10 November 2022 Current Affairs in Hindi | 10 नवंबर 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "10 November 2022 Current affairs in Hindi | 10 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं। 

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 10 November  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

10 November 2022 Current affairs in Hindi

10 November 2022 Current affair,10 November 2022 Current affairs in Hindi,10 नवम्बर 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7 नवंबर , 2022 को राष्ट्रपति भवन में नर्सिंग पेशेवरों को वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार किस वर्ष स्थापित किए गए थे?
a) 1973 
b) 1974
c) 1975
d) 1976
Ans :- 1973

Explanation:-
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7 नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति भवन में नर्सिंग पेशेवरों को वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए।
  • पुरस्कारों की स्थापना वर्ष 1973 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा समाज में नर्सों और नर्सिंग पेशेवरों द्वारा प्रदान की गई सराहनीय सेवाओं के लिए मान्यता के रूप में की गई थी।

Q. हाल ही में मुक्केबाजी में अपना छठा एशियाई चैंपियनशिप का पदक किसने जीता?
a) मोहम्मद अली कमर 
b) शिव थापा 
c) विकास कृष्ण यादव 
d) जितेंद्र कुमार 
Ans :- शिव थापा

Explanation:-
  • मुक्केबाजी में, पांच बार के एशियाई चैंपियनशिप पदक विजेता, शिव थापा ने अपना छठा एशियाई चैंपियनशिप पदक जीता।
  • शिव थापा ने 63.5 किग्रा में दक्षिण कोरिया के मिंसू चोई के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज की।
  • शिव थापा 4 : 1 से मैच जीतकर और 6 प्रतियोगिता पदक के साथ एशियाई चैंपियनशिप में सबसे सफल पुरुष मुक्केबाज बन गए हैं।


Q. हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने देश भर के स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में किस दिन ‘जनजातीय गौरव दिवस‘ मनाने की घोषणा की है?
a) 15 नवंबर 
b) 25 नवंबर
c) 30 नवंबर
d) 01 दिसम्बर 
Ans :- 15 नवंबर 

Explanation:-
  • शिक्षा मंत्रालय देश भर के स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस‘ मनाएगा।
  • 2021 में, केंद्र सरकार ने बहादुर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को समर्पित 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस‘ के रूप में घोषित किया था।
  • 15 नवंबर को स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और देश के सम्मानित आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती भी है।

Q. हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने NSA अजीत डोभाल, गीतकार प्रसून जोशी और तीन अन्य व्यक्तियों को कौन से सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की है?
a) जीवन रक्षक पुरस्कार 
b) उत्तराखंड गौरव सम्मान 
c) पद्मभूषण
d) वीरता पुरस्कार 
Ans :- उत्तराखंड गौरव सम्मान 

Explanation:-
  • उत्तराखंड सरकार ने NSA अजीत डोभाल, गीतकार प्रसून जोशी और तीन अन्य व्यक्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की है।
  • पुरस्कार विजेताओं को 9 नवंबर 2022 को सम्मानित किया जाएगा।
  • अजीत डोभाल के अलावा पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल बिपिन रावत, दिवंगत कवि और लेखक गिरीश चंद्र तिवारी और दिवंगत पत्रकार वीरेन डंगवाल को भी मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा।

Q. हाल ही में किस राज्य के शोधकर्ताओं ने 200 से अधिक साल के बाद मधुमक्खी की एक नई प्रजाति, एपिस करिनजोडियन की खोज की है?
a) राजस्थान 
b) गुजरात 
c) केरल 
d) कर्नाटक 
Ans :- केरल

Explanation:-
  • केरल के शोधकर्ताओं ने मधुमक्खी की एक नई प्रजाति की खोज की है जो पश्चिमी घाट में पाई जाती (स्थानिक) है।
  • 200 से अधिक साल के बाद खोजी गई इस प्रजाति का नाम एपिस करिनजोडियन रखा गया है, जिसका सामान्य नाम ‘इंडियन ब्लैक हनी बी‘ है।
  • भारत में आखिरी बार 1798 में फेब्रियस द्वारा एपिस इंडिका नामक मधुमक्खी की खोज की गई थी।


