16 February 2023 Current Affairs in Hindi | 16 फरवरी 2023 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "16 February 2023 Current affairs in Hindi | 16 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 16 February के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

16 February 2023 Current affairs in Hindi

16 February 2023 Current affairs,16 February 2023 Current affairs in Hindi,16 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में फेलिक्स हौफौएट-बोगनी यूनेस्को शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? 
a) नरेन्द्र मोदी 
b) एंजेला मर्केल
c) जो बाइडन 
d) शेख हसीना 
Ans :- एंजेला मर्केल

Explanation:-
  • एंजेला मर्केल को आइवरी कोस्ट की राजधानी यामौस्सोक्रो में फेलिक्स हौफौएट-बोगनी यूनेस्को शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • फेलिक्स हौफौएट-बोगनी शांति पुरस्कार के लिए जूरी 2015 में मर्केल द्वारा अपने देश को शरणार्थियों के लिए खोलने के साहसी निर्णय से प्रभावित हुई।
  • फेलिक्स हौफौएट-बोगनी शांति पुरस्कार का नाम आइवरी कोस्ट के पहले राष्ट्रपति के नाम पर रखा गया है।

Q. हाल ही में 12वें 'विश्व हिंदी सम्मेलन' का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
a) फिजी
b) भारत
c) नेपाल
d) मॉरिशस
Ans :- फिजी 

Explanation:-
  • 12वें 'विश्व हिंदी सम्मेलन' का आयोजन देनाराऊ आइलैंड कन्वेंशन सेंटर, नांदी, फिजी में 15-17 फरवरी के बीच किया जा रहा है। 
  • फिजी के राष्ट्रपति विलियम काटोनिवेरे और भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने फिजी के नादी में विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया। 
  • 12वें 'विश्व हिंदी सम्मेलन' का मुख्य थीम - “हिन्दी-पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम मेधा तक” है। 
  • पहले विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन नागपुर में 10-12 जनवरी, 1975 में किया गया था। 


Q. हाल ही में किस देश ने इंडोनेशिया-मलेशिया-थाईलैंड ग्रोथ ट्रायंगल जॉइंट बिजनेस काउंसिल के साथ साझेदारी की है? 
a) म्यांमार
b) भारत
c) नेपाल
d) सिंगापूर
Ans :- भारत

Explanation:-
  • भारत ने ऊर्जा दक्षता को अपनाने को बढ़ावा देने के लिए इंडोनेशिया-मलेशिया-थाईलैंड ग्रोथ ट्रायंगल ज्वाइंट बिजनेस काउंसिल (IMT-GT JBC) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 
  • बेंगलुरु में ऊर्जा परिवर्तन पर G20 के कार्य समूह की बैठक के दौरान इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। 
  • इसका उद्देश्य ऊर्जा दक्षता और सतत प्रथाओं को अपनाने को और बढ़ावा देना है। एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) ने इंडिया एनर्जी वीक समारोह के मौके पर IMT-GT JBC के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।


Q. हाल ही में किस भारतीय संस्थान के छात्रों को वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2023 के दौरान मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फ़तेह अल-सिसी ने ग्लोबल बेस्ट M-Gov अवार्ड प्रदान किया? 
a) आईआईटी मुंबई 
b) आईआईटी रूडकी
c) आईआईटी इंदौर
d) आईआईटी मद्रास 
Ans :- आईआईटी इंदौर

Explanation:-
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इंदौर के छात्रों ने 13 फरवरी को दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में स्वर्ण पदक के साथ एईडी (अमीरात दिरहम) 1 मिलियन का पुरस्कार जीता। 
  • नियति तोताला और नील कल्पेशकुमार पारिख को मिस्र के राष्ट्रपति एबेल फत्ताह अल-सिसी ने पदक से सम्मानित किया। 
  • इन दोनों छात्रों ने ‘ब्लॉकबिल’ नामक ऐप बनाया है।
  • ब्लॉकबिल एक ब्लॉकचेन-आधारित रसीद जनरेशन ऐप है जो अपने सभी उपयोगकर्ताओं के लेनदेन के लिए डिजिटल रसीदें बनाता है।

