11 December 2022 Current Affairs in Hindi | 11 दिसम्बर 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "11 December 2022 Current affairs in Hindi | 11 दिसम्बर 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं। 

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 11 December  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

11 December 2022 Current affairs in Hindi

11 December 2022 Current affair,11 December 2022 Current affairs in Hindi,11 दिसम्बर 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में केरल कलामंडलम डीम्ड-टू-बी-यूनिवर्सिटी ऑफ़ आर्ट एंड कल्चर के कुलाधिपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) लक्ष्‍मीनारायण शास्‍त्री
b) सीजा थॉमस
c) आरिफ एम. खान   
d) मल्लिका साराभाई
Ans :- मल्लिका साराभाई

  • केरल सरकार ने प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना मल्लिका साराभाई को 07 दिसंबर 2022 को केरल कलामंडलम डीम्ड-टू-बी-यूनिवर्सिटी ऑफ़ आर्ट एंड कल्चर का कुलाधिपति नियुक्त किया है ।
  • केरल मंत्रिमंडल ने 09 नवंबर को राज्यपाल आरिफ एम. खान को कुलाधिपति के पद से हटाने के लिए एक अध्यादेश लाने का फैसला किया ।
  • राज्यपाल ने सीजा थॉमस को ए. पी. जे. अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का कुलपति भी नियुक्त किया था ।

Q. हाल ही में टाइम पत्रिका द्वारा 2022 का ”पर्सन ऑफ द ईयर” किसे नामित किया गया है? 
a) नरेन्द्र मोदी
b) वलोदिमीर ज़ेलेंस्की 
c) व्लादिमीर पुतिन
d) एलोन मस्क
Ans :- वलोदिमीर ज़ेलेंस्की 

  • टाइम पत्रिका ने 07 दिसंबर 2022 को यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमीर ज़ेलेंस्की को 2022 का ”पर्सन ऑफ़ द ईयर” नामित किया।
  • उन्हें रूस के विनाशकारी आक्रमण का विरोध करने के साहस के लिए नामित गया।
  • ‘पर्सन ऑफ द ईयर‘ संयुक्त राज्य अमेरिका की समाचार पत्रिका ‘टाइम‘ जो 1927 में शुरू हुई थी, का वार्षिक अंक है।


Q. 8-10 जनवरी 2023 से आयोजित होने वाले 17वें प्रवासी भारतीय दिवस की मेजबानी कौन सा शहर करेगा? 
a) जयपुर   
b) सूरत
c) इंदौर   
d) नई दिल्ली
Ans :- इंदौर

  • भारत 8-10 जनवरी 2023 तक इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस की मेजबानी करेगा।
  • गुआना सहकारी गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफ़ान अली 17वें प्रवासी भारतीय दिवस में मुख्य अतिथि होंगे।
  • 08 जनवरी, 2023 को आयोजित होने वाले युवा प्रवासी भारतीय दिवस में ऑस्ट्रेलियाई संसद सदस्य ज़नेटा मैस्करेनहास सम्मानित अतिथि होंगी।

 ये भी पढ़ें :- 

Q. कार्तिगई दीपम रथ उत्सव 28 नवंबर से 06 दिसंबर 2022 तक किस शहर में आयोजित किया गया?
a) मदुरै 
b) चैन्नई 
c) कन्नूर
d) कांचीपुरम 
Ans :- मदुरै

  • कार्तिगई दीपम रथ उत्सव 28 नवंबर से 06 दिसंबर 2022 को मदुरै के तिरुपरंगुंराम में आयोजित किया गया था।
  • इस त्योहार का उल्लेख तमिलों के साहित्य अहनानुरू, जो कविताओं का संग्रह है , में मिलता है।
  • यह संगम साहित्य की महान पुस्तकों में से एक है जो 200 ईसा पूर्व और 300 ईस्वी के बीच की घटनाओं के बारे में बताती है।
  • संगम युग की प्रसिद्ध महिला अवैय्यर ने भी अपनी कविताओं में कार्तिगई दीपम का उल्लेख किया है।

Q. हाल ही में किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने एक ‘ओशन वेव एनर्जी कन्वर्टर‘ विकसित किया है जो समुद्री तरंगों से बिजली उत्पन्न कर सकता है?
a) IIT मुंबई
b) IIT गांधीनगर
c) IIT मद्रास
d) IIT रूडकी 
Ans :- IIT मद्रास

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं ने एक ‘ओशन वेव एनर्जी कन्वर्टर‘ विकसित किया है जो समुद्री तरंगों से बिजली उत्पन्न कर सकता है ।
  • इस उपकरण का परीक्षण दिसंबर 2022 में सफलतापूर्वक पूरा किया गया था।
  • उत्पाद का नाम ‘सिंधुजा-I‘ रखा गया है, जिसका अर्थ है‘ समुद्र से उत्पन्न‘।
  • यह अगले 3 वर्षों में समुद्र की लहरों से 1MW बिजली पैदा करने का लक्ष्य रखता है।


