इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी में प्रकाशित किया जाता है। जो कि UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।
इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 10 December के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं।
10 December 2022 Current affairs in Hindi
Daily Current Affairs in Hindi
- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 06 दिसंबर 2022 को चेन्नई में भारत के पहले ड्रोन कौशल प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन किया।
- उन्होंने चेन्नई में गरुड़ एयरोस्पेस की विनिर्माण इकाई में 1000 योजनाबद्ध ड्रोन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भी शुभारंभ किया और गरुड़ एयरोस्पेस की ड्रोन यात्रा, ‘ऑपरेशन 777‘ को भी हरी झंडी दिखाई।
- ‘ऑपरेशन 777‘ का उद्देश्य भारत के 777 जिलों में ड्रोन की प्रभावशीलता को प्रदर्शित करना है।
- संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन ने 06 दिसंबर 2022 को रोम, इटली में अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष 2023 के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया।
- भारत ने अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष 2023 के प्रस्ताव को प्रायोजित किया जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार कर लिया।
- भारत में बाजरा मुख्य रूप से एक खरीफ फसल है, जिसके लिए कम पानी और कृषि निवेश की आवश्यकता होती है।
- HBW न्यूज ने 06 दिसंबर 2022 को ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड 2022 के विजेताओं की घोषणा की।
- यह पुरस्कार शीर्ष वैश्विक नेताओं और संगठनों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और योगदान के लिए मान्यता देने की एक पहल है।
- विजेताओं की सूची में बॉलीवुड में उपलब्धि के लिए कैटरीना कैफ, आईटी उद्योग के लिए नंदन नीलेकणि, गायन में अपनी उपलब्धि के लिए सेलेना गोमेज़ आदि शामिल हैं।
- BCCI ने पूर्व क्रिकेटर ऋषिकेश कानिटकर को 06 दिसंबर 2022 को भारत की महिला टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया।
- वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 09 दिसंबर 22 से शुरू होने वाली पांच मैचों की T-20 सीरीज से टीम में शामिल होंगे।
- ऋषिकेश कानिटकर ने 1997 से 2000 के बीच भारत के लिए दो टेस्ट और 34 वनडे खेले।
- वह भारत की U-19, जिसने 2022 में ICC U-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप जीता था, टीम के कोच भी थे।
- प्रतिवर्ष 07 दिसंबर को भारत सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाता है ताकि सशस्त्र सेना के कर्मचारियों के कल्याण के लिए आर्थिक सहायता जुटा जा सके।
- 28 अगस्त 1949 को रक्षा मंत्रालय ने सैनिकों, नाविकों और वायु सैनिकों को सम्मानित करने के लिए इस दिन को मनाने का फैसला किया।
- कल्याणकारी योजनाओं को सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष, जिसे भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया था।
- सरकारी टेलीमेडिसिन सेवा, ई-संजीवनी ने दिसंबर 2022 में आठ करोड़ टेली-परामर्श का आंकड़ा पार कर लिया है।
- ई-संजीवनी एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पारंपरिक भौतिक परामर्शों का विकल्प प्रदान करने का प्रयास करती है।
- योजना की शुरुआत नवंबर 2019 में हुई थी।
- यह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित है।
- इसे नेशनल टेलीकंसल्टेशन सर्विस भी कहते हैं।
- भारत और बांग्लादेश के बीच सुरक्षा और सीमा प्रबंधन पर संयुक्त कार्य समूह की 18वीं बैठक 5-6 दिसंबर, 2022 को आयोजित की गई थी।
- भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पीयूष गोयल ने किया और बांग्लादेश सरकार के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ए. के. मुखलेसुर रहमान ने किया।
- बैठक में सीमा पर बाड़ लगाने और अवैध रूप से पार करने, आतंकवाद का मुकाबला करने, तस्करी आदि जैसे द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की गई।
- विदेश मंत्रालय द्वारा फिजी में 15-17 फरवरी 2023 तक फिजी सरकार के सहयोग से 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
- सम्मेलन की थीम ”हिंदी : फ्रॉम ट्रेडिशनल नॉलेज टू आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस” है।
- संयुक्त राष्ट्र की 2020 की रिपोर्ट के अनुसार, फिजी की आबादी 896,000 से अधिक है, जिसमें से 30% से अधिक भारतीय मूल के हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन की भूमिका और इसके महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 07 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन दिवस मनाया जाता है।
- अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन संयुक्त राष्ट्र का एक निकाय है जो विमानन सुरक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकों का ध्यान रखता है।
- 1996 में, संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
- जाने-माने अर्थशास्त्री, पूर्व मंत्री और अहमदाबाद स्थित सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक एंड सोशल रिसर्च के एक एमेरिटस प्रोफेसर योगिंदर के. अलघ का 06 दिसंबर 2022 को निधन हो गया।
- उनका जन्म 1939 में चकवाल (वर्तमान पाकिस्तान में) में हुआ था।
- प्रोफेसर योगिंदर के. अलघ सार्वजनिक नीति के विभिन्न पहलुओं, विशेष रूप से ग्रामीण विकास, पर्यावरण और अर्थशास्त्र के प्रति समर्पित थे।
आप डेली करंट अफेयर्स 10 दिसम्बर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
**ये भी पढ़ें**
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 10 December 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें। धन्यवाद.....