30 December 2022 Current Affairs in Hindi | 30 दिसम्बर 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "30 December 2022 Current affairs in Hindi | 30 दिसम्बर 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं। 

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 30 December  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

30 December 2022 Current affairs in Hindi

30 December 2022 Current affair,30 December 2022 Current affairs in Hindi,30 दिसम्बर 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में 2022 में सामाजिक उपलब्धि के लिए रविन्द्र नाथ टैगोर साहित्यिक पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?  
a) एस. के. रॉय
b) सुदीप सेन 
c) शोभना कुमार
d) राणा दास गुप्ता
Ans :- एस. के. रॉय

Explanation:-
  • रवींद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार संयुक्त रूप से सुदीप सेन ने अपनी शैली एंथ्रोपोसीन : क्लाइमेट चेंज, कंटैगियन, सांत्वना और शोभना कुमार को उनके हाइबुन संग्रह ए स्काई फुल ऑफ बकेट लिस्ट के लिए जीता है।
  • जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के निर्माता एस. के. रॉय को सामाजिक उपलब्धि के लिए रविन्द्र नाथ टैगोर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • इसे साहित्यिक और सामाजिक उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए 2018 में शुरू किया गया था।

Q. पीएम मोदी 26 दिसंबर 2022 को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में पहले ‘वीर बाल दिवस‘ को चिह्नित करने वाले कार्यक्रम में भाग लिया। यह स्टेडियम कहाँ स्थित है?
a) मुम्बई
b) दिल्ली   
c) कानपुर
d) जयपुर
Ans :- दिल्ली 

Explanation:-
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 दिसंबर 2022 को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, दिल्ली में पहले ‘वीर बाल दिवस‘ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया।
  • प्रकाश पर्व, 2022 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को श्री गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों साहिबजाद बाबा, जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को ‘वीर बाल दिवस‘ के रूप में मनाया जाएगा ।


Q. हाल ही में श्री स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के 75वें अमृत महोत्सव को संबोधित किसने किया?
a) अमित शाह
b) नरेंद्र मोदी  
c) राजनाथ सिंह
d) पीयूष गोयल
Ans :- नरेंद्र मोदी

Explanation:-
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 दिसंबर, 2022 को श्री स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के 75वें अमृत महोत्सव को संबोधित किया।
  • मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 22 दिसंबर को राजकोट में पांच दिवसीय अमृत महोत्सव समारोह का उद्घाटन किया।
  • यह 1948 में श्री धर्मजीवनदासजी स्वामी द्वारा स्थापित किया गया था।
  • श्री स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान की पूरे विश्व में 40 से अधिक शाखाएँ हैं।


Q. रिलायंस जियो ने 23 दिसंबर 2022 को रिलायंस इंफ्राटेल के मोबाइल टावर और फाइबर संपत्ति का अधिग्रहण किया। रिलायंस जियो की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
a) 2005
b) 2013  
c) 2007 
d) 2015
Ans :- 2007

Explanation:-
  • रिलायंस जियो ने 23 दिसंबर 2022 को रिलायंस इंफ्राटेल के मोबाइल टावर और फाइबर संपत्ति का अधिग्रहण किया।
  • रिलायंस इंफ्राटेल के पास देश भर में लगभग 178,000 रूट किलोमीटर की फाइबर संपत्ति और 43,540 मोबाइल टावर हैं।
  • नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने रिलायंस इंफ्राटेल के अधिग्रहण के लिए जियो को मंजूरी दे दी है।
  • रिलायंस जियो की स्थापना - 2007
  • रिलायंस जियो के संस्थापक - मुकेश अंबानी

Q. हाल ही में 2022 के लिए BBC स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर से किसे सम्मानित किया गया है?
a) महेन्द्र सिंह धोनी
b) ईव मुरहेड   
c) बेन स्टोक्स  
d) बेथ मीड 
Ans :- बेथ मीड

Explanation:-
  • बेथ मीड को दिसंबर 2022 में BBC स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2022 के लिए सम्मानित किया गया है।
  • वह प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट और यूरो 2022 में शीर्ष स्कोरर थीं।
  • बेथ मीड ने वेम्बली में फाइनल में जर्मनी को हराकर इंग्लैंड की पहली मेजर बोमन फुटबॉल ट्रॉफी जीती।
  • इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन स्टोक्स दूसरे और शीतकालीन ओलंपिक कर्लिंग चैंपियन ईव मुरहेड तीसरे स्थान पर रहे।


