15 February 2023 Current Affairs in Hindi | 15 फरवरी 2023 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "15 February 2023 Current affairs in Hindi | 15 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 15 February के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

15 February 2023 Current affairs in Hindi

15 February 2023 Current affairs,15 February 2023 Current affairs in Hindi,15 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दूसरी भारतीय चावल कांग्रेस का उद्घाटन किस शहर में किया हैं?
a) कटक
b) मालदा
c) मैसूर
d) वायनाड
Ans :- कटक 

Explanation:-
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 11 फरवरी 2023 को कटक, ओडिशा में राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में दूसरी भारतीय चावल कांग्रेस का उद्घाटन किया।
  • 2023 कांग्रेस का आयोजन ”ट्रांसफॉर्मिंग राइस रिसर्च” थीम के तहत किया गया था।
  • यह वैश्विक खाद्य संकट और हाल के वैज्ञानिक विकास पर केंद्रित है जो चावल की फसलों के उत्पादन और उपज को बढ़ाने में मदद करेगा।

Q. हाल ही में QR-कोड बेस्ड कॉइन वेंडिंग मशीन को किस बैंक ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने की घोषणा की?
a) HDFC बैंक
b) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
c) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
d) ICICI बैंक
Ans :- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया

Explanation:-
  • RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 8 फरवरी 2023 को QR-कोड बेस्ड कॉइन वेंडिंग मशीन लॉन्च करने की घोषणा की। इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्‍च किया जाएगा।
  • RBI शुरुआत में इसे देश के 12 शहरों के 19 लोकेशन में लॉन्च करने की योजना है।
  • RBI के गवर्नर के अनुसार, देश में कॉइन्स (सिक्के) तक पहुंच को आसान बनाने के लिए कॉइन वेंडिंग मशीन लांच की गई थी।


Q. हाल ही में स्वामी दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती समारोह का उद्घाटन किसने किया है?
a) द्रौपदी मुर्मू
b) नरेन्द्र मोदी
c) अमित शाह 
d) राजनाथ सिंह
Ans :- नरेन्द्र मोदी

Explanation:-
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती समारोह का उद्घाटन किया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 फरवरी 2023 को महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती के उपलक्ष्य में साल भर चलने वाले समारोह का उद्घाटन किया।
  • महर्षि दयानंद सरस्वती जिनका जन्म 12 फरवरी, 1824 को हुआ था, वह एक समाज सुधारक थे, जिन्होंने प्रचलित सामाजिक असमानताओं का मुकाबला करने के लिए 1875 में आर्य समाज की स्थापना की थी।

Q. हाल ही में संपन्न हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण में किस राज्य ने शीर्ष स्थान हासिल किया?
a) हरियाणा
b) राजस्थान 
c) उत्तरप्रदेश
d) महाराष्ट्र
Ans :- महाराष्ट्र 

Explanation:-
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण का समापन 11 फरवरी को हुआ। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन मध्य प्रदेश में 31 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक किया गया। 
  • महाराष्ट्र 56 स्वर्ण सहित 161 पदक जीतकर पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा। जबकि हरियाणा 41 स्वर्ण सहित 128 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
  • मेजबान मध्य प्रदेश 39 स्वर्ण सहित 96 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
  • नौ शहरों में आयोजित इन खेलों में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 5 हजार 812 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Q. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किस शहर में अल जामिया -तुस-सैफियाह अरबी अकादमी के एक नए परिसर का उद्घाटन किया?
a) मुंबई
b) अलवर
c) हैदराबाद
d) कोलकाता
Ans :- मुंबई

Explanation:-
  • पीएम मोदी ने मुंबई के मरोल में अल जामिया-तुस-सैफियाह अरबी अकादमी के नए परिसर का उद्घाटन किया।
  • अल जामिया-तुस-सैफियाह एक अरबी अकादमी है जिसके सत्र शव्वाल के महीने में शुरू होते है।
  • अल जामिया-तुस-सैफियाह अरबी अकादमी को जामिया के नाम से भी जाना जाता है। यह दाऊदी बोहरा समुदाय के युवा लड़कों और लड़कियों की शिक्षा के लिए एक शैक्षणिक संस्थान है।


