15 September 2023 Current affairs in Hindi | 15 सितम्बर 2023 करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "15 September 2023 Current affairs in Hindi | 15 सितम्बर 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 15 September के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

15 September 2023 Current affairs in Hindi

15 September 2023 Current affairs,15 September 2023 Current affairs in Hindi,15 September 2023 Current affairs mcq,15 सितम्बर 2023 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,September 2023 current affairs,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs,Current Affairs In Hindi 2023,15 September 2023 rajasthan current affairs in hindi,current affairs,hindi current affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में राजस्थान के जयपुर में आयोजित बांध सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया हैं?
a) द्रौपदी मुर्मू
b) जगदीप धनखड़
c) अमित शाह
d) गजेन्द्र सिंह शेखावत
Ans :- जगदीप धनखड़

Explanation:-
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा राजस्थान के जयपुर में आयोजित बांध सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया गया हैं
  • जल शक्ति मंत्रालय का जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा 14 से 15 सितंबर तक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
  • इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का विषय "सुरक्षित और संरक्षित बांधों द्वारा राष्ट्र की समृद्धि सुनिश्चित" है।
  • इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत और दुनिया भर के विशेषज्ञों को एक स्थान पर लाने और बांध सुरक्षा और प्रबंधन में अत्याधुनिक विषयों पर चर्चा करने के लिए एक प्रमुख स्थान प्रदान करना है।

Q. हाल ही में गुजरात विधानसभा के डिजिटल हाउस का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया हैं?
a) द्रौपदी मुर्मू
b) नरेन्द्र मोदी
c) आचार्य देवव्रत
d) भूपेंद्रभाई पटेल
Ans :- द्रौपदी मुर्मू

Explanation:-
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात विधानसभा की डिजिटल हाउस प्रोजेक्ट, नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन का आधिकारिक तौर पर अनावरण किया।
  • यह सराहनीय प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘वन नेशन, वन एप्लीकेशन’ की दूरदर्शी अवधारणा से प्रेरणा लेता है और पूरी तरह से पेपरलेस विधानसभा प्रक्रिया को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतीक है।


Q. हाल ही में वैश्विक सांस्कृतिक समझ के लिए ब्रिटिश अकादमी पुस्तक पुरस्कार 2023 के लिए भारतीय विरासत के किन दो लेखकों को शॉर्टलिस्ट किया गया है?
a) नंदिनी दास और मृदुला मुखर्जी
b) नंदिनी दास और क्रिस मंजाप्रा
c) चेतन भगत और अरुंधति रॉय
d) ऋचा शर्मा और चेतन भगत
Ans :- नंदिनी दास और क्रिस मंजाप्रा

Explanation:-
  • वैश्विक सांस्कृतिक समझ के लिए ब्रिटिश अकादमी पुस्तक पुरस्कार 2023 के लिए भारतीय विरासत के दो लेखकों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
  • ये लेखक ब्रिटेन स्थित नंदिनी दास और अमेरिका स्थित क्रिस मंजाप्रा हैं।
  • नंदिनी दास को 'कोर्टिंग इंडिया: इंग्लैंड, मुगल इंडिया एंड द ओरिजिन्स ऑफ एम्पायर' के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
  • क्रिस मंजाप्रा को 'ब्लैक घोस्ट ऑफ एम्पायर: द लॉन्ग डेथ ऑफ स्लेवरी एंड द फेल्योर ऑफ इमैन्सिपेशन' के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

Q. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) अरुण सिन्हा
b) विपिन यादव
c) गोपाल बागले  
d) मनप्रीत वोहरा
Ans :- गोपाल बागले  

Explanation:-
  • वरिष्ठ राजनयिक गोपाल बागले को ऑस्ट्रेलिया में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
  • गोपाल बागले 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी है। वर्तमान में वह श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त है।
  • गोपाल बागले ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में मनप्रीत वोहरा का स्थान लेंगे।
  • गोपाल बागले ने इससे पहले विदेश मंत्रालय में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वह प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी काम के चुके है।

Q. हाल ही में किसके द्वारा पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों के कल्याण के लिए 'प्रोजेक्ट नमन' लॉन्च किया गया है?
a) भारतीय सेना
b) भारतीय नौसेना
c) भारतीय वायु सेना
d) भारतीय तटरक्षक बल
Ans :- भारतीय सेना

