24 December 2022 Current Affairs in Hindi | 24 दिसम्बर 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "24 December 2022 Current affairs in Hindi | 24 दिसम्बर 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं। 

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 24 December  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

24 December 2022 Current affairs in Hindi

24 December 2022 Current affair,24 December 2022 Current affairs in Hindi,24 दिसम्बर 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में बेंगलुरु, कर्नाटक के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए नेत्रहीनों के लिए तीसरा T-20 विश्व कप किस देश ने जीता? 
a) भारत      
b) श्रीलंका   
c) नेपाल   
d) बांग्लादेश  
Ans :- भारत

Explanation:-
  • भारत ने 17 दिसंबर 2022 को बेंगलुरु, कर्नाटक के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए नेत्रहीनों के लिए तीसरा T-20 विश्व कप जीता।
  • नेत्रहीनों के तीनों T-20 विश्व कप की मेजबानी भारत ने की है।
  • भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को 120 रनों से हराया।
  • कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की।
  • नेत्रहीनों के लिए चौथा T-20 विश्व कप 2023 में पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा।

Q. राष्ट्रीय विज्ञान संस्थान की विज्ञान और इंजीनियरिंग संकेतक 2022 रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिक पत्रों के प्रकाशन में भारत की रैंक क्या है?      
a) पहली रैंक    
b) दुसरी रैंक  
c) तीसरी रैंक  
d) चौथीं रैंक   
Ans :- तीसरी रैंक

Explanation:-
  • वैज्ञानिक पत्रों के प्रकाशन में भारत विश्व स्तर पर तीसरे स्थान पर है।
  • राष्ट्रीय विज्ञान संस्थान (NSF) के विज्ञान और इंजीनियरिंग संकेतक 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिक प्रकाशनों में भारत की वैश्विक स्थिति 2010 में सातवें स्थान से सुधर कर 2020 में तीसरे स्थान पर आ गई है।
  • सबसे अधिक संख्या में वैज्ञानिक पत्रों के प्रकाशन में चीन विश्व में सबसे आगे है और उसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का स्थान है।


Q. हाल ही में वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक रिपोर्ट 2022 में ब्रिटिश साप्ताहिक द इकोनॉमिस्ट द्वारा जारी की गई थी। रिपोर्ट में भारत की रैंक क्या है?
a) 60वां    
b) 65वां   
c) 66वां   
d) 68वां    
Ans :- 68वां

Explanation:-
  • 2022 वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक रिपोर्ट दिसंबर 2022 में ब्रिटिश साप्ताहिक द इकोनॉमिस्ट द्वारा जारी की गई थी।
  • रिपोर्ट तीसरे वर्ष के लिए वैश्विक खाद्य पारितंत्र में गिरावट को दर्शाती है, जिससे खाद्य सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।
  • फ़िनलैंड इस सूची में सबसे ऊपर है जबकि भारत 68वें स्थान पर है।
  • दक्षिण अफ्रीका ट्यूनीशिया को पीछे छोड़ते हुए अफ्रीका का सबसे अधिक खाद्य-सुरक्षा वाला देश बन गया है।


Q. भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख समिति के 63वें सत्र का उद्घाटन किस शहर में किया गया?
a) लखनऊ     
b) प्रयागराज  
c) हैदराबाद  
d) इंदौर
Ans :- लखनऊ

Explanation:-
  • भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख समिति के 63वें सत्र का उद्घाटन 18 दिसंबर 2022 को लखनऊ में किया गया।
  • इस कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन मंत्रालय, दया शंकर सिंह ने किया था।
  • भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख समिति 1919 में स्थापित रिकॉर्ड के रचनाकारों, संरक्षकों और उपयोगकर्ताओं का अखिल भारतीय मंच है।

Q. हाल ही में किस भारतीय युद्धपोत को मुंबई में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया?
a) INS सागर     
b) INS मोरमुगाओ   
c) INS मानवेन्द्र   
d) INS अमित  
Ans :- INS मोरमुगाओ

Explanation:-
  • केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 18 दिसंबर 2022 को मुंबई में भारतीय नौसेना में एक P15B स्टील्थ - गाइडेड मिसाइल विध्वंसक INS मोरमुगाओ को कमीशन किया।
  • यह नौसेना के प्रोजेक्ट-15B के तहत दूसरा युद्धपोत है, जिसके तहत 2025 तक दो और युद्धपोत तैयार किये जाएंगे।
  • पहला P-15B युद्धपोत, विशाखापत्तनम, नवंबर 2021 में मुंबई में कमीशन किया गया था।


Q. हाल ही में भारतीय मूल के लियो वराडकर दूसरी बार किस देश के प्रधानमंत्री चुने गए?
a) बेलारूस    
b) बरमुडा  
c) नीदरलैंड  
d) आयरलैंड  
Ans :- आयरलैंड

Explanation:-
  • भारतीय मूल के लियो वराडकर 17 दिसंबर 2022 को दूसरी बार आयरलैंड गणराज्य के प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए।
  • माइकल मार्टिन उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री बन गए हैं।
  • आयरिश संसद के निचले सदन में एक विशेष सत्र में, डैल ने प्रधानमंत्री के रूप में लियो वराडकर के नामांकन को मंजूरी देने के लिए मतदान किया।
  • संसद के निचले सदन को डैल कहा जाता है।


Q. हाल ही में किस देश ने FIFA विश्व कप 2022 जीता?
a) फ्रांस     
b) अर्जेंटीना    
c) स्पेन     
d) डेनमार्क 
Ans :- अर्जेंटीना

Explanation:-
  • अर्जेंटीना ने 19 दिसंबर 2022 को 36 साल बाद, अपना तीसरा विश्व कप जीता। अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराया।
  • गोल्डन बॉल का पुरस्कार लियोनेल मेसी को दिया गया।
  • उन्हें यह पुरस्कार 2014 में भी मिला था।
  • आठ गोल के साथ, किलियन एम्बाप्पे को गोल्डन बूट से सम्मानित किया गया।
  • एंजो फर्नांडीज को यंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • जबकि गोलकीपर ऑफ़ टूर्नामेंट का पुरस्कार एमिलियानो मार्टिनेज को दिया गया।

Q. हाल ही में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने अपना नया अध्यक्ष किसको नियुक्त किया है?
a) क्लॉडाइन गे       
b) लॉरेंस एस. बेको   
c) श्रीकांत दातार     
d) पेनी प्रित्जकर   
Ans :- क्लॉडाइन गे

Explanation:-
  • हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने 16 दिसंबर 2022 को अपने नए अध्यक्ष के रूप में कला और विज्ञान संकाय की डीन क्लॉडाइन गे को नियुक्त किया।
  • वह विश्वविद्यालय में इस पद पर आसीन होने वाली पहली अफ्रीकी अमेरिकी हैं।
  • वह कैंब्रिज, मैसाचुसेट्स में स्कूल प्रमुख के लिए चुनी जाने वाली दूसरी महिला भी हैं।
  • वह 1 जुलाई, 2023 को विश्वविद्यालय के 30वें अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालेंगी और लॉरेंस एस. बेको का स्थान लेंगी।


Q. हाल ही में भारतीय रेलवे ने किस प्रदेश में भारत की सबसे लंबी एस्केप टनल का निर्माण पूरा किया है?
a) राजस्थान     
b) उत्तराखंड   
c) जम्मू और कश्मीर    
d) हिमाचल प्रदेश
Ans :- जम्मू और कश्मीर

Explanation:-
  • भारत की सबसे लंबी एस्केप टनल को भारतीय रेलवे ने 15 दिसंबर 2022 को पूरा किया।
  • ट्रैक 12.89 किमी लंबा है, जो जम्मू-कश्मीर में 111 किलोमीटर निर्माणाधीन बनिहाल-कटरा रेलवे लाइन पर बना है।
  • यह सबसे लंबी सुरंग उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लाइन (USBRL) परियोजना का हिस्सा है।
  • आपातकालीन स्थिति में बचाव कार्य को सुगम बनाने के लिए एस्केप टनल ‘T-13‘ का निर्माण किया गया है।

Q. प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस कब मनाया जाता है?
a) 18 दिसंबर     
b) 19 दिसंबर   
c) 20 दिसंबर   
d) 21 दिसंबर 
Ans :- 20 दिसंबर

Explanation:-
  • विविधता में एकता के महत्व को उजागर करने के लिए हर साल 20 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस मनाया जाता है।
  • इसे 2005 के विश्व शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पेश किया गया था और औपचारिक रूप से 22 दिसंबर 2005 को स्थापित किया गया था।
  • वर्ष 2022 की थीम "प्रोमोट सॉलिडेरिटी अमंग ऑल एंड एनकरेज पीपल टू वर्क टुगेदर टुवर्ड्स एलिमिनेटिंग हंगर ऑन अ ग्लोबल स्केल" है।

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 24 दिसम्बर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 24 December 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....