23 February 2023 Current Affairs in Hindi | 23 फरवरी 2023 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "23 February 2023 Current affairs in Hindi | 23 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 23 February के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

23 February 2023 Current affairs in Hindi

23 February 2023 Current affairs,23 February 2023 Current affairs in Hindi,23 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किस शहर में दुनिया के सबसे बड़े और अनोखे दिव्यांग पार्क की आधारशिला रखी?
a) सूरत
b) कटक
c) नागपुर
d) जयपुर
Ans :- नागपुर 

Explanation:-
  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 20 फरवरी को नागपुर, महाराष्ट्र में दुनिया के सबसे बड़े और अनोखे दिव्यांग पार्क - अनुभूति समावेशी पार्क की आधारशिला रखी। 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समावेशी समाज के निर्माण के विजन को ध्यान में रखते हुए इस पार्क को विकसित किया जा रहा है।
  • सहानुभूति के बजाय यह पार्क संवेदना प्रदर्शित करेगा, इसलिए इस पार्क का नाम अनुभूति दिव्यांग पार्क रखा गया है।
  • यह पार्क नागपुर के पारडी परिसर में विकलांग बच्चों और आम नागरिकों के लिए बनाया जा रहा है।
  • इसका मकसद देश और पूरी दुनिया में समावेश का संदेश देना है। यह दुनिया का पहला समावेशी विकलांग पार्क है।

Q. हाल ही में ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित दुनिया की सबसे बड़ी एकल विद्युत प्रदर्शनी इलेक्रामा के 15वें संस्करण का उद्घाटन किसने किया?
a) नरेन्द्र मोदी
b) आरके सिंह
c) अमित शाह
d) विवेक कुमार देवांगन
Ans :- आरके सिंह 

Explanation:-
  • ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित दुनिया की सबसे बड़ी एकल विद्युत प्रदर्शनी इलेक्रामा के 15वें संस्करण का उद्घाटन नवीनीकरण ऊर्जा, बिजली केंद्रीय राज्यमंत्री आरके सिंह ने किया। 
  • इसका आयोजन 18 से 22 फरवरी तक किया गया।


Q. हाल ही में केंद्र सरकार ने मिशन कर्मयोगी की निगरानी के लिए किसके के नेतृत्व में सात सचिवों सहित एक शीर्ष पैनल का गठन किया गया है?
a) राजीव गौबा
b) पी. के. मिश्रा 
c) सुनील कुमार गुप्‍ता
d) प्रदीप कुमार सिन्हा 
Ans :- राजीव गौबा 

Explanation:-
  • सरकारी कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए कैबिनेट सचिव राजीव गौबा के नेतृत्व में सात सचिवों सहित एक शीर्ष पैनल का गठन किया गया है।
  • मिशन कर्मयोगी योजना 2 सितंबर 2020 को शुरू की गई थी। यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित है।
  • मिशन कर्मयोगी योजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की क्षमताओं का विकास करना है।


Q. हाल ही में पश्चिमी और मध्य क्षेत्र के लिए पहली PM गति शक्ति कार्यशाला किस प्रदेश में आयोजित हुई?
a) गोवा
b) महाराष्ट्र
c) राजस्थान
d) मध्यप्रदेश
Ans :- गोवा

Explanation:-
  • पश्चिमी और मध्य क्षेत्र के लिए पहली PM गति शक्ति क्षेत्रीय कार्यशाला 20 फरवरी 2023 को गोवा में आयोजित की गई।
  • PM गतिशक्ति एनएमपी को आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए शुरू किया गया था।
  • इस योजना में विभिन्न मंत्रालयों और राज्य सरकारों की बुनियादी ढांचा योजनाओं को शामिल किया गया है और इसे 13 अक्टूबर 2021 को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लॉन्च किया गया।

Q. हाल ही में दुबई में बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैम्पियनशिप में किस देश ने कांस्य पदक जीता?
a) चीन
b) मलेशिया
c) भारत
d) दक्षिण कोरिया
Ans :- भारत

Explanation:-
  • पी.वी. सिंधु की अगुआई में भारतीय टीम ने बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम को चीन से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।
  • प्रणय और पी.वी. सिंधु अपने-अपने एकल मुकाबले हार गए। पुरुष युगल जोड़ी ध्रुव कपिला और चिराग शेट्टी ने अपना मुकाबला जीता। 
  • बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप का तीसरा संस्करण 14-19 फरवरी 2023 तक संयुक्त अरब अमीरात के दुबई एग्जीबिशन सेंटर पर आयोजित किया गया था।


Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने शराब की खपत को कम करने के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी दी?
a) पंजाब
b) हरियाणा
c) राजस्थान
d) मध्यप्रदेश
Ans :- मध्यप्रदेश

Explanation:-
  • मध्य प्रदेश सरकार ने शराब की खपत को कम करने के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी दी। 
  • इस नई आबकारी नीति के तहत, शराब की दुकानों से जुड़े 'आहत' या पीने के क्षेत्र और दुकान बार बंद किये जाएंगे। 
  • उमा भारती ने मप्र में "नियंत्रित शराब नीति" के लिए अभियान चलाया था। 

Q. हाल ही में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?
a) डॉ. कुमार विश्वास
b) डॉ. महेंद्र मिश्रा
c) डॉ. रविप्रकाश
d) किरण शर्मा
Ans :- डॉ. महेंद्र मिश्रा

Explanation:-
  • डॉ महेंद्र मिश्रा को ढाका में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • डॉ महेंद्र मिश्रा ओडिशा में स्वदेशी भाषाओं के प्रचार के लिए एक भारतीय शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
  • डॉ. मिश्रा यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने ओडिशा की हाशिये पर भाषाओं की भाषा, संस्कृति और शिक्षा पर काम किया है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा पुरस्कार यूनेस्को द्वारा 2021 में स्थापित किया गया था। यह पुरस्कार मातृभाषाओं के संरक्षण, पुनरोद्धार और विकास में असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है। 

Q. हाल ही में ज्ञानप्पन पुरस्कार 2023 के लिए किसे चुना गया है?
a) एस रामेसन नायर
b) बालाचंद्रन चुल्लिक्कड़
c) एन प्रभाकरन
d) वी. मधुसूदनन नायर
Ans :- वी. मधुसूदनन नायर 

Explanation:-
  • प्रसिद्ध कवि वी. मधुसूदनन नायर को को साहित्य में उनके योगदान हेतु ज्ञानप्पन पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया है।
  • ज्ञानप्पन पुरस्कार में ₹ 50,001 का नकद पुरस्कार, गुरुवायुरप्पन का एक सोने का लॉकेट और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
  • यह पुरस्कार 24 फरवरी को गुरुवायुर के मेलपाथुर सभागार में कवि को उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू द्वारा प्रदान किया जाएगा।
  • ज्ञानप्पन पुरस्कार की स्थापना गुरुवायूर देवस्वोम द्वारा 'पोन्थनम नंबूथिरी' की स्मृति में की गई थी। 


Q. हाल ही में भारत के 80वें ग्रैंडमास्टर कौन बने है?
a) वी प्रणव
b) संकल्प गुप्ता
c) डी गुकेस
d) विग्नेश एनआर
Ans :- विग्नेश एनआर

Explanation:-
  • भारत के 24 वर्षीय चेस प्लेयर विग्नेश एनआर ने जर्मनी के इंटरनेशनल मास्टर इल्जा श्नाइडर को हराकर देश के 80वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। 
  • विग्नेश एनआर ने जर्मनी में 24वां नॉर्डवेस्ट कप 2023 टाइटल भी अपने नाम किया।
  • विग्नेश एनआर भारत के 80वें ग्रैंडमास्टर बने है, इससे पूर्व उनके भाई विशाख एनआर वर्ष 2019 में भारत के 59वें ग्रैंडमास्टर बने थे। इस तरह भारत के ग्रैंडमास्टर चेस इतिहास में पहली बार दो भाई भारत के ग्रैंडमास्टर बने है।

Q. विश्वभर में प्रतिवर्ष विश्व स्काउट दिवस कब मनाया जाता है?
a) 20 फरवरी
b) 21 फरवरी
c) 22 फरवरी
d) 23 फरवरी
Ans :- 22 फरवरी

Explanation:-
  • विश्वभर में प्रतिवर्ष विश्व स्काउट दिवस 22 फरवरी को मनाया जाता है। 
  • यह स्काउटिंग के संस्थापक रॉबर्ट बैडेन-पॉवेल की जयंती है और उनकी पत्नी ओलेव बेडेन-पॉवेल की जयंती भी है।
  • इस दिन को बॉय स्काउट्स एंड गर्ल गाइड्स/गर्ल स्काउट्स और वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ गर्ल गाइड्स एंड गर्ल स्काउट्स द्वारा दुनिया भर में वर्ल्ड थिंकिंग डे के रूप में भी मनाया जाता है।
  • विश्व स्काउट दिवस 2023 की थीम :- "हमारी दुनिया: हमारा समान भविष्य: पर्यावरण और लैंगिक समानता"।

आप डेली करंट अफेयर्स 23 फरवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 23 February 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....