Q. हाल ही में वियतनाम के हनोई में विनफ्यूचर स्पेशल प्राइज किसे मिला?
a) थलप्पिल प्रदीप
b) आतिश माथुर  
c) गिरिश पटेल
d) उषा प्रकाश
Ans :- थलप्पिल प्रदीप

Explanation:-
  • भारतीय वैज्ञानिक, प्रोफेसर थलप्पिल प्रदीप ने वियतनाम के हनोई में 20 दिसंबर 2022 को विनफ्यूचर स्पेशल प्राइज प्राप्त किया।
  • उन्हें भूजल से आर्सेनिक और अन्य भारी धातुओं को हटाने के लिए कम लागत वाली निस्पंदन प्रणाली के नवाचार के लिए सम्मानित किया गया।
  • उन्हें 2020 में निक्केई एशिया पुरस्कार, 2018 में विश्व विज्ञान अकादमी पुरस्कार, और 2008 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार मिला।

Q. हाल ही में एक संशोधित प्रोबिटी पोर्टल, e-HRMS 2.0 पोर्टल किसने लॉन्च किया?
a) राजनाथ सिंह
b) मनसुख मंडाविया   
c) पीयूष गोयल
d) डॉ. जितेंद्र सिंह
Ans :- डॉ. जितेंद्र सिंह

Explanation:-
  • केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 25 दिसंबर 2022 को एक नया प्रोबिटी पोर्टल, e-HRMS 2.0 पोर्टल लॉन्च किया है।
  • उन्होंने कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय की प्रमुख पहलों/उपलब्धियों पर एक ई-पुस्तक भी जारी की।
  • 2017 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए संशोधित प्रोबिटी पोर्टल लॉन्च किया गया था।
  • इसने कर्मचारियों को सीमित मानव संसाधन संबंधी सेवाएं प्रदान की।

Q. हाल ही में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राइट टू रिपेयर पोर्टल कहां लॉन्च किया?
a) रांची
b) इंदौर
c) नई दिल्ली
d) सूरत
Ans :- नई दिल्ली

Explanation:-
  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 24 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली में राइट टू रिपेयर पोर्टल लॉन्च किया।
  • पोर्टल पर निर्माता उत्पाद विवरण के मैनुअल को ग्राहकों के साथ साझा करेंगे ताकि वे या तो स्वयं या तीसरे पक्ष द्वारा मरम्मत कर सकें।
  • जुलाई 2022 में, उपभोक्ता मामलों के विभाग ने 'राइट टू रिपेयर' पर एक व्यापक रूपरेखा विकसित करने के लिए निधि खरे की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था।


Q. प्रतिवर्ष सुशासन दिवस कब मनाया जाता है?
a) 23 दिसंबर
b) 24 दिसंबर  
c) 25 दिसंबर  
d) 26 दिसंबर 
Ans :- 25 दिसंबर

Explanation:-
  • 25 दिसंबर को भारत के 10वें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर हर साल सुशासन दिवस मनाया जाता है।
  • सुशासन के माध्यम से सरकारी कार्यक्रमों और सेवाओं तक जनता की पहुंच बढ़ाने के लिए इसे मनाया जाता है।
  • इसे "ई-गवर्नेस के माध्यम से सुशासन" के नारे के साथ स्थापित किया गया था।
  • इसकी शुरुआत 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।

Q. हाल ही में नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) शेर बहादुर देउवा 
b) पुष्प कमल दहल   
c) गिरिजा प्रसाद कोइराला 
d) बाबुराम भट्टराई
Ans :- पुष्प कमल दहल

Explanation:-
  • नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने 25 दिसंबर 2022 को पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' को नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
  • वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।
  • उन्होंने अन्य दलों के समर्थन से गठबंधन सरकार बनाई है।
  • वह प्रधानमंत्री के रूप में नेपाली कांग्रेस पार्टी के शेर बहादुर देउबा की जगह लेंगे।
  • नेपाल की संसद को संघिया संसद कहा जाता है।

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 30 दिसम्बर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 30 December 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....