1 November 2022 Current Affairs in Hindi | 01 नवंबर 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "01 November 2022 Current affairs in Hindi | 01 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं। 

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 1 November  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

1 November 2022 Current affairs in Hindi

1 November 2022 Current affair,01 November 2022 Current affairs in Hindi,1 नवम्बर 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 28 अक्टूबर, 2022 से 10 नवंबर, 2022 तक सरस खाद्य महोत्सव-2022 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
a) नई दिल्ली
b) कोलकाता
c) भोपाल 
d) हैदराबाद
Ans :- नई दिल्ली

Explanation:-
  • सरस फूड फेस्टिवल-2022 का आयोजन नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 28 अक्टूबर, 2022 से 10 नवंबर, 2022 तक हस्तशिल्प भवन, नई दिल्ली में किया जा रहा है।
  • ग्रामीण विकास मंत्रालय के 'राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन' के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाएं इस उत्सव में भाग ले रही हैं।
  • सरस फूड फेस्टिवल महिला सशक्तिकरण का एक अनूठा उदाहरण है। इस आयोजन में 18 राज्यों के लगभग 150 महिला उद्यमी और एसएचजी के सदस्य भाग ले रहे हैं।
  • इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए सरस उत्पादों के बेहतर और अधिक प्रभावी विपणन के लिए ई-कॉमर्स पोर्टल का भी शुभारंभ किया। 

Q. हाल ही में भारत ने किस देश को हराकर सुल्तान जोहोर कप 2022 हॉकी टूर्नामेंट जीता हैं?
a) मलेशिया
b) ऑस्ट्रेलिया
c) फ्रांस 
d) पाकिस्तान
Ans :- ऑस्ट्रेलिया

Explanation:-
  • भारतीय अंडर 21 पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर 29 अक्टूबर को मलेशिया में सुल्तान जोहोर कप 2022 जीता।
  • भारत ने तीसरी बार सुल्तान जोहोर कप जीता है।
  • भारत के पिछले दो खिताब 2013 और 2014 में आए थे।
  • भारत के सुदीप चिरमाको को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


Q. हाल ही में कोटे डी आइवर में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) डॉ. विकास मल्होत्रा
b) डॉ. राकेश यादव
c) डॉ. रश्मि रंजन
d) डॉ. राजेश रंजन
Ans :- डॉ. राजेश रंजन

Explanation:-
  • भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी डॉ राजेश रंजन को पश्चिम अफ्रीकी देश कोटे डी आइवर में अगले भारतीय राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • डॉ राजेश रंजन दिसंबर 2001 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए। उन्होंने मास्को में भारतीय दूतावास में राजनीतिक और वाणिज्यिक मुद्दों से निपटने वाले दूसरे/तीसरे सचिव के रूप में कार्य किया है।

Q. प्रति वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस कब मनाया जाता है?
a) 28 अक्टूबर
b) 29 अक्टूबर 
c) 30 अक्टूबर 
d) 31 अक्टूबर 
Ans :- 31 अक्टूबर 

Explanation:-
  • प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
  • राष्ट्रीय एकता दिवस भारत के लौह पुरुष और पहले उप प्रधानमंत्री एवं पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती की याद में मनाया जाता है। 
  • राष्ट्रीय एकता दिवस की शुरुआत वर्ष 2014 में भारत सरकार द्वारा की गई थी।

Q. किस शहर में भारत का चुनाव आयोग 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक ‘चुनाव प्रबंधन निकायों की भूमिका, रूपरेखा और क्षमता‘ विषय पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है?
a) नई दिल्ली
b) गुरुग्राम
c) चंडीगढ़
d) मुंबई
Ans :- नई दिल्ली

Explanation:-
  • भारत का चुनाव आयोग 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक नई दिल्ली में ‘ चुनाव प्रबंधन निकायों की भूमिका , रूपरेखा और क्षमता ‘ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
  • भारत का चुनाव आयोग ने , ‘ चुनाव अखंडता ‘ पर समूह के नेतृत्व के रूप में ग्रीस , मॉरीशस और IFES को सह-नेतृत्वकर्ताओं के रूप में आमंत्रित किया है ।
  • सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार करेंगे।


Q. हाल ही में किसने FIFA और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
a) नरेन्द्र मोदी 
b) पीयूष गोयल 
c) द्रौपदी मुर्मू 
d) धर्मेंद्र प्रधान
Ans :- धर्मेंद्र प्रधान