Q. हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा फॉर्मूला ई-चैंपियनशिप का उद्घाटन किस शहर में किया गया है?
a) नई दिल्ली
b) बैंगलुरू
c) गुरुग्राम
d) हैदराबाद
Ans :- हैदराबाद 

Explanation:-
  • केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी के साथ हैदराबाद में एबीबी एफआईए फॉर्मूला ई वर्ल्ड चैंपियनशिप को हरी झंडी दिखाई।
  • भारत की पहली फॉर्मूला ई-रेस हैदराबाद ई-प्रिक्स की मेजबानी 'हैदराबाद स्ट्रीट सर्किट' में की गई।
  • हैदराबाद अब एक प्रमुख इलेक्ट्रिक कार रेस की मेजबानी करने वाला पहला भारतीय शहर और दुनिया का 30वां शहर बन गया है।


Q. हाल ही में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया हैं?
a) देबाशीष मित्रा 
b) अनीश कुमार शर्मा
c) अनिकेत सुनील तलाटी 
d) रंजीत कुमार अग्रवाल 
Ans :- अनिकेत सुनील तलाटी

Explanation:-
  • इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की परिषद ने वर्ष 2023-24 के लिए अनिकेत सुनील तलाटी को अध्यक्ष और रंजीत कुमार अग्रवाल को उपाध्यक्ष चुना है।
  • आईसीएआई की परिषद के शीर्ष पर अनिकेत सुनील तलाटी और रंजीत कुमार अग्रवाल तीन स्तरीय सीए परीक्षा आयोजित करने और सभी प्रशासनिक मामलों को देखने के लिए जिम्मेदार होंगे। 
  • ICAI की स्थापना :- 1 जुलाई 1949
  • ICAI का मुख्यालय :- नई दिल्ली 

Q. हाल ही में नई दिल्ली में AMRITPEX 2023 - राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन किसने किया?
a) अश्विनी वैष्णव
b) देवसिंह चौहान
c) विनीत पाण्डेय 
d) आलोक शर्मा 
Ans :- अश्विनी वैष्णव 

Explanation:-
  • संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और रेलवे मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में 11 फरवरी को AMRITPEX 2023 - राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
  • टिकटों का यह पांच दिवसीय महाकुंभ (11 से 15 फरवरी, 2023) हॉल 5, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में, आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के एक भाग के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
  • प्रदर्शनी के विषयों में आजादी का अमृत महोत्सव और नया भारत, नारी शक्ति, युवा शक्ति, प्रकृति और वन्य जीवन, और भारत की संस्कृति और इतिहास शामिल हैं।
  • इस अवसर पर संचार राज्य मंत्री देवसिंह चौहान, सचिव डाक विभाग विनीत पाण्डेय, महानिदेशक डाक सेवाएं आलोक शर्मा उपस्थित थे।


Q. हाल ही में भारत की पहली इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस का उद्घाटन किस शहर में किया गया हैं?
a) नोएडा
b) मुंबई
c) बैंगलुरू
d) सूरत
Ans :- मुंबई

Explanation:-
  • बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (BEST) ने 13 फरवरी को मुंबई में भारत की पहली इलेक्ट्रिक वातानुकूलित (एसी) डबल-डेकर बस का उद्घाटन किया।
  • इस बस की मंजूरी मिलने के बाद, यह बस कुर्ला बस डिपो और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के बीच चलेगी। 
  • यह सीसीटीवी कैमरों और स्वचालित दरवाजों से लैस है और इसे 80 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। 

Q. हाल ही में मुंबई में 11 से 19 फरवरी 2023 तक राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2023 का आयोजन किस मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है?
a) संस्कृति मंत्रालय
b) विदेश मंत्रालय
c) पर्यटन मंत्रालय
d) स्वास्थ्य और कल्याण मंत्रालय
Ans :- संस्कृति मंत्रालय

Explanation:-
  • संस्कृति मंत्रालय द्वारा मुंबई में 11 से 19 फरवरी 2023 तक राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है
  • महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2023 का उद्घाटन किया। 
  • यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। 

आप डेली करंट अफेयर्स 15 फरवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 15 February 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....