Q. 18 दिसंबर 2022 को FIFA विश्व कप के फाइनल मैच के दौरान कतर में FIFA विश्व कप 2022 ट्रॉफी का अनावरण किसके द्वारा किया जायेगा?
a) कैटरीना कैफ
b) दीपिका पादुकोण
c) शाहरुख़ खान
d) सलमान खान 
Ans :- दीपिका पादुकोण

  • अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 18 दिसंबर 2022 को FIFA विश्व कप के फाइनल मैच के दौरान कतर में FIFA विश्व कप 2022 ट्रॉफी का अनावरण करेंगी।
  • वह FIFA विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री होंगी।
  • फाइनल मैच 18 दिसंबर को कतर के लुसैल आइकोनिक स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • टूर्नामेंट 20 नवंबर से शुरू हुआ है एवं 18 दिसंबर तक चलेगा।
  • उन्हें 2022 में TIME100 इम्पैक्ट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

Q. हाल ही में लाँच ‘मिरेकल्स ऑफ फेस योगा‘ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
a) मानसी गुलाटी  
b) अंशुल मिश्रा
c) सुनील मिश्रा
d) हिमांकर अजनबी
Ans :- मानसी गुलाटी

  • मनस्वनी की संस्थापक मानसी गुलाटी ने दिसंबर 2022 में अपनी पुस्तक ‘मिरेकल्स ऑफ फेस योगा‘ का विमोचन किया।
  • भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इसकी सराहना की है।
  • पुस्तक ‘फेस योगा‘ चेहरे के योग पर एक व्यापक कार्य है जो स्पष्ट और सरल भाषा में लिखा गया है जिसे प्रारंभिक सीखने वालों द्वारा आसानी से समझा जा सकता है।
  • फेस योगा चेहरे पर मांसपेशियों को टोन करने के लिए कई तरह के चेहरे के व्यायाम का उपयोग करता है।

Q. हाल ही में B20 इंडिया के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया हैं?
a) एन. चंद्रशेखरन
b) अजीज प्रेमजी
c) मुकेश अंबानी
d) गौतम अदानी 
Ans :- एन. चंद्रशेखरन

  • चंद्रशेखरन को B20 इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त किया गया और उन्होंने 07 दिसंबर 2022 को भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान बिज़नेस एजेंडा की अगुवाई की।
  • चंद्रशेखरन 100 से अधिक टाटा समूह की कंपनियों के प्रवर्तक टाटा संस के बोर्ड के अध्यक्ष हैं।
  • भारत सरकार ने B20 इंडिया प्रक्रियाओं की अगुवाई के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ ( CII ) को B20 भारत सचिवालय नियुक्त किया है।


Q. हाल ही में ढाका में भारत द्वारा बांग्लादेश को दी गई मान्यता को चिह्नित करते हुए ‘मैत्री दिवस‘ की कौन सी वर्षगांठ मनाई गई?
a) 48वीं
b) 49वीं
c) 50वीं
d) 51वीं 
Ans :- 51वीं

  • 1971 में भारत द्वारा बांग्लादेश को दी गई मान्यता को चिह्नित करते हुए ‘मैत्री दिवस‘ की 51वीं वर्षगांठ ढाका में 06 दिसंबर 2022 को मनाई गई।
  • यह कार्यक्रम ढाका में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित किया गया था।
  • इस अवसर पर मुक्ति संग्राम मामलों के बांग्लादेशी मंत्री ए. के. एम. हक मुख्य अतिथि थे।
  • 06 दिसंबर को ‘मैत्री दिवस‘ के रूप में मनाने का निर्णय संबंधित देशों के प्रधानमंत्रियों ने मार्च 2021 में लिया था।

Q. अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस 2022 की थीम क्या है?
a) आपका अधिकार, आपकी भूमिका: भ्रष्टाचार को ना कहें
b) यूएनसीएसी एट 20: यूनाइटिंग द वर्ल्ड अगेंस्ट करप्शन
c) भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट
d) इनमे से कोई भी नहीं
Ans :- यूएनसीएसी एट 20: यूनाइटिंग द वर्ल्ड अगेंस्ट करप्शन

  • प्रतिवर्ष 9 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस 2022 का विषय “यूएनसीएसी एट 20: भ्रष्टाचार के खिलाफ दुनिया को एकजुट करना” है।
  • भ्रष्टाचार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए महासभा ने 9 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के रूप में अपनाया।
  • 2003 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन को अपनाया। कन्वेंशन दिसंबर 2005 में लागू हुआ।
  • भारत की रैंक 180 देशों के बीच 2021 के भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (CPI) में 85वें स्थान पर थी।

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 11 दिसम्बर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 11 December 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....