16 December 2023 Current affairs in Hindi | 16 दिसम्बर 2023 करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "16 December 2023 Current affairs in Hindi | 16 दिसम्बर 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का मुख्य उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 16 December के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

16 December 2023 Current affairs in Hindi

16 December 2023 Current affairs, 16 December 2023 Current affairs in Hindi, 16 December 2023 Current affairs mcq, 16 दिसम्बर 2023 करेंट अफेयर्स, Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug, gk gurug current affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में वैश्विक जलवायु वार्ता COP28 के दौरान जारी रिपोर्ट के अनुसार जलवायु परिवर्तन सूचकांक में भारत किस स्थान पर हैं?
a) 11वें
b) 5वें
c) 7वें
d) 9वें
Ans :- 7वें

  • वैश्विक जलवायु वार्ता COP28 के दौरान जारी रिपोर्ट के अनुसार जलवायु परिवर्तन सूचकांक में भारत 7वें स्थान पर हैं।
  • ग्लोबल क्लाइमेट कॉन्फ्रेंस में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत लगातार पांच साल से टॉप टेन देशों में बना हुआ है।
  • इस सूचकांक में चीन 51वें और अमेरिका 57वें स्थान पर है।

Q. हाल ही में किस भारतीय वैज्ञानिक को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों कर्मवीर चक्र पदक और रेक्स कर्मवीर ग्लोबल फ़ेलोशिप से सम्मानित किया गया हैं?
a) डॉ. तपन मिश्रा
b) डॉ. नन्दिनी हरिनाथ
c) डॉ. के. राधाकृष्णन
d) डॉ. हेमाचंद्रन रविकुमार
Ans :- डॉ. हेमाचंद्रन रविकुमार

  • भारतीय वैज्ञानिक डॉ. हेमाचंद्रन रविकुमार को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों कर्मवीर चक्र पदक और रेक्स कर्मवीर ग्लोबल फ़ेलोशिप से सम्मानित किया गया हैं।
  • यह पुरस्कार डॉ. हेमचंद्रन रविकुमार को भौतिक और अनुसंधान एवं विकास और जैव-विज्ञान और सूक्ष्मजैविक अध्ययन में उनके असाधारण योगदान के लिए संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से ICONGO द्वारा दिया गया हैं।


Q. हाल ही में व्यास सम्मान 2023 के लिए किसे चुना गया है?
a) रीता वर्मा
b) पुष्पा भारती
c) आरती गोस्वामी
d) कुसुमलता चौधरी
Ans :- पुष्पा भारती

  • प्रसिद्ध हिंदी लेखिका पुष्पा भारती के 2016 के संस्मरण, 'यादें, यादें और यादें' को 33वें व्यास सम्मान, 2023 के लिए चुना गया है।
  • यह व्यास सम्मान केके बिड़ला फाउंडेशन की तरह से साहित्य के क्षेत्र में प्रतिवर्ष दिया जाता हैं।
  • व्यास सम्मान साहित्यिक पुरस्कार है जो पहली बार 1991 में दिया गया था।

Q. हाल ही में नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर हॉल में खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 का औपचारिक  उद्घाटन किसने किया हैं?
a) नरेन्द्र मोदी
b) राजनाथ सिंह
c) नरेन्द्र सिंह तोमर
d) अनुराग सिंह ठाकुर 
Ans :- अनुराग सिंह ठाकुर 

  • केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर हॉल में खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 का औपचारिक उद्घाटन किया हैं।
  • यह खेलो इंडिया पैरा गेम्स का पहला संस्करण है।
  • इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी पैरा-एथलीटों को सशक्त बनाना है। 
  • खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 में 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और सेवा खेल बोर्ड के 1450 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

Q. हाल ही में इंटरनेशनल एंटी करप्शन चैंपियन के रूप में किसे नामित किया गया है?
a) निखिल डे
b) सुधा मूर्ति
c) रौशनी शर्मा
d) अनिल कश्यप
Ans :- निखिल डे

