14 December 2023 Current affairs in Hindi | 14 दिसम्बर 2023 करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "14 December 2023 Current affairs in Hindi | 14 दिसम्बर 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का मुख्य उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 14 December के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

14 December 2023 Current affairs in Hindi

14 December 2023 Current affairs, 14 December 2023 Current affairs in Hindi, 14 December 2023 Current affairs mcq, 14 दिसम्बर 2023 करेंट अफेयर्स, Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug, gk gurug current affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में 'विकसित भारत@2047: युवाओं की आवाज' पहल की शुरुआत किसने की है?
a) द्रौपदी मुर्मू
b) नरेन्द्र मोदी
c) अमित शाह
d) पीयूष गोयल
Ans :- नरेन्द्र मोदी

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नीतियों को अंतिम रूप देने के लिए युवाओं के विचार जानने के लिए एक मंच 'विकसित भारत@2047: युवाओं की आवाज' का शुभारंभ किया।
  • इस पहल का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत के निर्माण के लिए देश के युवाओं को एकीकृत करना है।

Q. हाल ही में किसके द्वारा 1,000 से अधिक क्यूबिट के साथ पहले क्वांटम कंप्यूटर का अनावरण किया गया?
a) विप्रो
b) इंफोसिस
c) आईबीएम
d) माइक्रोसॉफ्ट
Ans :- आईबीएम

  • आईबीएम द्वारा 1,000 से अधिक क्यूबिट वाले पहले क्वांटम कंप्यूटर का अनावरण किया गया है, जो कि एक सामान्य कंप्यूटर में डिजिटल बिट्स के बराबर है।
  • इस चिप का अनावरण 4 दिसंबर को किया गया, जिसका नाम कोंडोर रखा गया। इसमें 1,121 सुपरकंडक्टिंग क्वबिट्स हैं जो हनीकांब पैटर्न में व्यवस्थित हैं।


Q. हाल ही में टाइम मैगजीन द्वारा किसे 'सीईओ ऑफ़ द ईयर' चुना गया है?
a) सत्य नडेला
b) सैम ऑल्टमैन
c) सुन्दर पिचाई
d) टिम कुक
Ans :- सैम ऑल्टमैन

  • टाइम मैगजीन द्वारा ओपनएआई के संस्थापक सैम ऑल्टमैन को 'सीईओ ऑफ़ द ईयर' के रूप में नामित किया गया है।
  • सैम ऑल्टमैन OpenAI द्वारा विकसित चैटजीपीटी के सह-स्थापक है, जिसे नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया था।
  • अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल प्लेयर लियोनेल मेसी को 2023 'एथलीट ऑफ द ईयर' नामित किया गया है।

Q. हाल ही में किसके द्वारा आसियान महिला शांतिरक्षकों के लिए टेबल-टॉप अभ्यास (TTX) आयोजित किया गया हैं?
a) भारतीय सेना 
b) भारतीय नौसेना
c) सीमा सुरक्षा बल
d) भारतीय वायु सेना
Ans :- भारतीय सेना

  • आसियान महिला शांतिरक्षकों के लिए भारतीय सेना द्वारा टेबल-टॉप अभ्यास (टीटीएक्स) आयोजित किया गया।
  • लैंगिक समावेशिता को प्रोत्साहन देने और शांति अभियानों में महिला सैन्य कर्मियों की क्षमताओं में वृद्धि करने के लिए भारतीय सेना ने एक ऐतिहासिक पहल की है।
  • भारतीय सेना ने नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में 4 से 8 दिसंबर 2023 तक दक्षिण - पूर्वी एशियाई देशों के संगठन (आसियान) की महिला अधिकारियों के लिए एक टेबल-टॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया।

Q. हाल ही में नासा के मार्स रोवर को ऑपरेट करने वाली पहली भारतीय कौन बनी है?
a) रेणुका सिंह
b) सुरभि शर्मा
c) दिशा नारायण
d) अक्षता कृष्णमूर्ति
Ans :- अक्षता कृष्णमूर्ति

