22 February 2023 Current Affairs in Hindi | 22 फरवरी 2023 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "22 February 2023 Current affairs in Hindi | 22 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 22 February के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

22 February 2023 Current affairs in Hindi

22 February 2023 Current affairs,22 February 2023 Current affairs in Hindi,22 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में भारतीय मूल के किस फोटोग्राफर ने नेशनल ज्योग्राफिक की ‘पिक्चर्स ऑफ द ईयर‘ प्रतियोगिता 2023 का ख़िताब जीता है?
a) कार्तिक सुब्रमण्यम
b) आलोक रंजन
c) रविन्द्र शर्मा
d) कैलाश चन्द्र
Ans :- कार्तिक सुब्रमण्यम 

Explanation:-
  • भारतीय मूल के फोटोग्राफर कार्तिक सुब्रमण्यम ने नेशनल ज्योग्राफिक की ‘फोटो ऑफ द ईयर‘ प्रतियोगिता 2023 में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
  • यह पुरस्कार उन्हें एक पेड़ की टहनी पर बसने के लिए संघर्ष कर रहे एक बाज की आकर्षक तस्वीर के लिए प्रदान किया गया था।
  • तस्वीर का शीर्षक आरआरआर मार्टिन के लोकप्रिय उपन्यास 'ए डांस विद ड्रैगन्स' से प्रेरित है। 

Q. हाल ही में दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2023 में किस फिल्म को 'फिल्म ऑफ़ द ईयर' चुना गया?
a) कांतारा
b) आरआरआर
c) द कश्मीर फाइल्स  
d) ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा
Ans :- आरआरआर 

Explanation:-
  • हाल ही में दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2023 का आयोजन मुंबई में किया गया। 
  • इस अवार्ड शो में विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म द कश्मीर फाइल्स को बेस्ट फिल्म का अवार्ड दिया गया।
  • एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म RRR को इस अवार्ड शो में ‘फिल्म ऑफ़ द ईयर’ चुना गया है।
  • दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सिनेमा के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है। यह सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्थापित एक संगठन, फिल्म समारोह निर्देशालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रतिवर्ष प्रस्तुत किया जाता है।


Q. हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत संजय सुधीर की उपस्थिति में गल्फूड, दुबई में इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?
a) ओम बिड़ला
b) अनुराग ठाकुर
c) नरेंद्र सिंह तोमर
d) पशुपति कुमार पारस
Ans :- पशुपति कुमार पारस

Explanation:-
  • संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत संजय सुधीर की उपस्थिति में भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने 20 फरवरी 2023 को गल्फूड, दुबई में इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया।
  • गल्फूड 2023 में 'इंडिया पवेलियन' सबसे बड़ा पवेलियन है। इस 'इंडिया पवेलियन' में 306 कंपनियां, जिनमें प्रमुख एसएमई और स्टार्टअप शामिल हैं, एक मंच पर भाग ले रहे हैं।


Q. हाल ही में ISSF वर्ल्ड कप में किस देश ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम का गोल्ड जीता हैं?
a) भारत
b) रूस
c) अमेरिका
d) अर्जेंटीना
Ans :- भारत

Explanation:-
  • रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल और आर नर्मदा नितिन वाली भारत की 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम ने आईएसएसएफ विश्व कप 2023 में गोल्ड मेडल जीत है। 
  • 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम ने भी अपने इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में वरुण तोमर और रिदम सांगवान शामिल थे। 
  • वरुण तोमर ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता। 
  • इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) राइफल, पिस्टल और शॉटगन कैटेगरी में ओलंपिक शूटिंग इवेंट्स का शासी निकाय है।

Q. हाल ही में खजुराहो नृत्य महोत्सव 2023 किस राज्य में शुरू हुआ हैं?
a) महाराष्ट्र
b) गुजरात
c) मध्यप्रदेश
d) झारखण्ड
Ans :- मध्यप्रदेश 

Explanation:-
  • मध्य प्रदेश में खजुराहो नृत्य महोत्सव 2023, 20 फरवरी से शुरू हुआ। इस पर्व का समापन 26 फरवरी को होगा।
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने खजुराहो नृत्य महोत्सव 2023 का उद्घाटन किया।
  • भारत की अध्यक्षता में जी-20 में कल्चर वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक भी 23 से 25 फरवरी तक खजुराहो में हो रही है। 
  • खजुराहो नृत्य महोत्सव में मध्य प्रदेश रूपांकर कला पुरस्कार प्रदान किया जाएगा और कलाकृतियों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है।


