2 January 2023 Current Affairs in Hindi | 02 जनवरी 2023 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "02 January 2023 Current affairs in Hindi | 02 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं। 

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 02 January  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

02 January 2023 Current affairs in Hindi

02 January 2023 Current affair,02 January 2023 Current affairs in Hindi,02 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने किस राज्य में शहरी सेवाओं में सुधार के लिए 125 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए?
a) आंध्र प्रदेश  
b) तमिलनाडु 
c) तेलंगाना
d) मध्य प्रदेश
Ans :- तमिलनाडु

Explanation:-
  • भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने 27 दिसंबर 2022 को तमिलनाडु राज्य में शहरी सेवाओं में सुधार के लिए 125 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए।
  • तीन शहरों में जलवायु-लचीला सीवेज संग्रह और उपचार, और जल निकासी तथा जल आपूर्ति प्रणाली विकसित करने के लिए इस पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
  • एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष - मसात्सुगु असाकावा

Q. हाल ही में हसमुख अधिया और एस. एस. राठौर को 27 दिसंबर 2022 को किस राज्य के मुख्यमंत्री के क्रमशः मुख्य सलाहकार और सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है?
a) केरल
b) राजस्थान
c) गुजरात
d) तमिलनाडु
Ans :- गुजरात

Explanation:-
  • हसमुख अधिया और एस. एस. राठौर को 27 दिसंबर 2022 को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के क्रमशः मुख्य सलाहकार और सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • एस. एस. राठौर गुजरात सरकार के सड़क और भवन विभाग के पूर्व सचिव हैं।
  • अधिया वर्तमान में बैंक ऑफ बड़ौदा के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष और गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के रूप में कार्यरत हैं।


Q. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के वर्ष 2022 के उभरते हुए खिलाड़ी पुरस्कार नामांकित सूची के पुरुष वर्ग में किसे शामिल किया गया है?
a) अर्शदीप सिंह
b) इशान किशन 
c) दीपक हुडा
d) सूर्यकुमार यादव
Ans :- अर्शदीप सिंह

Explanation:-
  • भारतीय अर्शदीप सिंह को पुरुष वर्ग में और यास्तिका भाटिया और रेणुका सिंह को महिला वर्ग में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की वर्ष 2022 की इमर्जिंग प्लेयर पुरस्कार सूची में शामिल किया गया है।
  • ICC द्वारा 28 दिसंबर 2022 को नामांकित सूची की घोषणा की गई थी।
  • अन्य खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज मार्को जानसेन , अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जरदान और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलेन शामिल हैं।


Q. हाल ही में विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अटल सम्मान पुरस्कार 2022 से किसे सम्मानित किया गया?
a) प्रभु चंद्र मिश्रा   
b) उदित नारायण 
c) कुणाल सिंह  
d) आचार्य किशोर कुणाल 
Ans :- प्रभु चंद्र मिश्रा

Explanation:-
  • प्रभु चंद्र मिश्रा को 27 दिसंबर 2022 को विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अटल सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • उनका कार्य क्षेत्र बांझपन में स्टेमसेल और पुनर्योजी चिकित्सा है।
  • वह स्टेमसेल और पुनर्योजी चिकित्सा के अंतर्राष्ट्रीय संघ के अध्यक्ष हैं।
  • उन्होंने स्टेमसेल्स पर ‘स्टेमसेल एंड रीजेनरेटिव मेडिसिन इन इनफर्टिलिटी‘ नामक एक किताब भी लिखी।

Q. हाल ही में भारत सरकार ने किस राज्य के एक विद्रोही समूह के साथ युद्ध विराम के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
a) मध्य प्रदेश  
b) मिजोरम
c) मेघालय 
d) मणिपुर
Ans :- मणिपुर

Explanation:-
  • भारत सरकार और मणिपुर सरकार ने 27 दिसंबर 2022 को मणिपुर के एक विद्रोही समूह, ज़ेलियनग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट (ZUF) के साथ युद्ध विराम के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • समझौते के तहत ZUF ने हिंसा छोड़ने और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होने पर सहमति व्यक्त की है।
  • ज़ेलियनग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट (ZUF) की स्थापना 2011 में हुई थी।
  • यह एक नागा समूह है जो मणिपुर में सक्रिय है।