  • अक्षता कृष्णमूर्ति संयुक्त राज्य अमेरिका में नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के साथ मार्स रोवर को ऑपरेट करने वाली पहली भारतीय बनी है।
  • अक्षता एमआईटी (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) से पीएचडी होल्डर है और वह पूर्णकालिक अवसर के लिए नासा में शामिल हुई है।


Q. हाल ही में किस भारतीय अभिनेता को इटली के सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया हैं?
a) कबीर बेदी
b) अनुपम खैर
c) अमिताभ बच्चन
d) संजय दत्त
Ans :- कबीर बेदी

  • भारतीय अभिनेता कबीर बेदी को इटली के सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया हैं।
  • यह सम्मान मुंबई के गेटवे ऑफ इंडियन में आयोजित हुए इस अवॉर्ड सेरेमनी में कबीर बेदी को दिया गया।
  • इटालियन गणराज्य के ऑर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया जाना विशिष्टता और प्रतिष्ठा का प्रतीक है। यह प्राप्तकर्ता की अपने संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्टता और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

Q. हाल ही में 'जयपुर वैक्स म्यूजियम' में किसकी प्रतिमा का अनावरण किया गया हैं?
a) नरेंद्र मोदी 
b) अमिताभ बच्चन
c) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
d) अटल बिहारी वाजपेयी
Ans :- डॉ. बी.आर. अम्बेडकर

  • भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार, डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण जयपुर वैक्स म्यूजियम में किया गया।
  • वैक्स की इस मूर्ति की ऊंचाई 5 फीट 11 इंच और भार 38 किलोग्राम है।
  • इस म्यूजियम की स्थापना 2016 में राजस्थान सरकार के पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के सहयोग से की गयी थी।

Q. हाल ही में भारत ने किस देश को राहत सहायता के रूप में 1 मिलियन डॉलर की राशि प्रदान करने की घोषणा की हैं?
a) ब्रिटेन
b) फ़्रांस
c) जर्मनी
d) पापुआ न्यू गिनी
Ans :- पापुआ न्यू गिनी

  • भारत ने माउंट उलावुन में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद पापुआ न्यू गिनी को राहत सहायता के रूप में 1 मिलियन डॉलर की राशि प्रदान करने की घोषणा की हैं।
  • उलावुन न्यू ब्रिटेन का सबसे ऊंचा पर्वत है और 2,334 मीटर की ऊंचाई पर बिस्मार्क द्वीपसमूह में दूसरा है, और पापुआ न्यू गिनी में सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है।
  • आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन नवंबर 2019 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित भारत की इंडो-पैसिफिक महासागर पहल का एक प्रमुख स्तंभ है।

Q. हाल ही में मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुना गया है?
a) कैलाश शर्मा
b) मोहन यादव 
c) ज्योतिरादित्य सिंधिया 
d) शिवराज सिंह चौहान 
Ans :- मोहन यादव 

  • मोहन यादव को मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है।
  • मोहन यादव नए मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान का स्थान लेंगे।
  • निवर्तमान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री श्री यादव उज्जैन दक्षिण सीट से निर्वाचित हुए थे। 
  • मोहन यादव पहली बार 2013 में विधायक बने थे। इसके बाद उन्हें 2018 के मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में फिर से चुना गया था।

Q. प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 7 दिसंबर
b) 8 दिसंबर
c) 9 दिसंबर
d) 10 दिसंबर
Ans :- 9 दिसंबर

  • प्रतिवर्ष 9 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया जाता हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भ्रष्टाचार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 9 दिसंबर 2005 को अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के रूप में अपनाया था।
  • अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस 2023 की थीम :- "यूएनसीएसी एट 20: यूनाइटिंग द वर्ल्ड अगेंस्ट करप्शन"

आप डेली करंट अफेयर्स 14 December 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 14 December 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद....