इस पोस्ट में "20 July 2025 Current affairs in Hindi | 20 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।
इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी में प्रकाशित किया जाता है। जो कि UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।
इस वेबसाईट का मुख्य उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 20 July के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं।
20 July 2025 Current affairs in Hindi
Daily Current Affairs in Hindi
Q. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा शहरी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘डिजी-लक्ष्मी’ योजना शुरू की गई हैं?
a) केरल
b) आंध्र प्रदेश
c) कर्नाटक
d) तमिलनाडु
Ans :- आंध्र प्रदेश
- आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा शहरी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘डिजी-लक्ष्मी’ योजना शुरू की गई हैं।
- इस पहल के तहत राज्य के शहरी स्थानीय निकायों में 9,034 सामान्य सेवा केंद्र स्थापित किए जाएँगे।
- यह सरकार के 'एक परिवार, एक उद्यमी' दृष्टिकोण का हिस्सा है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को लघु और मध्यम उद्यमों में परिवर्तित करना है।
Q. हाल ही में केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए राष्ट्रीय स्तर का कुलपति सम्मेलन 2025 कहाँ आयोजित किया गया?
a) केवडिया
b) सूरत
c) भावनगर
d) अहमदाबाद
Ans :- केवडिया
- केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए राष्ट्रीय स्तर का कुलपति सम्मेलन 2025 केवडिया, गुजरात में आयोजित किया गया।
- शिक्षा मंत्रालय द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के शुभारंभ के पाँच वर्ष पूरे होने का प्रतीक है।
- यह सम्मेलन केंद्रीय विश्वविद्यालयों की उभरती भूमिका पर केंद्रित रहा।
Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में राज्य की मूल निवासी महिलाओं के लिए 35% आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?
a) असम
b) मणिपुर
c) बिहार
d) महाराष्ट्र
Ans :- बिहार
- बिहार सरकार ने सरकारी नौकरियों में बिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए 35% आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
- इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सरकारी सेवाओं में भागीदारी बढ़ाना और उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनाना है।
Q. हाल ही में किसके द्वारा उत्तर प्रदेश एग्रीटेक इनोवेशन हब तथा एग्रीटेक स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी शोकेस का उद्घाटन किया गया?
a) अमित शाह
b) धर्मेंद्र प्रधान
c) राजनाथ सिंह
d) कैलाश चौधरी
Ans :- धर्मेंद्र प्रधान
- केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राज्य मंत्री जयंत चौधरी द्वारा मेरठ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश एग्रीटेक इनोवेशन हब तथा एग्रीटेक स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी शोकेस का उद्घाटन किया गया।
- इस पहल का मुख्य उद्देश्य IoT- सक्षम सेंसर, स्मार्ट सिंचाई और स्वचालन प्रौद्योगिकियों जैसी प्रौद्योगिकी के माध्यम से स्थिरता और सटीक खेती को बढ़ाना है।
Q. हाल ही में वैश्विक समुद्री साझेदारी को मज़बूत करने के लिए भारत सरकार के बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा भारत समुद्री निवेश सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया?
a) फिजी
b) दुबई
c) मोस्को
d) लंदन
Ans :- लंदन
- इंडिया हाउस, लंदन में वैश्विक समुद्री साझेदारी को मज़बूत करने के लिए भारत सरकार के बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा भारत समुद्री निवेश सम्मेलन का आयोजन किया गया।
- इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समुद्री सहयोग को गहरा करना और भारत के बढ़ते समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में वैश्विक निवेश आकर्षित करना था।
- इस बैठक का उद्घाटन भारतीय उच्चायुक्त विक्रम के. दोरईस्वामी ने किया।
Q. हाल ही में में भारत की नवीनतम यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल कौन सी घोषित की गई?
a) कलावंती
b) गोलकोंडा किला
c) भीमबेटका शैलाश्रय
d) मराठा सैन्य परिदृश्य
Ans :- मराठा सैन्य परिदृश्य
- मराठा सैन्य परिदृश्य को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भारत की 44वीं प्रविष्टि के रूप में शामिल किया गया।
- यह स्थल मराठा साम्राज्य की सैन्य रणनीति, स्थापत्य और किलेबंदी की उत्कृष्ट मिसाल है।
- इसमें महाराष्ट्र और तमिलनाडु में स्थित प्रसिद्ध किले जैसे शिवनेरी, रायगढ़, राजगढ़, प्रपातगढ़, सिंहगढ़, गिंजी किला आदि शामिल हैं।
Q. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राज्यसभा के लिए कितने लोगो को नामित किया गया है?
a) 4
b) 5
c) 6
d) 7
Ans :- 4
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राज्यसभा के लिए 4 लोगो को नामित किया गया है। ये चारों अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए जाने जाते हैं।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए उज्ज्वल निकम (प्रसिद्ध वकील), हर्षवर्धन श्रृंगला (अनुभवी राजनयिक), डॉ. मीनाक्षी जैन (इतिहासकार) और सी सदानंदन मास्टर (केरल के शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता) को नामित किया है।
- इन नए नामांकनों के बाद नामित श्रेणी की सभी 12 सीटें अब पूरी तरह भर गई हैं।
Q. हाल ही में किस राज्य के मंत्रिमंडल ने मानव-हाथी संघर्ष से निपटने के लिए गज मित्र योजना को मंजूरी दी है?
a) असम
b) केरल
c) कर्नाटक
d) अरुणाचल प्रदेश
Ans :- असम
- असम राज्य के मंत्रिमंडल ने मानव-हाथी संघर्ष से निपटने के लिए गज मित्र योजना को मंजूरी दी है।
- गज मित्र योजना का मुख्य उद्देश्य मानव-हाथी संघर्षों को दूर करना, स्वास्थ्य सेवा नियमों में सुधार और कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देना है।
Q. हाल ही में विंबलडन 2025 महिला एकल खिताब किसने जीता?
a) जैस्मीन पाओलिनी
b) अमांडा अनीसीमोवा
c) इगा स्वियाटेक
d) मार्टिना नवरातिलोवा
Ans :- इगा स्वियाटेक
- इगा स्वियाटेक ने विंबलडन 2025 महिला एकल खिताब जीतकर अपना पहला विंबलडन और कुल मिलाकर छठा ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया।
- इगा स्वियाटेक ने फाइनल में अमांडा अनीसीमोवा को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-0 से हराया।
Q. प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 10 जुलाई
b) 11 जुलाई
c) 12 जुलाई
d) 13 जुलाई
Ans :- 11 जुलाई
- प्रतिवर्ष 11 जुलाई को जनसंख्या संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता हैं।
- विश्व जनसंख्या दिवस 2025 की थीम :- "युवाओं को एक निष्पक्ष और आशावान दुनिया में अपने मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना।"
आप डेली करंट अफेयर्स 20 July 2025 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
**ये भी पढ़ें**
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 20 July 2025 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें। धन्यवाद....
Tags:
Current Affairs