2 February 2023 Current Affairs in Hindi | 02 फरवरी 2023 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "2 February 2023 Current affairs in Hindi | 02 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 02 February के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

February 2023 Current affairs in Hindi

2 February 2023 Current affairs,02 February 2023 Current affairs in Hindi,2 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में ब्रिटेन में 'इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स' द्वारा 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से किसे सम्मानित किया गया है?
a) डॉ. मनमोहन सिंह 
b) विमल जालान
c) रघुराम राजन
d) एस. सुब्बाराव
Ans :- डॉ. मनमोहन सिंह 

Explanation:-
  • पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनके आर्थिक और राजनीतिक योगदान के लिए 'इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स' द्वारा 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है। 
  • डॉ. मनमोहन सिंह को यह अवॉर्ड राष्ट्रीय भारतीय छात्र और पूर्व छात्र संघ (NISU) यूके द्वारा दिल्ली में सौंपा गया। 
  • ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनर’ ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयों में डॉ सिंह के योगदान को दर्शाता है।
  • डॉ. मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे थे। 

Q. हाल ही में 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किस शहर में किया गया? 
a) जयपुर
b) मुंबई
c) बंगलौर
d) अहमदाबाद
Ans :- अहमदाबाद 

Explanation:-
  • हाल ही में 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 27-31 जनवरी 2023 तक अहमदाबाद अहमदाबाद के साइंस सिटी में किया गया।
  • गुजरात काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, गुजरात काउंसिल ऑफ साइंस सिटी, और SAL एजुकेशन इस पांच दिवसीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी कर रहे हैं। 
  • इसका उद्देश्य सीखने की प्रक्रिया को आसपास के भौतिक और सामाजिक वातावरण से जोड़कर स्कूलों में विज्ञान को पढ़ाने और सीखने के तरीके में बदलाव लाना है। 


Q. हाल ही में G20 अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संरचना कार्य समूह की पहली बैठक किस शहर में आयोजित की गई?
a) जयपुर
b) चंडीगढ़
c) नई दिल्ली
d) सूरत
Ans :- चंडीगढ़

Explanation:-
  • जी-20 अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संरचना कार्य समूह की पहली बैठक चंडीगढ़ में आयोजित की गई।
  • 30-31 जनवरी को, भारत की G20 अध्यक्षता के तहत पहली जी-20 अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संरचना कार्य समूह (आईएफएडब्ल्यूजी) की बैठक आयोजित की जा रही है।
  • बैठक का उद्घाटन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस ने किया।


Q. हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल ने अपना 47वां स्थापना दिवस कब मनाया?
a) 30 जनवरी
b) 31 जनवरी
c) 01 फरवरी
d) 02 फरवरी 
Ans :- 01 फरवरी

Explanation:-
  • भारतीय तटरक्षक बल ने 01 फरवरी 2023 को अपना 47वां स्थापना दिवस मनाया। 
  • दुनिया के चौथे सबसे बड़े तटरक्षक बल के रूप में, भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय तटों को सुरक्षित रखने और भारत के समुद्री क्षेत्रों में नियमों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  • भारतीय तटरक्षक के महानिदेशक :- वीरेंद्र सिंह पठानिया
  • भारतीय तट रक्षक की स्थापना :- 1 फरवरी 1977
  • भारतीय तट रक्षक मुख्यालय :- नई दिल्ली

Q. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है?
a) संजू सेमसन
b) इशांत शर्मा
c) मुरली विजय
d) उमेश यादव
Ans :- मुरली विजय 

Explanation:-
  • मुरली विजय ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। 
  • भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।
  • उन्होंने अपना आखिरी मैच दिसंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के दौरान खेला था।


Q. निम्न में से किस शहर में एयरो इंडिया शो 2023 का आयोजन किया जाएगा?
a) पठानकोट
b) बेंगलुरु
c) जेवर
d) जोधपुर
Ans :- बेंगलुरु 

Explanation:-
  • एयरो इंडिया शो-2023 का आयोजन बेंगलुरु में 13 से 17 फरवरी तक होगा। 
  • यह एयरो इंडिया का 14 वां शो है। उम्मीद है कि यह नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इसमें बड़ी संख्या में मित्र देशों के प्रतिनिधि व सहभागी शामिल होंगे। 
  • एयर शो में वैश्विक स्तर की रक्षा कंपनियां अपने रक्षा उपकरणों का प्रदर्शन करती हैं। इसमें भारतीय रक्षा कंपनियां भी शामिल होती हैं। 
  • शो में एयरोस्पेस क्षेत्र में होने वाले बदलाव व विकास को प्रदर्शित किया जाता है। यह आयोजन बेंगलुरु के येलहंका वायु सेना स्टेशन पर होगा।

Q. हाल ही में किस देश ने 1960 की सिंधु जल संधि में संशोधन के लिए पाकिस्तान को नोटिस जारी किया?
a) भारत
b) चीन
c) तिब्बत
d) नेपाल
Ans :- भारत 

Explanation:-
  • भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty – IWT) के कार्यान्वयन पर इस्लामाबाद की अनम्यता के बाद संशोधन के लिए पाकिस्तान को नोटिस जारी किया है। 
  • सिंधु जल के लिए संबंधित आयुक्तों के माध्यम से नोटिस भेजा गया था। भारत और पाकिस्तान ने नौ साल की बातचीत के बाद 1960 में इस संधि पर हस्ताक्षर किए थे। 

Q. हाल ही में एमएसएमई के लिए ऋण गारंटी योजना को नवीकृत करने के लिए बजट 2023 में कितने करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है?
a) 4 हजार करोड़
b) 6 हजार करोड़
c) 9 हजार करोड़
d) 10 हजार करोड़
Ans :- 9 हजार करोड़ 

Explanation:-
  • एमएसएमई के लिए ऋण गारंटी योजना को नवीकृत करने के लिए बजट में 9,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 
  • पिछले बजट में एमएसएमई के लिए ऋण गारंटी योजना को नवीकृत करने का प्रस्ताव किया गया था। 9 हजार करोड़ रुपये के साथ इस नवीकृत योजना को 01 अप्रैल, 2023 से शुरू किया जाएगा। 
  • इससे अतिरिक्त 2 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त संपार्श्विक-मुक्त ऋण संभव हो पाएगा।


Q. हाल ही में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कितने साल से पुराने सभी सरकारी वाहनों को स्क्रैप करने की घोषणा की?
a) 10
b) 15
c) 20
d) 25
Ans :- 15 

Explanation:-
  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 1 अप्रैल से घोषणा की कि 15 साल से अधिक पुराने सभी सरकारी वाहनों को स्क्रैप कर दिया जाएगा। 
  • इसके हिस्से के रूप में, केंद्र और राज्य सरकारों, परिवहन निगमों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के स्वामित्व वाले नौ लाख से अधिक वाहनों को नए वाहन द्वारा रीप्लेस किया जाएगा। 

Q. हाल ही में वायु सेना के नए उप-प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह
b) एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा
c) एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा
d) एयर मार्शल संदीप सिंह 
Ans :- एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह

Explanation:-
  • मध्य वायु कमान के कमांडिंग इन ऑफिसर अमर प्रीत सिंह को भारतीय वायु सेना के उप-प्रमुख रूप में नियुक्त किया गया है।
  • अमर प्रीत सिंह, संदीप सिंह की जगह लेंगे, जो 31 जनवरी को सेवा मुक्त हो चुके हैं ।
  • एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को 21 दिसंबर, 1984 को भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन दिया गया था। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। 
  • उन्होंने विभिन्न प्रकार के फिक्स्ड विंग और रोटरी विंग एयरक्राफ्ट पर 4,900 घंटे से अधिक की उड़ान भरी है।
  • वर्तमान वायु सेना प्रमुख :- विवेक राम चौधरी 

आप डेली करंट अफेयर्स 02 फरवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 02 February 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....