Q. हाल ही में स्वदेशी संचार आधारित ट्रेन नियंत्रण प्रणाली के विकास के लिए किस मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
a) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन 
b) जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
c) मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
d) अहमदाबाद मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Ans :- दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन

Explanation:-
  • दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • यह एक स्वदेशी संचार आधारित ट्रेन नियंत्रण प्रणाली के विकास के लिए है।
  • दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने संयुक्त रूप से स्वदेशी स्वचालित ट्रेन पर्यवेक्षण प्रणाली भी विकसित की है जो वर्तमान में कार्यान्वयन चरण में है।

Q. हाल ही में ग्लोबल सिस्टम ऑफ़ मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन का उपाध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
a) जोस मारिया 
b) गोपाल विट्टल 
c) संजीव कुमार 
d) अरुण कुमार चौबे 
Ans :- गोपाल विट्टल

Explanation:-
  • ग्लोबल सिस्टम ऑफ़ मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन, (एक वैश्विक संगठन है जो पूरे देश में मोबाइल पारितंत्र को कवर करता है) ने गोपाल विट्टल को एसोसिएशन के निदेशक मंडल के उपाध्यक्ष के रूप में चुना है।
  • गोपाल विट्टल को 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2024 तक दो साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है।
  • गोपाल विट्टल भारती एयरटेल समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।
  • टेलीफोनिका समूह के CEO जोस मारिया अल्वारेज़ पैलेट लोपेज़ अध्यक्ष बने रहेंगे।

Q. हाल ही में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने किस शहर में सबमर्सिबल प्लेटफॉर्म फॉर अकॉस्टिक कैरेक्टराइजेशन एंड इवैल्यूएशन सुविधा का हल मॉड्यूल लॉन्च किया।
 a) जोधपुर 
b) चेन्नई  
c) कोच्चि 
d) हैदराबाद 
Ans :- कोच्चि

Explanation:-
  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने कोच्चि में सबमर्सिबल प्लेटफॉर्म फॉर अकॉस्टिक कैरेक्टराइजेशन एंड इवैल्यूएशन सुविधा का हल मॉड्यूल लॉन्च किया।
  • यह विभिन्न प्लेटफार्मों पर भारतीय नौसेना द्वारा उपयोग के लिए विकसित सोनार प्रणालियों के लिए एक अत्याधुनिक परीक्षण और मूल्यांकन सुविधा है।
  • इसमें विशेष रूप से डिजाइन किया गया सबमर्सिबल प्लेटफॉर्म है, जिसे 100 मीटर की गहराई तक उतारा जा सकता है।
  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत है।


Q. हाल ही में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ASEAN-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन और 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं। शिखर सम्मेलन किस देश में आयोजित किया जाएगा?
a) लाओस 
b) थाईलैंड 
c) वियतनाम 
d) कंबोडिया 
Ans :- कंबोडिया

Explanation:-
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ASEAN-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन और 17 वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 11 नवंबर 2022 से कंबोडिया का दौरा करेंगे।
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी होंगे।
  • 2022 में ASEAN-भारत संबंधों की 30वीं वर्षगांठ है और इसे ASEAN-भारत मैत्री वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

Q. केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने 7 से 9 नवंबर 2022 तक किस देश में आयोजित हुए विश्व यात्रा बाजार में भाग लिया? 
a) न्यूयॉर्क 
b) पेरिस 
c) लॉस एंजेलिस 
d) लंदन 
Ans :- लंदन

Explanation:-
  • केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय 7 से 9 अक्टूबर 2022 तक लंदन में आयोजित होने वाले विश्व यात्रा बाजार में भाग लिया।
  • यह सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनियों में से एक है और इस साल की प्रदर्शनी की थीम ‘द फ्यूचर ऑफ ट्रैवल स्टार्ट नाउ‘ है।
  • भारत पर्यटन के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में खुद को प्रदर्शित करने के लिए विश्व यात्रा बाजार 2022 में भाग लिया है।

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 10 नवंबर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 10 November 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....