Q. हाल ही में किसने कार्बन एकत्र कर इसे हरित ईंधन में परिवर्तित करने के लिए इटली स्थित मैयर टेक्निमोंट समूह की भारतीय सहायक कंपनी टेक्निमोंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
a) ONGC 
b) IOCL
c) NTPC   
d) BHEL
Ans :- NTPC

Explanation:-
  • भारत की सबसे बड़ी विद्युत् उत्पादन कंपनी ‘नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड‘ (NTPC) ने 26 दिसंबर 2022 को इटली स्थित मैयर टेक्निमोंट ग्रुप की भारतीय सहायक कंपनी टेक्निमोंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • इस हरित मेथनॉल परियोजना में NTPC के विद्युत् संयंत्रों से कार्बन प्राप्त करना और उसे हरित ईंधन में परिवर्तित करना शामिल है।

Q. हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) संजय बंदोपाध्याय  
b) सुभाशीष पांडा 
c) सुखबीर सिंह संधू 
d) संतोष कुमार यादव 
Ans :- संतोष कुमार यादव

Explanation:-
  • भारत सरकार ने 26 दिसंबर 2022 को संतोष कुमार यादव को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
  • वह यूपी कैडर के 1995 बैच के IAS अधिकारी हैं।
  • वह वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं।
  • सुभाशीष पांडा को दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) का उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है।

Q. हाल ही में किस बैंक ने राजस्थान राज्य में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के उद्यमियों के लिए अपना प्रमुख व्यवसाय सलाह कार्यक्रम – ‘MSME प्रेरणा‘ शुरू किया है?
a) बैंक ऑफ बड़ौदा  
b) इंडियन बैंक 
c) बैंक ऑफ इंडिया
d) यूको बैंक 
Ans :- इंडियन बैंक 

Explanation:-
  • इंडियन बैंक ने राजस्थान राज्य में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के उद्यमियों के लिए अपना प्रमुख व्यवसाय सलाह कार्यक्रम – ‘MSME प्रेरणा‘ शुरू किया है।
  • ”MSME प्रेरणा”, किसी भी बैंक द्वारा देश में MSME क्षेत्र के लिए अपनी तरह की पहली पहल है।
  • इसका उद्देश्य MSME उद्यमियों को उनकी स्थानीय भाषाओं में कौशल विकास और क्षमता निर्माण प्रशिक्षण के माध्यम से सशक्त बनाना है।


Q. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 27 दिसंबर 2022 को किस देश में नए वाणिज्य दूतावास खोलने को मंजूरी दी है?
a) मालदीव
b) लिथुआनिया
c) पराग्वे
d) a और b दोनों
Ans :- मालदीव और लिथुआनिया

Explanation:-
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 27 दिसंबर 2022 को मालदीव और लिथुआनिया में नए वाणिज्य दूतावास खोलने को मंजूरी दे दी है।
  • भारत ने मार्च 2018 में घोषित 18 देशों में से 14 अफ्रीकी देशों में मिशन खोले हैं।
  • दिसंबर 2020 में कैबिनेट द्वारा अनुमोदित एस्टोनिया , पराग्वे और डोमिनिकन गणराज्य में तीन नए मिशनों को जनवरी 2022 में चालू किया गया।

Q. फरहान बेहरदीन ने 27 दिसंबर 2022 को क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। वह किस देश से संबंधित हैं?   
a) दक्षिण अफ्रीका  
b) पाकिस्तान
c) इंग्लैण्ड
d) बांग्लादेश
Ans :- दक्षिण अफ्रीका 

Explanation:-
  • दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी फरहान बेहरदीन ने 27 दिसंबर 2022 को क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।
  • उन्होंने चार विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया था।
  • बेहरडियन ने प्रोटियाज के लिए 59 एकदिवसीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने 30.69 की औसत से 1074 रन बनाए।
  • उन्होंने 38 T-20 भी खेले और 518 रन बनाए।
  • एकदिवसीय खेलों में 39 वर्षीय ने 14 विकेट भी लिए हैं और T-20 में उन्हें तीन विकेट मिले हैं।

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 02 जनवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 02 January 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....