Q. हाल ही में दुनिया के सबसे ऊंचाई वाले मौसम स्टेशन का पुनर्निर्माण कहाँ किया गया हैं?
a) माउंट एवरेस्ट
b) कंचनजंगा
c) ल्होत्से
d) मकालू
Ans :- माउंट एवरेस्ट 

Explanation:-
  • माउंट एवरेस्ट पर दुनिया के सबसे ऊँचे मौसम स्टेशन का पुनर्निर्माण किया गया। माउंट एवरेस्ट पर तूफान-हवाओं के कारण दुनिया का सबसे ऊंचा मौसम स्टेशन नष्ट हो गया था।
  • पर्वतारोहियों और वैज्ञानिकों की एक टीम ने एवरेस्ट के शिखर से सिर्फ 39 मीटर (128 फीट) नीचे 8,810 मीटर पर एक नया मौसम केंद्र स्थापित किया है।
  • मई 2022 में नेशनल ज्योग्राफिक और रोलेक्स के 'रिटर्न टू एवरेस्ट अभियान' के एक भाग के रूप में दुनिया के सबसे ऊंचे मौसम स्टेशन के पुनर्स्थापन कार्य की शुरुआत की गई थी। 

Q. हाल ही में नीति आयोग का नया सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?
a) अनिल शर्मा
b) परमेश्वरन अय्यर 
c) वीरेन्द्र कुमार 
d) बीवीआर सुब्रह्मण्यम
Ans :- बीवीआर सुब्रह्मण्यम 

Explanation:-
  • बीवीआर सुब्रह्मण्यम को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। बीवीआर सुब्रह्मण्यम परमेश्वरन अय्यर की जगह लेंगे। 
  • कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पदभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की अवधि के लिए उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है।
  • बीवीआर सुब्रह्मण्यम छत्तीसगढ़ कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। 

Q. हाल ही में ला गणेशन ने किस राज्य के 21वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली है? 
a) बिहार
b) असम
c) नागालैंड
d) अरुणाचल प्रदेश
Ans :- नागालैंड

Explanation:-
  • ला गणेशन ने नागालैंड के 21वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्होंने असम के राज्यपाल प्रो जगदीश मुखी का स्थान लिया है। 
  • श्री जगदीश मुखी सितंबर 2021 से इस वर्ष 14 फरवरी तक नागालैंड का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। 
  • गुवाहाटी उच्च न्यायालय कोहिमा खंडपीठ के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोंगखुपचुंग सर्टो ने उन्हें राजभव कोहिमा में पद की शपथ दिलाई। 


Q. प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब मनाया जाता है?
a) 19 फरवरी
b) 20 फरवरी
c) 21 फरवरी
d) 22 फरवरी
Ans :- 21 फरवरी

Explanation:-
  • प्रतिवर्ष 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
  • इसका उद्देश्य भाषा विज्ञान के बारे में जागरूकता, सांस्कृतिक विविधता तथा बहुभाषावाद को बढ़ावा देना है। 
  • यूनेस्को द्वारा हर साल 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को मनाया जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2023 की थीम :- ‘बहुभाषी शिक्षा-शिक्षा को बदलने की आवश्यकता’ । 
  • 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाए जाने की घोषणा यूनेस्को ने 17 नवंबर 1999 में की थी। जिसके बाद पहली बार 21 फरवरी 2000 को वैश्विक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाया गया। 

Q. प्रतिवर्ष विश्व सामाजिक न्याय दिवस कब मनाया जाता है?
a) 17 फरवरी
b) 18 फरवरी
c) 20 फरवरी
d) 21 फरवरी
Ans :- 20 फरवरी

Explanation:-
  • प्रतिवर्ष 20 फरवरी को दुनियाभर में विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है। 
  • इसका मुख्य उद्देश व्यक्ति विशेष में बिना किसी भेदभाव और असमानता के समान अधिकार देना है। साथ ही लोगों को सामाजिक न्याय और समानता के प्रति जागरूक करना है। 
  • विश्व सामाजिक न्याय दिवस 2023 की थीम :- सामाजिक न्याय के लिए बाधाओं पर काबू पाना और अवसरों को उजागर करना है।
  • वर्ष 2007 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा एक प्रस्ताव पारित कर हर साल 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। इसके दो साल बाद पहली बार साल 2009 में विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया।

आप डेली करंट अफेयर्स 22 फरवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 22 February 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....