इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी में प्रकाशित किया जाता है। जो कि UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।
इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 26 June के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं।
26 June 2023 Current affairs in Hindi
Daily Current Affairs in Hindi
- नई दिल्ली के जेएल नेहरू स्टेडियम में "भारत इन पेरिस" अभियान को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा हरी झंडी दिखाई गई।
- "भारत इन पेरिस" अभियान, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) द्वारा शुरू किया गया है।
- इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पेरिस ओलंपिक खेलों से पहले पूरे भारत में खेलों के प्रति जागरूकता फैलाना और खेलों को बढ़ावा देना हैं।
- सूर्यनाथ सिंह ने अपने लघु कहानियों के संग्रह 'कोटुक ऐप' के लिए हिंदी भाषा श्रेणी में बाल साहित्य पुरस्कार जीता।
- वर्ष 2023 में बाल साहित्य पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की संख्या 22 और युवा पुरस्कार विजेताओं की संख्या 20 है।
- इसी दौरान एकनाथ अव्हाड ने अपनी 'छंद देई आनंद' के लिए मराठी भाषा श्रेणी में बाल साहित्य पुरस्कार जीता है। विशाखा विश्वनाथ को भी 'स्वतहाला स्वताविरुद्ध उभे करताना' के लिए युवा पुरस्कार मिला है।
- सुधा मूर्ति को उनके कहानियों के संग्रह 'ग्रैंडपैरेंट्स बैग ऑफ स्टोरीज' के लिए बाल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा फेस ऑथेंटिकेशन फीचर के साथ पीएम किसान मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है।
- फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा की मदद से कोई भी किसान दूरदराज, घर बैठे भी आसानी से बिना ओटीपी या फिंगरप्रिंट के ही फेस स्कैनकर के माध्यम से ई-केवाईसी को पूरा करा सकता है।
- पीएम किसान दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी योजनाओं में एक है, इसके तहत किसानों को 6 हजार रु. सालाना राशि, तीन किस्तों में सीधे हस्तांतरित की जाती है।
- शीएटवर्क की संस्थापक रूबी सिन्हा को तीन साल के लिए ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री महिला समूह का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह शबाना नसीम का स्थान लेगी।
- ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एक गैर-लाभकारी और गैर-सरकारी संगठन है। यह नीति आयोग के साथ सूचीबद्ध है।
- ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना :- 2012
- पेटीएम पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड ने स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने हेतु अरुणाचल प्रदेश इनोवेशन एंड इन्वेस्टमेंट पार्क (एपीआईआईपी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
- इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य उद्यमशीलता को बढ़ावा देना और विकास के शुरुआती चरणों के दौरान युवा व्यावसायिक उद्यमों को प्रोत्साहित करना है।
- मध्य प्रदेश राज्य की हॉकी टीम ने बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में फाइनल में हॉकी चंडीगढ़ को हराकर 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 जीत ली।
- वहीं इस टूर्नामेंट में हरियाणा की टीम ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।
- मध्य प्रदेश की ओर से श्रेयस धूपे, मोहम्मद कोनैन दाड और अली अहमद ने गोल किये।
- वेस्टइंडीज़ के कप्तान शाइ होप वनडे क्रिकेट में तीसरे सबसे तेज़ 15 शतक पूरे करने वाले बल्लेबाज़ बन गए।
- शाइ होप ने विश्व कप क्वॉलिफायर-2023 के मैच में नेपाल के खिलाफ अपना 15वां शतक पूरा किया।
- शाइ होप ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शाइ होप ने अपने 105 पारियों के दौरान वही विराट कोहली ने 106 पारियों में अपने 15 वनडे शतक पूरे किये थे।
- अलीबाबा के कार्यकारी उपाध्यक्ष और सह-संस्थापकजोसेफ त्साई को सितंबर 2023 से अलीबाबा के नये चेयरमैन के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की गई है।
- जोसेफ त्साई चेयरमैन के रूप में डैनियल झांग का स्थान लेंगे।
- ई-कॉमर्स इकाई ताओबाओ और टमॉल ग्रुप के अध्यक्ष, एडी वू अलीबाबा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में झांग का स्थान लेंगे।
- ये दोनों नियुक्तियां सितंबर 2023 से प्रभावी होंगी।
- अलीबाबा की स्थापना :- 28 जून 1999
- प्रतिवर्ष विश्व नाविक दिवस 25 जून को मनाया जाता हैं।
- यह वार्षिक कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, वैश्विक अर्थव्यवस्था और समाज में समुद्री यात्रियों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करना है।
- इसके अलावा, यह समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा में उनके महत्वपूर्ण प्रयासों पर जोर देता है।
- नाविक दिवस 2023 की विश्व समुद्री थीम :- ”MARPOL at 50 – Our commitment goes on”
- प्रतिवर्ष 21 जून को विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस मनाया जाता हैं।
- सुरक्षित नेविगेशन सुनिश्चित करने, स्थायी समुद्री विकास को बढ़ावा देने और भारत सरकार के नीली अर्थव्यवस्था के उद्देश्यों का समर्थन करने में हाइड्रोग्राफी द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की समझ और मान्यता बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया था, जिसमें हमारे महासागरों और तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा शामिल है।
- विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस 2023 का थीम :- “Hydrography – Underpinning the Digital Twin of the Ocean.”
- अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक संगठन की स्थापना :- 1921
- अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक संगठन के महासचिव :- डॉ. मैथियास जोनास
- अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक संगठन मुख्यालय :- मोनाको
**ये भी पढ़ें**
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 26 June 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें। धन्यवाद.....