Ans :- मास्टरकार्ड 

Explanation:-
  • भारतीय क्रिकेट टीम की घरेलू स्पर्धाओं की टाइटल स्पॉन्सर फिनटेक कंपनी पेटीएम ने इसे छोड़ने का फैसला किया है।
  • भारतीय टीम का नया स्पॉन्सर पेटीएम की जगह मास्टरकार्ड को बना दिया गया है। 
  • पेटीएम की BCCI के साथ डील खत्म नहीं हुई थी। पेटीएम ने समय से पहले ही ये डील खत्म कर दी। 
  • अब भारत में होने वाले सभी घरेलू और इंटरनेशनल मैचों का टाइटल स्पॉन्सर मास्टरकार्ड ही होगा। 

Q. हाल ही में भारत ने अंतर्राष्ट्रीय महत्व के कितने नए रामसर स्थल नामित किए हैं?
a) 5 रामसर स्थल
b) 4 रामसर स्थल
c) 3 रामसर स्थल
d) 2 रामसर स्थल
Ans :- 5 रामसर स्थल

Explanation:-
  • भारत ने अंतर्राष्ट्रीय महत्व के पांच नए आर्द्रभूमि स्थल नामित किए हैं।
  • तमिलनाडु में तीन, मिजोरम में एक और मध्य प्रदेश में एक आर्द्रभूमि स्थल शामिल हैं। 
  • देश में रामसर स्थलों की कुल संख्या 49 से बढ़कर 54 हो गयी है।
  • करीकिली पक्षी अभयारण्य
  • पल्लिकरनई मार्श रिजर्व फॉरेस्ट
  • पिचवरम मैंग्रोव
  • पाला अर्द्धभूमि
  • साख्य सागर 
  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री - भूपेंद्र यादव 


Q. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने 'स्मार्ट ई बीट' प्रणाली की शुरूआत की?
a) हरियाणा 
b) पंजाब 
c) राजस्थान
d) उत्तर प्रदेश
Ans :- हरियाणा 

Explanation:-
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम में पुलिस उपस्थिति और कर्मियों द्वारा गश्त की वास्तविक समय निगरानी के लिए एक ऐप आधारित 'स्मार्ट ई- बीट' प्रणाली का शुभारंभ किया। 
  • स्मार्ट पुलिसिंग इनिशिएटिव के तहत गुरुग्राम में यह एप आधारित व्यवस्था शुरू की गई।
  • 'स्मार्ट ई- बीट' प्रणाली सभी 33 पुलिस स्टेशनों के क्षेत्र को कवर करेगी।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री :- मनोहर लाल खट्टर
  • हरियाणा के राज्यपाल :- बंडारू दत्तात्रेय

Q. महिला एकदिवसीय विश्व कप 2025 की मेजबानी निम्नलिखित में से कौन सा देश करेगा?
a) श्रीलंका 
b) भारत
c) बांग्लादेश 
d) इंग्लैंड
Ans :- भारत

Explanation:-
  • भारत साल 2025 में होने जा रहे महिला एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी करेगा। 
  • भारत में इससे पहले 2013 में महिला विश्वकप हुआ था। 
  • महिलाओं का टी-20 विश्वकप 2024 में बांग्लादेश और 2026 में इंग्लैंड में होगा। 
  • पहली महिला टी-20 चैंपियनशिप 2027 में श्रीलंका में होगी।

Q. प्रतिवर्ष मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
a) 24 जुलाई 
b) 25 जुलाई
c) 26 जुलाई 
d) 27 जुलाई
Ans :- 26 जुलाई 

Explanation:-
  • मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (World Mangrove Day) प्रतिवर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है। 
  • यह दिन मैंग्रोव पारिस्थितिक तंत्र के महत्व के बारे में "एक अद्वितीय, विशेष और कमजोर पारिस्थितिकी तंत्र" के रूप में जागरूकता बढ़ाने और उनके स्थायी प्रबंधन, संरक्षण और उपयोग के लिए समाधान को बढ़ावा देने हेतु मनाया जाता है। 
  • साल 2015 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) के सामान्य सम्मेलन द्वारा इस दिन को अपनाया गया था।


Q. हाल ही में नवीकरणीय ऊर्जा में अवसरों को संयुक्त रूप से आगे बढ़ाने के लिए किस कंपनी ने ग्रीनको समूह के साथ साझेदारी की है?
a) ONGC 
b) NTPC
c) IOCL
d) BHEL
Ans :- ONGC 

Explanation:-
  • ONGC ने 26 जुलाई 2022 को ग्रीनको समूह के साथ नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया के अवसरों को संयुक्त रूप से आगे बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • साझेदारी के तहत, कंपनियां संयुक्त रूप से निर्यात उद्देश्यों के लिए देश में 1-MMTPA हरित अमोनिया उत्पादन और भंडारण सुविधा विकसित करेंगी।

Q. हाल ही में राष्ट्रमंडल खेलों में टीम इंडिया के उत्साह को बढ़ाने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा कौन सा अभियान शुरू किया गया है?
a) चीयर फॉर इंडिया
b) क्रिएट फॉर इंडिया
c) खेलो इंडिया 
d) गो फॉर इंडिया
Ans :- क्रिएट फॉर इंडिया

Explanation:-
  • भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने आगामी 2022 राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) में टीम इंडिया के उत्साह को बढ़ाने के लिए ”क्रिएट फॉर इंडिया” अभियान शुरू किया है।
  • 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त 2022 तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में होना है।
  • CWG 2022 का आदर्श वाक्य "Games for Everyone" है।
  • इस आयोजन में 215 सदस्यीय भारतीय एथलीट दल भाग लेगा। 

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 28 जुलाई 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।



  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 28 July 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....