Explanation:-
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारत में ‘फुटबॉल 4 स्कूल‘ पहल के लिए FIFA और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के साथ 30 अक्टूबर 2022 को मुंबई में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • ‘फुटबॉल 4 स्कूल‘ का लक्ष्य खेल-एकीकृत शिक्षा के माध्यम से भारत में 25 मिलियन युवा लड़कों और लड़कियों को सशक्त बनाना है।

Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने महिलाओ के लिए सुरक्षित और स्वच्छ स्थलों को सुनिश्चित करने के लिए “महिला-अनुकूल पर्यटन” परियोजना शुरू की है?
a) केरल
b) मणिपुर
c) नागालैंड
d) अरुणाचल प्रदेश
Ans :- केरल

Explanation:-
  • केरल राज्य पर्यटन विभाग ने महिलाओं के लिए सुरक्षित और स्वच्छ स्थलों को सुनिश्चित करने के लिए ‘महिला-अनुकूल पर्यटन’ परियोजना शुरू की है। 
  • सभी महिला टूर पैकेज, जिसमें भोजन, आवास, परिवहन और सामुदायिक गाइड शामिल हैं, को महिलाओं द्वारा नियंत्रित और संचालित किया जाएगा। 
  • राज्य जिम्मेदार पर्यटन (आरटी) मिशन पहल की शुरुआत पर्यटन मंत्री मोहम्मद रियास ने की।
  • केरल की राजधानी: तिरुवनंतपुरम
  • केरल के मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन
  • केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान

Q. हाल ही में ASEAN- इंडिया स्टार्टअप फेस्टिवल 2022 का उद्घाटन कहां किया गया?
a) बांग्लादेश
b) ऑस्ट्रेलिया
c) इंडोनेशिया
d) मलेशिया
Ans :- इंडोनेशिया

Explanation:-
  • आसियान-भारत साझेदारी की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर 27 से 30 अक्टूबर 2022 तक इंडोनेशिया में 'आसियान-भारत स्टार्टअप महोत्सव 2022' का आयोजन किया जा रहा है। भारत के 20 विशेषज्ञ और 30 शॉर्टलिस्ट किए गए स्टार्टअप के साथ भारतीय प्रतिनिधिमंडल हिस्सा ले रहे हैं।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव डॉ. श्रीवरी चंद्रशेखर ने आसियान आर्थिक समुदाय के उप महासचिव श्री सतविंदर सिंह तथा आसियान के लिए भारतीय मिशन (आईएमए) के राजदूत श्री जयंत खोबरागड़े की उपस्थिति में 27 अक्टूबर, 2022 को बोगोर, इंडोनेशिया में पहले आसियान-भारत स्टार्ट-अप महोत्सव (एआईएसएफ) का उद्घाटन किया।

Q. हाल ही में भारत और फ्रांस की वायु सेना द्वारा संयुक्त युद्धाभ्यास ‘गरुड़ VIl’ कहां आयोजित किया गया हैं?
a) पेरिस
b) जोधपुर
c) गांधीनगर
d) चैन्नई
Ans :-  जोधपुर

Explanation:-
  • भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष बल (एफएएसएफ) दिनांक 26 अक्टूबर से 12 नवंबर, 2022 तक जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर ‘गरुड़ VIl’ नामक एक द्विपक्षीय अभ्यास में भाग ले रहे हैं।
  • दोनों देशों के बीच इससे पहले छह युद्धाभ्यास कुशलतापूर्वक आयोजित हो चुके हैं। यह द्विपक्षीय अभ्यास का सातवां संस्करण है।


Q. बचत के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रति वर्ष विश्व बचत दिवस कब मनाया जाता है?
a) 28 अक्टूबर
b) 29 अक्टूबर 
c) 30 अक्टूबर 
d) 31 अक्टूबर 
Ans :- 31 अक्टूबर

Explanation:-
  • बचत के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 31 अक्टूबर को विश्व बचत दिवस मनाया जाता है।
  • भारत में इसी दिन 1984 में दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मृत्यु के कारण यह दिन 30 अक्टूबर को मनाया जाता है।
  • 1924 में इटली के मिलान में आयोजित पहली अंतर्राष्ट्रीय बचत कांग्रेस ने 31 अक्टूबर को विश्व बचत दिवस के रूप में घोषित किया था।
  • विश्व बचत दिवस 2022 की थीम :- सेविंग प्रिपेयर्स यू फॉर फ्यूचर। 

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 01 नवंबर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 01 November 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....