7 February 2023 Current Affairs in Hindi | 07 फरवरी 2023 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "7 February 2023 Current affairs in Hindi | 07 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 07 February के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

07 February 2023 Current affairs in Hindi

7 February 2023 Current affairs,07 February 2023 Current affairs in Hindi,7 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में प्रयोगशाला में विकसित हीरों पर शोध करने के लिए किस संस्थान को वाणिज्य विभाग द्वारा 242 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान किया जाएगा?
a) IIT मद्रास
b) IIT जोधपुर
c) IIT मुंबई
d) IIT रूडकी
Ans :- IIT मद्रास

Explanation:-
  • वाणिज्य विभाग द्वारा की गई एक सिफारिश के अनुसार, IIT मद्रास को लैब ग्रोन डायमंड्स (LGD) पर शोध करने के लिए पांच साल की अवधि में 242 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान किया जाएगा। 
  • केंद्रीय बजट 2023 में, केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि प्रयोगशाला में विकसित हीरे (LGD) उच्च रोजगार क्षमता वाला एक प्रौद्योगिकी और नवाचार-संचालित उभरता हुआ क्षेत्र है।

Q. हाल ही में तीसरा खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 10 से 14 फरवरी तक किस स्थान पर आयोजित किया जाएगा?
a) गुलमर्ग
b) लेह
c) लद्दाख 
d) श्रीनगर
Ans :- गुलमर्ग

Explanation:-
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने उपराज्यपाल, जम्मू-कश्मीर, मनोज सिन्हा के साथ तीसरे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के शुभंकर, थीम सॉन्ग और जर्सी का शुभारंभ किया।
  • तीसरे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का आयोजन 10 से 14 फरवरी तक गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर में किया जाएगा।
  • इन खेलों में देश भर से करीब 1500 एथलीट हिस्सा लेंगे।


Q. हाल ही में भारत की स्थानीय भाषाओ को डिजिटल दुनिया से बढ़ावा देने के लिए “प्रोजेक्ट एलोरा” की शुरुआत किसके द्वारा की गई हैं?
a) फेसबुक
b) गूगल
c) माइक्रोसॉफ्ट
d) ट्वीटर
Ans :- माइक्रोसॉफ्ट 

Explanation:-
  • माइक्रोसॉफ्ट द्वारा ‘प्रोजेक्ट एलोरा’ प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य भारत की स्थानीय भाषाएं जैसे गोंडी, मुंडारी जैसी छोटी भाषाओं को डिजिटल दुनिया मे प्रवेश करवाना एवं उनके प्रयोग को बढ़ावा देना है। 
  • एलोरा का मुख्य लक्ष्य भावी पीढ़ियों के लिए स्थानीय भाषा और संस्कृतियों को संरक्षित करने के लिए भाषा प्रौद्योगिकी को सक्षम करना है। 
  • इस प्रकार डिजिटल उपस्थिति इनमें से कुछ भाषाओं को विलुप्त होने के खतरे से बचाने में मदद कर सकती है।


Q. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किस राज्य के तुमकुरु में स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के हेलीकॉप्टर निर्माण कारखाने को राष्ट्र को समर्पित किया? 
a) ओड़िशा
b) कर्नाटक
c) महाराष्ट्र
d) गुजरात
Ans :- कर्नाटक

Explanation:-
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के तुमकुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के हेलीकॉप्टर निर्माण कारखाने को राष्ट्र को समर्पित किया।
  • ग्रीनफील्ड हेलीकॉप्टर फैक्ट्री 615 एकड़ में फैली हुई है। यह लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर का निर्माण करेगी।
  • एचएएल का कारखाना हेलीकॉप्टर मरम्मत और रखरखाव के लिए वन-स्टॉप समाधान की पेशकश करने वाली भारत की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर निर्माण सुविधा बनने जा रहा है।

Q. निम्नलिखित में से कौन सा देश फुटबॉल एशियाई कप 2027 की मेजबानी करेगा?
a) सिंगापूर
b) भारत
c) मलेशिया 
d) सऊदी अरब
Ans :- सऊदी अरब

Explanation:-
  • एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने घोषणा की कि किंगडम ऑफ सऊदी अरब ने 1956 में अपनी स्थापना के बाद से अपने इतिहास में पहली बार 2027 के एशियाई राष्ट्र कप की मेजबानी हासिल की है। 
  • यह निर्णय बहरीन की राजधानी मनामा में 1 फरवरी को एशियाई फुटबॉल परिसंघ की 33वीं कांग्रेस के कार्य के दौरान हुआ। 
  • दिसंबर 2022 में भारत की वापसी के बाद मनामा में कांग्रेस में केवल सऊदी अरब की बोली प्रस्तुत की गई थी।


Q. हाल ही में भारत के किस पड़ोसी देश ने अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया? 
a) नेपाल
b) भूटान
c) श्रीलंका
d) बांग्लादेश
Ans :- श्रीलंका

Explanation:-
  • भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका ने अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।
  • श्रीलंका ने नमो नमो माथा - एक सदी की ओर एक कदम थीम के तहत स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया।
  • राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य उत्सव कोलंबो में गाले फेस ग्रीन में आयोजित किया गया था।
  • कोलंबो के इंडिपेंडेंस स्क्वायर में एक विशेष सांस्कृतिक कला उत्सव लंकरालंका का आयोजन किया गया।

Q. हाल ही में भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सद्भावना’ का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
a) लद्दाख
b) कलकता
c) लक्षद्वीप
d) कटक
Ans :- लद्दाख

Explanation:-
  • लद्दाख में भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सद्भावना’ चलाया जा रहा है, इसके तहत भारतीय सेना लद्दाख के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों के लिए सेना सद्भावना विद्यालय (07) चलाने, बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं और शिक्षा यात्रा आदि जैसी कई कल्याणकारी गतिविधियां चला रही है।
  • इस अभियान के तहत शिक्षा के स्तर में सुधार करने और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।

Q. हाल ही में 36वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला किस शहर में शुरू हुआ हैं?
a) सिरसा
b) कुरुक्षेत्र
c) गुरुग्राम
d) फरीदाबाद
Ans :- फरीदाबाद 

Explanation:-
  • 36वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला फरीदाबाद, हरियाणा में शुरू हुआ। यह दुनिया के सबसे बड़े शिल्प मेलों में से एक है। 
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 3 फरवरी 2023 को 36वें अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किया। इसका समापन 19 फरवरी 2023 को होगा।
  • इस वर्ष, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सूरजकुंड मेले का भागीदार राष्ट्र है। एससीओ में भारत, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।
  • वर्ष 2023 का थीम उत्तर पूर्वी क्षेत्र राज्य है।


Q. हाल ही में MPC द्वारा सौरमंडल में किस ग्रह के आसपास स्थित 12 नए उपग्रहों की खोज करने की घोषणा की गई है?
a) मंगल
b) शनि
c) बृहस्पति
d) वरुण
Ans :- बृहस्पति

Explanation:-
  • सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के आसपास माइनर प्लैनेट सेंटर (एमपीसी) ने 12 नए चंद्रमा खोजे गए हैं। 
  • इस प्रकार यह ग्रह हमारे सौरमंडल में सर्वाधिक उपग्रह वाला ग्रह बना गया है वही वर्तमान में 92 उपग्रह है। 
  • MPC की कक्षीय गणना पुष्टि करती है कि नई वस्तुएँ बृहस्पति के चारों ओर कक्षा में हैं।

Q. हाल ही में भारत के किस पड़ोसी देश ने 37 शहरों में मार्शल लॉ घोषित किया है?
a) नेपाल
b) भूटान
c) म्यांमार
d) पाकिस्तान
Ans :- म्यांमार

Explanation:-
  • म्यांमार की राज्य प्रशासन परिषद ने चार क्षेत्रों और चार राज्यों के 37 शहरों में मार्शल लॉ घोषित कर दिया है।
  • 37 कस्बों में से 11 शहर सागैंग क्षेत्र से, सात चिन राज्य से और पांच मैगवे और बागो क्षेत्रों से हैं।
  • चार कस्बे कयाह राज्य से हैं, दो-दो तनिंथयी क्षेत्र और कायिन राज्य से और एक मोन राज्य से है। 
  • आपातकाल की स्थिति को छह महीने और बढ़ाने के ठीक बाद यह कदम उठाया गया है।

आप डेली करंट अफेयर्स 07 फरवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 07 February 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....