26 November 2022 Current Affairs in Hindi | 26 नवंबर 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "26 November 2022 Current affairs in Hindi | 26 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं। 

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 26 November  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

26 November 2022 Current affairs in Hindi

26 November 2022 Current affair,26 November 2022 Current affairs in Hindi,26 नवम्बर 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में रूस के साथ रुपये में व्यापार के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा किस बैंक को अनुमति दी गई है? 
a) HDFC बैंक लिमिटेड 
b) केनरा बैंक लिमिटेड 
c) भारतीय स्टेट बैंक
d) a व b दोनों 
Ans :- HDFC बैंक लिमिटेड & केनरा बैंक लिमिटेड 

Explanation:-
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने HDFC बैंक लिमिटेड और केनरा बैंक लिमिटेड को रूस के साथ रुपये में व्यापार के लिए एक विशेष ”वोस्ट्रो खाता” खोलने की अनुमति दी है।
  • वोस्ट्रो खाते ऐसे खाते हैं जो एक बैंक दूसरे, अक्सर विदेशी बैंक की ओर से रखता है और यह कोरसपोंडेंट बैंकिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
  • अब तक यूको बैंक, यूनियन बैंक और इंडसइंड बैंक को रुपये के व्यापार के लिए नियामकीय मंजूरी मिल चुकी है।

Q. इंडो-पैसिफिक रीजनल डायलॉग का चौथा संस्करण 23 से 25 नवंबर तक कहां आयोजित किया गया हैं?
a) देहरादून 
b) लखनऊ 
c) नई दिल्ली 
d) गुवाहाटी 
Ans :- नई दिल्ली

Explanation:-
  • हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद के चौथे संस्करण की शुरुआत हो गई। यह संवाद 25 नवंबर तक नई दिल्ली में चलेगी। 
  • यह भारतीय नौसेना का एक शीर्ष-स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन है और सामरिक स्तर पर नौसेना की भागीदारी की प्रमुख अभिव्यक्ति को दर्शाता है। 
  • इस दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा कि भारत को भूगोल द्वारा हिंद प्रशांत में एक सुविधाजनक स्थान प्राप्त हुआ है और भारत इस क्षेत्र के समग्र विकास और समृद्धि में एक सक्रिय योगदानकर्ता रहा है।


Q. हाल ही में नई दिल्ली में इकोनॉमिक टाइम्स इंस्पायरिंग लीडर्स अवार्ड 2022 से किसे सम्मानित किया गया है?
a) रघुराम राजन 
b) गीता गोपीनाथ 
c) ए. पी. श्रीथर  
d) इन्द्रजीत सिंह
Ans :- ए. पी. श्रीथर 

Explanation:-
  • संग्रहालय निर्माता ए. पी. श्रीथर को दिल्ली में इकोनॉमिक टाइम्स इंस्पायरिंग लीडर्स अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया ।
  • ए. पी. श्रीथर एक स्व-शिक्षित कलाकार और संग्रहालय निर्माता हैं।
  • उन्हें दुनिया भर में 72 से अधिक शो और प्रदर्शनियों का संचालन करने के लिए जाना जाता है।
  • ए. पी. श्रीथर को दुनिया के पहले लाइव आर्ट म्यूजियम के निर्माता के रूप में भी जाना जाता है।

Q. हाल ही में किस देश की संसद ने भारत के साथ ‘फ्री ट्रेड एग्रीमेंट’ पारित किया है?
a) अमेरिका 
b) रूस 
c) ब्रिटेन 
d) ऑस्ट्रेलिया 
Ans :- ऑस्ट्रेलिया

Explanation:-
  • ऑस्ट्रेलियाई संसद ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को मंजूरी दे दी। 
  • अब दोनों देश आपसी सहमति से फैसला करेंगे कि यह समझौता किस तारीख से लागू होगा। 
  • ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ”बड़ी खबर: भारत के साथ हमारा मुक्त व्यापार समझौता संसद से पारित हो गया है।” 
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते को लागू करने से पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद द्वारा मंजूरी की आवश्यकता थी। 
  • भारत में इस तरह के समझौतों को केंद्रीय मंत्रिमंडल मंजूरी देता है।

Q. हाल ही में डेलॉइट इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की आर्थिक वृद्धि 6.5% से 7.1% होने की संभावना है। डेलॉइट का मुख्यालय किस देश में स्थित है?
a) लंदन 
b) न्यूयॉर्क 
c) पेरिस 
d) मेलबर्न
Ans :- लंदन