  • निखिल डे को यूएसए द्वारा इंटरनेशनल एंटी करप्शन चैंपियन के रूप में नामित किया गया है।
  • यूनाइटेड स्टेट्स ब्यूरो ऑफ इंटरनेशनल नारकोटिक्स एंड लॉ एनफोर्समेंट अफेयर्स ने भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे को यह सम्मान दिया हैं। 
  • निखिल डे भारत में 'मजदूर किसान शक्ति संगठन' के सह-संस्थापक भी है।


Q. हाल ही में राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ग्रहण की हैं?
a) दीया कुमारी 
b) प्रेम चंद्र बैरवा
c) भजनलाल शर्मा 
d) वसुंधरा राजे
Ans :- भजनलाल शर्मा 

  • भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की हैं।
  • इसके साथ ही राज्य के दो उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद्र बैरवा उप मुख्यमंत्री चुने गये हैं।
  • भजन लाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं। मूल रूप से भरतपुर के रहने वाले भजनलाल शर्मा संगठन में लंबे समय से कार्यरत हैं। 
  • इससे पहले भजनलाल शर्मा प्रदेश महामंत्री के तौर पर कार्य करते रहे हैं।

Q. हाल ही में किस बैंक ने महिलाओं के लिए नारी शक्ति बचत खाता लॉन्च किया हैं?
a) यस बैंक
b) यूको बैंक
c) भारतीय स्टेट बैंक
d) बैंक ऑफ इंडिया
Ans :- बैंक ऑफ इंडिया

  • बैंक ऑफ इंडिया ने 18 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए नारी शक्ति बचत खाता लॉन्च किया हैं।
  • नारी शक्ति बचत खाते की संकल्पना एक मजबूत वित्तीय बचत उपकरण के रूप में की गई है, जिसका लक्ष्य कामकाजी महिलाओं को स्वतंत्र आय स्रोत के साथ समर्थन देना है। 
  • इसका प्राथमिक उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनने और उच्च स्तर की वित्तीय स्वतंत्रता का अनुभव करने में सक्षम बनाना है।

Q. हाल ही में भारत और किस देश के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास "विनबैक्स-2023 का आयोजन  किया जा रहा है?
a) जापान
b) कतर
c) सिंगापूर
d) वियतनाम
Ans :- वियतनाम

  • भारत और वियतनाम के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास "विनबैक्स-2023 का आयोजन  किया जा रहा है।
  • विनबैक्स के चौथे संस्करण का आयोजन 11 से 21 दिसंबर 2023 तक हनोई, वियतनाम में किया जा रहा है।
  • विनबैक्स एक्सरसाइज भारत और वियतनाम के बीच 2018 से आयोजित किया जा रहा है।

Q. प्रतिवर्ष यूनिसेफ दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 8 दिसंबर
b) 9 दिसंबर
c) 10 दिसंबर
d) 11 दिसंबर
Ans :- 11 दिसंबर

  • प्रतिवर्ष 11 दिसंबर को यूनिसेफ दिवस मनाया जाता है।
  • यूनिसेफ का मतलब संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष है। इस संगठन का मुख्य लक्ष्य मानवीय सहायता प्रदान करके दुनिया भर के बच्चों की जान बचाना है।
  • यूनिसेफ दिवस उन बच्चों की मदद के लिए विश्व स्तर पर जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जिन्हें सहायता की आवश्यकता है।
  • इन सहायता में मुफ्त में भोजन, स्वच्छ पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की आपूर्ति शामिल है।

Q. प्रतिवर्ष विश्व मानवाधिकार दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 8 दिसंबर
b) 9 दिसंबर
c) 10 दिसंबर
d) 11 दिसंबर
Ans :- 10 दिसंबर

  • प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है।
  • विश्व मानवाधिकार दिवस लोगों के सामाजिक, सांस्कृतिक और भौतिक अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
  • मानवाधिकार दिवस 2023 की थीम :- "सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता और न्याय"

आप डेली करंट अफेयर्स 18 December 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 18 December 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद....