24 February 2023 Current Affairs in Hindi | 24 फरवरी 2023 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "24 February 2023 Current affairs in Hindi | 24 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 24 February के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

24 February 2023 Current affairs in Hindi

24 February 2023 Current affairs,24 February 2023 Current affairs in Hindi,24 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में गुलाब चंद कटारिया ने किस राज्य के 31वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली है?
a) मणिपुर
b) असम
c) गुजरात
d) अरुणाचल प्रदेश
Ans :- असम

Explanation:-
  • भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता और राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने 22 फरवरी 2023 को असम के 31वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली है। 
  • गुलाब चंद कटारिया उदयपुर, राजस्थान से 8 बार के विधायक हैं और भाजपा की केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य भी हैं।
  • कटारिया 2014 से 2018 तक राजस्थान सरकार में गृह मंत्री रहे।

Q. हाल ही में संसद रत्न पुरस्कार 2023 के लिए कितने सांसदों को नामित किया गया हैं?
a) 11
b) 12
c) 13
d) 15
Ans :- 13

Explanation:-
  • सांसदों के संसदीय प्रदर्शन को सम्मानित करने के लिए 13 सांसदों को संसद रत्न पुरस्कार 2023 के लिए नामित किया गया है। 
  • इनमे आठ लोकसभा सांसद और पांच राज्यसभा के सदस्य शामिल हैं।
  • यह पुरस्कार नई दिल्ली में 25 मार्च 2023 को नागरिक समाज द्वारा प्रदान किए जाएंगे।
  • उत्कृष्ट सांसदों को मान्यता देने के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सुझाव पर संसद रत्न पुरस्कारों की स्थापना की गई थी।
  • 2010 में, पुरस्कार समारोह का पहला संस्करण चेन्नई में आयोजित किया गया था। यह पुरस्कार अब तक 90 उत्कृष्ट सांसदों को दिया जा चुका है।


Q. हाल ही में किस राज्य का उच्च न्यायालय क्षेत्रीय भाषा में निर्णय प्रकाशित करने वाला पहला न्यायालय बन गया है?
a) केरल
b) कर्नाटक
c) महाराष्ट्र
d) पश्चिम बंगाल
Ans :- केरल

Explanation:-
  • हाल ही में 21 फरवरी 2023 को केरल उच्च न्यायालय क्षेत्रीय भाषा में निर्णय प्रकाशित करने वाला पहला न्यायालय बन गया है। 
  • केरल उच्च न्यायालय ने मलयालम में अपने दो हालिया फैसले जारी किए। ये फैसले चीफ जस्टिस एस मणिकुमार और जस्टिस शाजी पी चाली ने दिए। 


Q. हाल ही में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (युपीआई) ने किस देश के साथ मिलकर क्रॉस-बॉर्डर कनेक्टिविटी लांच किया है?
a) बहरीन
b) ओमान
c) सिंगापूर
d) मलेशिया
Ans :- सिंगापूर 

Explanation:-
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग ने 21 फरवरी को भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) और सिंगापुर के PayNow के बीच क्रॉस-बॉर्डर कनेक्टिविटी के वर्चुअल लॉन्च में भाग लिया। 
  • इस पहल से दोनों देशों के लोगों को अपने मोबाइल से तुरंत और कम कीमत पर फंड ट्रांसफर करने में मदद मिलेगी।
  • नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, UPI ने दिसंबर 2022 में 12.82 ट्रिलियन रुपये के 7.82 बिलियन से अधिक लेनदेन दर्ज किए जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

Q. हाल ही में किसने मिस्र के काहिरा में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी प्रतियोगिता 2023 में पुरुषों की व्यक्तिगत 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है?
a) सौरभ चौधरी
b) मानव शर्मा
c) अलेक्जेंडर शमिरल
d) ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर 
Ans :- ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर 

Explanation:-
  • 22 फरवरी को, भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर ने पुरुषों की व्यक्तिगत 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।
  • फाइनल में, ऐश्वर्या ने ऑस्ट्रिया के अलेक्जेंडर शमिरल को हराया।
  • इससे पहले, भारत की तिलोत्तमा सेन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
  • भारत चार स्वर्ण पदकों के साथ प्रतियोगिता में शीर्ष पर रहा। हंगरी दो गोल्ड पदकों के साथ दूसरे नंबर पर है।


Q. हाल ही में भारत के किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में फ्रोजन लेक हाफ मैराथन का आयोजन किया गया है?
a) सिक्किम
b) लद्दाख
c) जम्मू & कश्मीर
d) हिमाचल प्रदेश
Ans :- लद्दाख 

Explanation:-
  • भारत में पहली बार, केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख की पैंगोंग त्सो झील में फ्रोजन लेक मैराथन का आयोजन पहली बार किया गया है।
  • यह झील समुद्र तल से चार हजार 350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। 
  • गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के साथ पैंगोंग त्सो लेक पर फ्रोजन लेक मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में 75 धावकों ने भाग लिया। 
  • पैंगोंग त्सो झील एक एंडोरहिक (लैंडलॉक) लेक है। यह समुद्र तल से लगभग 13,862 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है। 

Q. हाल ही में 'मोदी: शेपिंग ए ग्लोबल ऑर्डर इन फ्लक्स' पुस्तक का विमोचन किसके द्वारा किया गया?
a) जेपी नड्डा
b) अमित शाह
c) पीयूष गोयल
d) एस जयशंकर 
Ans :- जेपी नड्डा

Explanation:-
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चाणक्यपुरी में "मोदी: शेपिंग ए ग्लोबल ऑर्डर इन फ्लक्स" नामक पुस्तक का विमोचन किया है।
  • प्रधान मंत्री मोदी द्वारा की गई पहल ने हमारे देश की छवि को बदल दिया है और यह पुस्तक उसी में गहरी अंतर्दृष्टि प्रदान करती है।
  • पुस्तक की प्रस्तावना केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा की गयी है।इस पुस्तक के संपादक सुजान चिनॉय, विजय चौथाईवाला और उत्तम कुमार सिन्हा हैं।

Q. हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने किस देश के साथ हवाई सेवा समझौते को मंजूरी दी है?
a) घाना
b) युगांडा
c) गुयाना
d) तंजानिया
Ans :- गुयाना 

Explanation:-
  • पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार और गुयाना सरकार के बीच हवाई सेवा समझौते पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी है।
  • इस समझौते पर हस्ताक्षर करने से दोनों देशों के बीच हवाई सेवाओं के प्रावधान की एक रूपरेखा तैयार होगी। गुयाना एक साउथ दक्षिण अमेरिकी देश है। 
  • गुयाना की राजधानी :- जॉर्ज टाउन


आप डेली करंट अफेयर्स 24 फरवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 24 February 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....