17 July 2023 Current Affairs in Hindi | 17 जूलाई 2023 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "17 July 2023 Current affairs in Hindi | 17 जूलाई 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 17 July के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

17 July 2023 Current affairs in Hindi

17 July 2023 Current affairs,17 July 2023 Current affairs in Hindi,17 July 2023 Current affairs mcq,17 जूलाई 2023 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,june 2023 current affairs,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs,Current Affairs In Hindi 2023,17 July 2023 rajasthan current affairs in hindi,current affairs,hindi current affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में किस शहर में शेरपा जी 20 की तीसरी बैठक आयोजित हुई हैं?
a) पुणे
b) हम्पी
c) इंदौर
d) लखनऊ
Ans :- हम्पी

  • यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल कर्नाटक के हम्पी शहर में शेरपा जी 20 की तीसरी बैठक आयोजित हुई। इसके अध्यक्ष अमिताभ कांत हैं। 
  • सांस्कृतिक और विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित शिखर सम्मेलन में 43 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 200 से अधिक व्यक्तियों की भागीदारी की उम्मीद है।
  • इस शेरपा जी 20 शिखर सम्मेलन की थीम :- “वसुधैव कुटुंभकम” है जिसका अर्थ है “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य”।

Q. हाल ही में भारत ने स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी बनाने के लिए किस देश के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
a) फ्रांस
b) जर्मनी
c) रूस
d) अमेरिका
Ans :- फ्रांस

  • भारत और फ्रांस ने P75 कार्यक्रम के तहत तीन स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों के निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं।
  • भारत और फ्रांस ने शुक्रवार को पहले स्कॉर्पीन पनडुब्बी निर्माण कार्यक्रम (P75 - कलवरी), ‘मेक-इन-इंडिया के मॉडल और दोनों देशों की कंपनियों के बीच नौसैनिक विशेषज्ञता को साझा करने की सफलता की सराहना भी की।


Q. निम्नलिखित में से कौन सा देश 20 जुलाई 2023 को पारंपरिक दवाओं पर आसियान देशों के सम्मेलन की मेजबानी करेगा?
a) भारत
b) सिंगापुर
c) थाईलैंड
d) कंबोडिया
Ans :- भारत

  • आयुष मंत्रालय, आसियान में भारतीय मिशन और आसियान सचिवालय के सहयोग से, 20 जुलाई, 2023 को आसियान देशों के लिए पारंपरिक दवाओं पर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। 
  • आसियान (दक्षिण-पूर्वी देशों का संगठन) वियतनाम, कंबोडिया सहित दस एशियाई देशों का संगठन है और भारत आसियान रीजनल फोरम का सदस्य है। 
  • इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक दवाओं के क्षेत्र में भारत और आसियान देशों के बीच सहयोग और ज्ञान साझाकरण को मजबूत करना है। 
  • आसियान का मुख्यालय :- जकार्ता, इंडोनेशिया

Q. हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी रैंकिंग के अनुसार पाकिस्तान के किस शहर को दुनिया के सबसे कम रहने योग्य शहरों में सूचीबद्ध किया गया है?
a) कराची
b) लाहौर
c) सिंध
d) इस्लामाबाद
Ans :- कराची

  • इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी रैंकिंग के अनुसार पाकिस्तान के कराची शहर को दुनिया के सबसे कम रहने योग्य शहरों में सूचीबद्ध किया गया है।
  • इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2023 में, कराची कुल 173 शहरों में से 169वें स्थान पर है।

Q. हाल ही में किस राज्य के ऑथूर पान के पत्तों को जीआई टैग प्रदान किया गया है?
a) केरल
b) महाराष्ट्र
c) तमिलनाडु
d) कर्नाटक
Ans :- तमिलनाडु

  • तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले के ऑथूर पान के पत्तों को तमिलनाडु राज्य कृषि विपणन बोर्ड और नाबार्ड द्वारा भौगोलिक संकेत (GI) प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है।
  • ऑथूर पान अपने मसालेदार और तीखे स्वाद के लिए जाना जाता है। इसका उपयोग विशेष रूप से मंदिर उत्सवों, गृहप्रवेशों और शादियों जैसे विशेष अवसरों के दौरान किया जाता है।
  • यह अनोखा ऑथूर पान विशेष रूप से तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में स्थित ऑथूर गांव में पाया जाता है।


Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने बढ़ते मानव- हाथी संघर्ष की बढ़ती समस्या के समाधान के लिए ‘गजह कोथा’ अभियान शुरू किया हैं?
a) असम
b) मणिपुर
c) त्रिपुरा
d) मिजोरम
Ans :- असम

  • असम सरकार ने बढ़ते मानव- हाथी संघर्ष को कम करने के लिए ‘गजह कोथा’ अभियान शुरू किया हैं।
  • इस "गजह कोथा" अभियान में 1,200 से अधिक प्रतिभागी शामिल हैं और इसका उद्देश्य मनुष्यों और हाथियों के बीच सह-अस्तित्व को बढ़ावा देना है।
  • इस अभियान का मुख्य उद्देश्य निवासियों को हाथियों के व्यवहार, पारिस्थितिकी और क्षेत्र में हाथियों के सांस्कृतिक महत्व के बारे में शिक्षित करना है।
  • असम के मुख्यमंत्री :- हिमंत बिस्वा सरमा
  • असम के राज्यपाल :- गुलाब चंद कटारिया

Q. हाल ही में किस राज्य की ‘कुई भाषा’ को भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने की सिफारिश की गई है?
a) केरल
b) असम
c) ओडिशा 
d) मणिपुर
Ans :- ओडिशा 

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में कैबिनेट ने ‘कुई’ भाषा को भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने की सिफारिश की।
  • संविधान की 8वीं अनुसूची में ‘कुई’ भाषा को शामिल किये जाने से इसके संरक्षण, संवर्धन एवं प्रसार में मदद मिलेगी।
  • कुई भाषा को शामिल करने का लाभ लगभग सात लाख से अधिक कुई भाषी लोगों को मिलेगा। 
  • वर्तमान में संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाएँ शामिल हैं।

Q. हाल ही में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में किस एथलेटिक्स ने 3000 मीटर स्टीपलचेज़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता हैं?
a) शैली सिंह
b) पारुल चौधरी
c) कल्पना मिश्रा
d) दुती चन्द
Ans :- पारुल चौधरी

  • पारुल चौधरी ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में 3000 मीटर स्टीपलचेज़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता हैं।
  • पारुल चौधरी ने इससे पहले 2019 में 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया था, लेकिन 3000 मीटर स्टीपलचेज में दो बार पदक जीतने से चूक गईं थीं।
  • शैली सिंह ने महिलाओं की लंबी कूद (लॉन्ग जम्प ) में 6.54 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता हैं।


Q. हाल ही में थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक किसने जीता हैं?
a) ज्योति याराजी
b) दुती चंद
c) हिमा दास
d) प्रियंका सिंह
Ans :- ज्योति याराजी

  • ज्योति याराजी ने थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं हैं।
  • भारतीय एथलीट ज्योति याराजी ने फाइनल में 13.09 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता हैं।
  • जापान की असुका टेराडा (13.13 सेकेंड) और मसुमी आओकी (13.26 सेकेंड) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

Q. प्रतिवर्ष विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 14 जुलाई
b) 15 जुलाई
c) 16 जुलाई
d) 17 जुलाई
Ans :- 17 जुलाई

  • प्रतिवर्ष 17 जुलाई को विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया जाता हैं। विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस को अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस या अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस भी कहा जाता है। 
  • यह एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करने और पीड़ितों के अधिकारों को बढ़ावा देने का दिवस है।
  • विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस का मुख्य उद्देश्य पीड़ितों के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनके न्याय का समर्थन करने के लिए सभी को एकजुट करना है।
  • विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस 2023 की थीम :- “सामाजिक न्याय के लिए बाधाओं पर काबू पाना और अवसरों को उजागर करना” 

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 17 July  2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....