Explanation:-
  • भारतीय सेना द्वारा पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों के कल्याण के लिए 'प्रोजेक्ट नमन' लॉन्च किया गया है।
  • इस प्रोजेक्ट नमन के तहत, दिग्गजों और जान गंवाने वाले कर्मियों के परिजनों के लिए शिकायत निवारण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
  • भारतीय सेना के दिग्गज निदेशालय और एचडीएफसी बैंक लिमिटेड और सीएसई ई-गवर्नेंस इंडिया लिमिटेड ने प्रोजेक्ट 'नमन' के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।


Q. हाल ही में भारतीय सौर ऊर्जा निगम के निदेशक (वित्त) का पदभार किसने ग्रहण किया है?
a) अशोक शर्मा
b) आँचल चौधरी
c) अजय माकन
d) जोशीत रंजन सिकिदर
Ans :- जोशीत रंजन सिकिदर

Explanation:-
  • जोशीत रंजन सिकिदर ने भारतीय सौर ऊर्जा निगम लिमिटेड में निदेशक (वित्त) का पदभार ग्रहण किया है। 
  • इससे पहले जोशीत रंजन सिकिदर, राइट्स लिमिटेड के समूह महाप्रबंधक (वित्त) और कंपनी सचिव के रूप में कार्यरत थे।
  • भारतीय सौर ऊर्जा निगम लिमिटेड, भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अधीन एक मिनीरत्न कंपनी है।

Q. प्रतिवर्ष हिंदी दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 11 सितंबर
b) 12 सितंबर
c) 13 सितंबर
d) 14 सितंबर
Ans :- 14 सितंबर

Explanation:-
  • प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता हैं।
  • हिंदी दुनिया में चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। दुनियाभर में 80 करोड़ से अधिक लोग हिंदी भाषा बोलते और समझते है।
  • यह महत्वपूर्ण दिवस देश की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में देवनागरी लिपि में हिंदी को अपनाने का प्रतीक है।
  • आधिकारिक तौर पर पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर, 1953 को मनाया गया था।

Q. हाल ही में मदन लाल रैगर को किस देश में भारत के नए राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है?
a) नाइजीरिया
b) सिंगापूर
c) कोस्टा रिका
d) कांगो गणराज्य
Ans :- कांगो गणराज्य

Explanation:-
  • विदेश मंत्रालय ने मदन लाल रैगर (Madan Lal Raigar) को कांगो गणराज्य में अगले भारतीय राजदूत के रूप में नियुक्त किया है। 
  • मदन लाल रैगर वर्तमान में मंत्रालय में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
  • भारत ने नवंबर 2019 में कांगो गणराज्य के ब्रेज़ाविल में एक राजनयिक मिशन शुरू किया था।
  • कांगो गणराज्य एक मध्य अफ़्रीकी देश है इसकी राजधानी ब्रेज़ाविल है।


Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने अभिनेत्री मीता वशिष्ठ को हरियाणा फिल्म और मनोरंजन नीति परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया हैं?
a) कर्नाटक 
b) आंध्रप्रदेश
c) हरियाणा
d) अरुणाचल प्रदेश
Ans :- हरियाणा

Explanation:-
  • हरियाणा राज्य सरकार ने अभिनेत्री मीता वशिष्ठ को हरियाणा फिल्म और मनोरंजन नीति परिषद के कार्यान्वयन की देखरेख करने वाली गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया हैं।
  • मीता वशिष्ठ की यह नियुक्ति प्रिय अभिनेता, निर्देशक और निर्माता सतीश कौशिक के असामयिक निधन के बाद हुई है, जो पहले इस पद पर थे।
  • दशकों के करियर के साथ, अभिनेत्री मीता वशिष्ठ ने भारतीय सिनेमा, टेलीविजन, थिएटर और बहुत कुछ पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

Q. हाल ही में पुणे के बालेवाड़ी में आयोजित पांचवीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर रग्बी चैम्पियनशिप 2023 का ख़िताब किसने जीता हैं?
a) हरियाणा 
b) कर्नाटक 
c) महाराष्ट्र 
d) राजस्थान
Ans :- महाराष्ट्र 

Explanation:-
  • महाराष्ट्र ने पुणे के बालेवाड़ी में आयोजित पांचवीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर रग्बी चैम्पियनशिप 2023 का ख़िताब कर्नाटक को 31-10 से हराकर जीता हैं।
  • 5वीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर रग्बी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन भारत में रग्बी की शासी निकाय, द इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन (रग्बी इंडिया) द्वारा किया गया था।
  • बिहार ने हरियाणा को 23-9 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। 5वें से 8वें स्थान पर क्रमशः ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश रहे।

आप डेली करंट अफेयर्स 15 September  2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 15 September  2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....