Explanation:-
  • 20 नवंबर 2022 को डेलॉइट इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की आर्थिक वृद्धि 6.5% से 7.1% होने की संभावना है।
  • डेलॉइट को उम्मीद है कि कच्चे तेल और औद्योगिक कच्चे माल की कीमतों में संभावित नरमी के कारण 2023 के मध्य तक वैश्विक कीमतें कम हो जाएंगी, जिससे घरेलू मुद्रास्फीति पर दबाव कम होगा।
  • वित्त वर्ष 2021-22 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 8.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।


Q. 9वीं भारत-यूरोपीय संघ विदेश नीति और सुरक्षा परामर्श कहां आयोजित किया गया?
a) जयपुर 
b) नई दिल्ली 
c) हैदराबाद
d) भोपाल
Ans :- नई दिल्ली

Explanation:-
  • 9वीं भारत-यूरोपीय संघ विदेश नीति और सुरक्षा परामर्श 22 नवंबर 2022 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
  • दोनों पक्षों ने साइबर सुरक्षा, आतंकवाद का मुकाबला और समुद्री सुरक्षा सहित भारत और यूरोपीय संघ के बीच विभिन्न संस्थागत तंत्रों के कामकाज की समीक्षा की।
  • यूरोपीय संघ की स्थापना - 1 नवंबर 1993

Q. भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने IITF-ATTU एशियन कप टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता। चैंपियनशिप किस देश में आयोजित की गई थी?
a) चिआंग माई 
b) पटाया 
c) सूरत थानी 
d) बैंकाक 
Ans :- बैंकाक

Explanation:-
  • भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने 19 नवंबर 2022 को बैंकाक, थाईलैंड में IITF-ATTU एशियाई कप टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता।
  • वह एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
  • उन्होंने विश्व नंबर छह और तीन बार की एशियाई चैंपियन हिना हयाता को एक मैच में 4-2 से हराकर कांस्य पदक जीता।

Q. हाल ही में इंडोनेशिया के जकार्ता में कराटे 1 सीरीज A में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने?
a) प्रणय शर्मा 
b) प्रियांशु कुमार 
c) हर्ष राज  
d) सूरज कुमार 
Ans :- प्रणय शर्मा

Explanation:-
  • भारतीय कराटे स्टार प्रणय शर्मा 20 नवंबर 2022 को इंडोनेशिया के जकार्ता में कराटे 1 सीरीज A में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने।
  • प्रणय शर्मा ने प्रतियोगिता में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के लिए पुरुषों के 67 किग्रा कुमाइट फाइनल में यूक्रेन के डेविड यानोव्स्की को हराया।
  • कराटे 1 सीरीज A में दुनिया भर में कई प्रथम श्रेणी के अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट शामिल हैं।


Q. हाल ही में अमेरिका के सिनसिनाटी में प्रॉक्टर एंड गैंबल (P&G) द्वारा किस कंपनी को ”पार्टनर ऑफ द ईयर 2022 अवार्ड” से सम्मानित किया गया?
a) मैक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड  
b) मैट्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
c) सुपरमैक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 
d) मैक्स प्रौ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 
Ans :- मैट्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

Explanation:-
  • मैट्रिक्स बिजनेस सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को अपनी व्यावसायिक प्रक्रियाओं को बदलने में योगदान के लिए सिनसिनाटी, USA में प्रॉक्टर एंड गैंबल द्वारा ”पार्टनर ऑफ द ईयर 2022” से सम्मानित किया गया।
  • यह वर्ष 2021-22 के लिए 50,000 से अधिक के वैश्विक नेटवर्क से चुने गए 11 बाहरी व्यापार भागीदारों में से एक था।
  • मैट्रिक्स का मुख्यालय चेन्नई में है और इसकी उपस्थिति पूरे देश में है।

Q. हाल ही में किस पत्रकार को कोविड-19 राहत प्रयासों हेतु ‘जयपुर फुट USA’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
a) विक्रम चंद्रा 
b) राजीव मसंद 
c) प्रणय राय 
d) दानिश मंजूर भट्ट 
Ans :- दानिश मंजूर भट्ट 

Explanation:-
  • भारत के एक पत्रकार को कोविड-19 महामारी की दूसरी घातक लहर के दौरान प्रभावित लोगों की मदद करने के प्रयासों के लिए मानवीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • मूल रूप से कश्मीर घाटी के रहने वाले दानिश मंजूर भट्ट को न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास में आयोजित एक समारोह में इस सप्ताह ‘जयपुर फुट USA’ के पहले वैश्विक मानवीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 26 नवंबर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 26 November 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....