18 February 2023 Current Affairs in Hindi | 18 फरवरी 2023 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "18 February 2023 Current affairs in Hindi | 18 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 18 February के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

18 February 2023 Current affairs in Hindi

18 February 2023 Current affairs,18 February 2023 Current affairs in Hindi,18 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में ‘आईडेक्स इन्वेस्टर हब’ (आईआईएच) का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?
a) नरेन्द्र मोदी
b) पीयूष गोयल
c) अनुराग ठाकुर
d) राजनाथ सिंह 
Ans :- राजनाथ सिंह

Explanation:-
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘आईडेक्स इन्वेस्टर हब’ (आईआईएच) का उद्घाटन किया जिसके तहत भारतीय निवेशक 200 करोड़ रुपये से अधिक लगाने की घोषणा कर चुके हैं।
  • राजनाथ सिंह ने यहां एयरो इंडिया 2023 के तहत आयोजित वार्षिक रक्षा नवोन्मेष समारोह ‘मंथन’ के दौरान ‘साइबर सुरक्षा’ पर ‘डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंजिस (डिस्क 9)’ के नौवें संस्करण की भी शुरुआत की।

Q. हाल ही में किस बैंक ने विदेशी अंशदान अधिनियम से जुड़े लेनदेन को लेकर NEFT और RTGS प्रणालियों में जरूरी बदलाव किया है?
a) भारतीय रिजर्व बैंक
b) स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
c) HDFC बैंक
d) आईसीआईसीआई बैंक
Ans :- भारतीय रिजर्व बैंक 

Explanation:-
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) से जुड़े लेनदेन को लेकर NEFT और RTGS प्रणालियों में जरूरी बदलाव किया है। 
  • यह निर्देश 15 मार्च, 2023 से प्रभाव में आएंगे। 
  • गृह मंत्रालय की मौजूदा आवश्यकताओं के संबंध में ऐसे लेनदेन में दानकर्ता के नाम, पता, मूल देश, रकम, मुद्रा और पैसे भेजने के उद्देश्य समेत सभी विवरण दर्ज करना जरूरी है।


Q. हाल ही में वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने नए सीईओ के रूप में किसे नियुक्त करने की घोषणा की हैं?
a) सुसान वोजिकी 
b) नील मोहन
c) जावेद करीम
d) शांतनु नारायण
Ans :- नील मोहन

Explanation:-
  • भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक नील मोहन को वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने नए सीईओ के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की हैं।
  • नील मोहन, सुसान वोजिकी की जगह लेंगे। सुसान वोजिकी ने नौ साल बाद अपना इस्तीफा दे दिया है। 
  • नील मोहन अभी यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर हैं। लंबे वक्त से वह सुसान वोजिकी के सहयोगी रहे हैं।
  • YouTube का मुख्यालय :- सैन ब्रूनो, कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका


Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने चंबल नदी में एकत्रित पानी को अन्य जिलों में स्थानांतरित करने की परियोजना को लागू करने के लिए 13,000 करोड़ रुपये आवंटित किए?
a) राजस्थान
b) मध्यप्रदेश
c) उत्तरप्रदेश
d) झारखण्ड
Ans :- राजस्थान 

Explanation:-
  • हाल ही में राजस्थान सरकार ने राज्य के बजट के दौरान ‘पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना’ (ERCP) को लागू करने के लिए 13,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। 
  • इस परियोजना का उद्देश्य बारिश के मौसम में दक्षिणी राजस्थान की नदियों जैसे चंबल और इसकी सहायक नदियों जैसे कुन्नू, पार्वती और कालीसिंध में एकत्रित अतिरिक्त पानी का संचयन करना और इसे दक्षिण-पूर्वी जिलों में स्थानांतरित करना है। 

Q. हाल ही में नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी मेला (IETF) 2023 का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?
a) द्रौपदी मुर्मू
b) जगदीप धनकड़
c) पीयूष गोयल
d) एस. जयशंकर
Ans :- द्रौपदी मुर्मू

Explanation:-
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 16 फरवरी को नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी मेला (IETF) 2023 का उद्घाटन किया।
  • अंतर्राष्ट्रीय इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी मेले का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा 16 से 18 फरवरी तक प्रगति मैदान में  किया जाता है।
  • यह आयोजन न केवल इंजीनियरिंग और विनिर्माण क्षेत्रों में भारत की विकास गाथा का उत्सव है, बल्कि दुनिया में सर्वश्रेष्ठ उन्नत प्रौद्योगिकियों में अन्य देशों के साथ सहयोग का प्रमाण भी है।


Q. हाल ही में उपन्यास ‘समुद्रशिला’ के लिए केरल के अकबर कक्कट्टिल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया हैं?
a) अनीता नायर
b) जीत थाईल
c) सुभाष चंद्रन
d) अरुंधती रॉय
Ans :- सुभाष चंद्रन 

Explanation:-
  • लेखक सुभाष चंद्रन के उपन्यास समुद्रशिला को कोझिकोड के लघु कथाकार और उपन्यासकार की स्मृति में एक ट्रस्ट द्वारा स्थापित अकबर कक्कट्टिल पुरस्कार के लिए चुना गया है। 
  • उपन्यास का चयन पिछले पांच वर्षों में प्रकाशित साहित्यिक कृतियों में से तीन सदस्यीय जूरी द्वारा किया गया था।

Q. हाल ही में किस प्रदेश में सभी मौसम में संपर्क सुविधा प्रदान करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा शिंकू ला टनल निर्माण को मंजूरी दी गई?
a) लद्दाख
b) सिक्किम
c) कश्मीर
d) असम
Ans :- लद्दाख

Explanation:-
  • लद्दाख में सभी मौसम में संपर्क सुविधा प्रदान करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा शिंकू ला टनल निर्माण को मंजूरी दी गई।
  • इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 1,681 करोड़ रुपये होगी।
  • सुरंग से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा और पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना सामरिक और राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

Q. हाल ही में भारत-जापान संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास 'धर्म गार्जियन' का कौनसा संस्करण 17 फरवरी से 12 मार्च तक जापान में आयोजित किया जा रहा हैं?
a) दूसरा संस्करण 
b) तीसरा संस्करण
c) चौथा संस्करण
d) पांचवां संस्करण
Ans :- चौथा संस्करण 

Explanation:-
  • भारत-जापान संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास 'धर्म गार्जियन' का चौथा संस्करण 17 फरवरी से 12 मार्च तक जापान में आयोजित किया जा रहा हैं। 
  • जंगल और अर्ध-शहरी इलाकों में ऑपरेशन पर प्लाटून-स्तरीय संयुक्त प्रशिक्षण इस संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास का हिस्सा है। 
  • इस अभ्यास में भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स (JGSDF) की इन्फैंट्री रेजिमेंट हिस्सा लेंगी। 


Q. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किस राज्य में जल जन अभियान का उद्घाटन किया?
a) हरियाणा
b) महाराष्ट्र
c) राजस्थान
d) मध्यप्रदेश
Ans :- राजस्थान

Explanation:-
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड में जल जन अभियान का वर्चुअली उद्घाटन किया। 
  • इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाटर हार्वेस्टिंग के साथ पेड़ लगाने और जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करना है। ‌
  • पीएम मोदी ने वर्चुअल तौर पर ब्रह्माकुमारी संस्था के शांतिवन में जल जन अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान ब्रह्माकुमारी संस्था और जल शक्ति मंत्रालय के के द्वारा शुरू किया गया है।

आप डेली करंट अफेयर्स 18 फरवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।




  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 18 February 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....