इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी में प्रकाशित किया जाता है। जो कि UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।
इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 28 February के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं।
28 February 2023 Current affairs in Hindi
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के बीकानेर में आयोजित होने वाले 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया।
- इस संस्कृति महोत्सव का आयोजन बीकानेर के डॉ कर्णी सिंह स्टेडियम में किया जा रहा है। राजस्थान में पहली बार 9 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
- यह महोत्सव 25 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इसके आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित, बढ़ावा देना और लोकप्रिय बनाना है।
- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में चर्चगेट रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पहले गवर्नर सीडी देशमुख के नाम पर रखने का प्रस्ताव पास किया है।
- प्रसिद्द अर्थशास्त्री सीडी देशमुख का जन्म 14 जनवरी 1896 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के एक मराठी परिवार में हुआ था।
- इंग्लैंड में पढ़ाई करने के बाद वह सिविल सर्विस में आए और ब्रिटिश राज में 1943 में आरबीआई के पहले भारतीय गवर्नर बने।
- सीडी देशमुख को 1944 में ब्रिटिश सरकार द्वारा नाइट की उपाधि दी गई थी और 1959 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
- नियंत्रक और महालेखा परीक्षक, गिरीश चंद्र मुर्मू को 2024 से 2027 तक चार साल की अवधि के लिए जिनेवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के बाह्य लेखा परीक्षक के रूप में चुना गया है।
- गिरीश चंद्र मुर्मू को फिलीपींस के सुप्रीम ऑडिट इंस्टीट्यूशन आईएलओ के मौजूदा बाह्य ऑडिटर से पदभार ग्रहण करने को मिलेगा।
- गिरीश चंद्र मुर्मू की नियुक्ति अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ इसके उच्च मानकों, वैश्विक ऑडिट अनुभव और मजबूत राष्ट्रीय साख को बढ़ा रही है।
- एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आरआरआर‘ ने हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन फिल्म अवार्ड्स में ‘बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म’ का पुरस्कार जीता है।
- इसने एचसीए फिल्म पुरस्कारों में तीन और पुरस्कार भी जीते हैं। ‘सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म’ पुरस्कार जीतने से पहले, ‘आरआरआर’ ने एचसीए में तीन पुरस्कार जीते – ‘सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म’, ‘सर्वश्रेष्ठ स्टंट’, और ‘सर्वश्रेष्ठ मूल गीत’।
- ऑस्ट्रेलिया ने लगातार छठी बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 19 रनों से हरा दिया।
- ऑस्ट्रेलियाई टीम इससे पहले 2010, 2012, 2014, 2018 और 2020 में चैंपियन बन चुकी है।
- प्लेयर ऑफ़ द मैच :- बेथ मूनी
- प्लेयर ऑफ़ द सीरीज :- एशले गार्डनर
- प्रतिवर्ष 27 फरवरी को दुनिया भर में विश्व एनजीओ दिवस मनाया जाता है ताकि विभिन्न एनजीओ द्वारा किए गए कार्यों और उनके योगदान का उत्सव मनाया जा सके।
- इस विशेष दिन का उद्देश्य लोगों को एनजीओ के भीतर अधिक सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए प्रेरित करना और एनजीओ और निजी-सार्वजनिक क्षेत्रों के बीच अधिक सहजीवन को प्रोत्साहित करना है।
- दक्षिण अमेरिकी देश पेरू ने देश में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 90 दिनों के स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की है।
- पेरू ने डेंगू के प्रकोप के कारण देश के उत्तर, मध्य और दक्षिण पूर्व में 13 विभागों में "स्वास्थ्य आपातकाल" घोषित किया है।
- इस महीने की शुरुआत में, पेरू का पड़ोसी देश बोलीविया ने भी 6,800 से अधिक मामलों और 26 मौतों के बाद, स्वास्थ्य चेतावनी जारी की थी. दक्षिण अमेरिकी देश पेरू की राजधानी 'लीमा' है और यहाँ की मुद्रा 'सोल' है।
- यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स की नवीनतम अंतर्राष्ट्रीय आईपी इंडेक्स रिपोर्ट में भारत को 55 देशों में से 42वें स्थान पर रखा गया है।
- वर्ष 2023 के सूचकांक में संयुक्त राज्य अमेरिका पहले स्थान पर है, उसके बाद यूके और फ्रांस हैं।
- यूएस चैंबर्स ऑफ कॉमर्स इस वार्षिक रिपोर्ट में दुनिया की 55 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी अधिकारों के संरक्षण का मूल्यांकन किया गया है।
- यूएस चैंबर्स ऑफ कॉमर्स की यह रिपोर्ट वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 90% का प्रतिनिधित्व करती है।
- विश्व एनजीओ दिवस 2023 का विषय :- "मानव अधिकारों को आगे बढ़ाने और सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में गैर सरकारी संगठनों की भूमिका और प्रभाव" है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के ग्रीन फील्ड शिवमोगा हवाईअड्डे का उद्घाटन किया साथ ही उन्होंने बेलगावी में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।
- यह कमल के आकार का यह हवाई अड्डा लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। इसकी यात्री क्षमता प्रति घंटे 300 यात्रियों को संभालने की है।
- यह हवाई अड्डा 662.38 एकड़ में फैला है। इस एयरपोर्ट की की मदद से मलनाड क्षेत्र में शिवमोगा और अन्य पड़ोसी क्षेत्रों से कनेक्टिविटी और पहुंच में सुधार होगा।
**ये भी पढ़ें**
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 28 February 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें। धन्यवाद.....