Q. हाल ही में भारत के किस पड़ोसी देश ने परमाणु शक्ति विकसित करने के लिए रूस के साथ साझेदारी की है?
a) नेपाल
b) श्रीलंका
c) बांग्लादेश
d) म्यांमार
Ans :- म्यांमार 

Explanation:-
  • म्यांमार की सैन्य नेतृत्व वाली सरकार ने रूस की राज्य परमाणु ऊर्जा कंपनी के साथ एक परमाणु ऊर्जा सूचना केंद्र का उद्घाटन किया है। 
  • इसे दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र में ऊर्जा की कमी को पूरा करने के लिए परमाणु शक्ति विकसित करने की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा रहा है। 


Q. हाल ही में मोहम्मद शहाबुद्दीन को किस देश का नया राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है?
a) मलेशिया
b) थाईलैंड
c) पाकिस्तान
d) बांग्लादेश
Ans :- बांग्लादेश 

Explanation:-
  • बांग्लादेश में मोहम्मद शहाबुद्दीन चुप्पू को निर्विरोध देश का 22वां राष्ट्रपति चुना गया है। 74 वर्षीय मोहम्मद शहाबुद्दीन चुप्पू राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हामिद की जगह लेंगे। 
  • बांग्लादेश के सबसे लंबे समय तक राष्ट्रपति रहने वाले अब्दुल हामिद का कार्यकाल 23 अप्रैल को समाप्त होगा। 
  • मोहम्मद शहाबुद्दीन चुप्पू का जन्म 10 दिसंबर 1949 को तत्कालीन पूर्वी बंगाल, डोमिनियन ऑफ पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) के पबना जिले में हुआ था। इन्होने बांग्लादेश के 1971 के मुक्ति संग्राम में भी भाग लिया था। 

Q. हाल ही में हुंडई मोटर्स इंडिया ने किन दो और महिला क्रिकेटरों को ब्रांड एंबेसडर बनाया है?
a) यास्तिका भाटिया
b) रेणुका सिंह ठाकुर
c) दीप्ती शर्मा
d) a व b दोनों
Ans :- यास्तिका भाटिया और रेणुका सिंह ठाकुर

Explanation:-
  • हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपने ब्रांड एंबेसडर के रोस्टर में यास्तिका भाटिया और रेणुका सिंह ठाकुर नाम की दो और महिला क्रिकेटरों को साइंड  किया है। 
  • भाटिया और ठाकुर स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स के साथ जुड़ेंगे। 
  • इसके लिए उसने पांच महिला क्रिकेटरों के साथ अपने ‘द ड्राइव विदइन‘ अभियान के अगले संस्करण की घोषणा की है। 

Q. हाल ही में किसने FIFA क्लब विश्व कप 2022 का खिताब जीता हैं?
a) रियल मैड्रिड
b) अल हिलाल
c) एफसी बार्सिलोना 
d) अल अहली एससी 
Ans :- रियल मैड्रिड

Explanation:-
  • रियल मैड्रिड ने अल हिलाल को हराकर रिकॉर्ड पांचवां क्लब विश्व कप खिताब जीता।
  • रियल मैड्रिड ने फरवरी 2023 में रबात, मोरक्को में फाइनल में सऊदी अरब के अल-हिलाल को 5-3 से हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार फुटबॉल क्लब विश्व कप जीता है।
  • इसने 2014 , 2016 , 2017 और 2018 में टूर्नामेंट जीता।


Q. प्रतिवर्ष भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?
a) 10 फरवरी
b) 12 फरवरी
c) 13 फरवरी 
d) 14 फरवरी
Ans :- 13 फरवरी 

Explanation:-
  • प्रतिवर्ष 13 फरवरी को सरोजिनी नायडू की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 
  • साल 2014 में सरोजिनी नायडू की जयंती को राष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाने की शुरुआत की गई। 
  • सरोजिनी नायडू भारत की प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी व कवयित्री हैं। उन्हें भारत कोकिला यानी नाइटिंगेल ऑफ इंडिया भी कहा जाता है।
  • कार्यों और महिलाओं के अधिकारों के लिए उनकी भूमिका को देखते हुए सरोजिनी नायडू के जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। 

आप डेली करंट अफेयर्स 16 फरवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 16 February 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....