इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी में प्रकाशित किया जाता है। जो कि UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।
इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 26 May के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं।
26 May 2023 Current affairs in Hindi
Daily Current Affairs in Hindi
- चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला को भारतीय सेना का नया मास्टर जनरल सस्टेनेंस (MGS) नियुक्त किया गया है।
- नए MGS अमरदीप सिंह औजला सेना प्रमुख के आठ अहम स्टाफ अधिकारियों में से एक होंगे।
- अमरदीप सिंह औजला दिसंबर 1987 में सेना में शामिल हुए थे।
- पर्यावरण मंत्रालय ने राजस्थान के ताल छापर अभयारण्य को इको-सेंसिटिव जोन के रूप में नामित करने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया है।
- पर्यावरण मंत्रालय द्वारा ताल छापर अभयारण्य को नामित करने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के भीतर औद्योगिक गतिविधियों को प्रतिबंधित करना है। यह दीर्घकालिक व्यवहार्यता और इसके नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
- ताल छापर राजस्थान के चूरू जिले में स्थित है। यह 7.1977 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
- इसे 1962 में एक "आरक्षित क्षेत्र" के रूप में स्थापित किया गया था। यह 4,500 से अधिक ब्लैकबक्स, चिंकारा और पक्षियों की 250 से अधिक प्रजातियों का घर है।
- महाराष्ट्र के नामदेव शिरगांवकर को कार्यकारी समिति के चुनाव में भारत ताइक्वांडो के निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया।
- ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट रखने वाले शिरगांवकर महाराष्ट्र ओलंपिक संघ (एमओए) के महासचिव भी हैं।
- ताइक्वांडो-इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष :- वीना अरोड़ा
- ताइक्वांडो-इंडिया के महासचिव :- अमित धमाल
- ए के जैन को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया हैं।
- ए के जैन, पीएनजीआरबी के पूर्व प्रमुख डी के सराफ की जगह लेंगे, जो कि 3 दिसंबर, 2020 को सेवानिवृत्त हुए थे।
- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड का गठन :- 31 मार्च, 2006
- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड का मुख्यालय :- नई दिल्ली
- खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 की शुरुआत 24 मई से उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में हुई।
- इस बार इस प्रतियोगिता में 21 खेलों में 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के 4000 एथलीट भाग ले रहे है।
- जनवरी 2018 में दिल्ली में खेलो इंडिया गेम्स का पहला संस्करण आयोजित किया गया था।
- खेलो इंडिया खेल का आयोजन युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
- टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को त्रिपुरा पर्यटन विभाग ने अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना है।
- ब्रांड एंबेसडर चुने जाने के बाद त्रिपुरा सरकार ने कहा कि गांगुली राज्य के लिए एक सफल ब्रांड एंबेसडर होंगे।
- त्रिपुरा के राज्यपाल :- श्री सत्यदेव नारायण आर्य
- त्रिपुरा के मुख्यमंत्री :- डॉ. माणिक साहा
- त्रिपुरा की राजधानी :- अगरतला
- गुजरात टाइटन्स के ओपनर शुभमन गिल 23 मई को आईपीएल के एक सीज़न में कम-से-कम 700 रन बनाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए।
- चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ क्वॉलिफायर-1 के दौरान 23-वर्षीय गिल ने आईपीएल-2023 में 700 रन का आंकड़ा पार किया।
- शुभमन गिल, विराट कोहली के बाद आईपीएल के एक सीज़न में कम-से-कम 700 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर भी बने।
- टेनिस खिलाडी डेनियल मेदवेदेव ने क्ले कोर्ट पर अपने करियर का पहला खिताब जीता।
- डेनियल मेदवेदेव ने फाइनल में डेनमार्क के होल्गर रूण को हराकर इटैलियन ओपन जीता। डेनियल मेदवेदेव का 2023 में यह पांचवां खिताब है।
- नोवाक जोकोविच को पछाड़ कर डेनियल मेदवेदेव विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। डेनियल मेदवेदेव ने अब तक अपने करियर में कुल 20 खिताब जीते हैं।
- पुरुष युगल खिताब :- ह्यूगो निस और जेन ज़िलिंस्की
- महिला युगल खिताब :- स्टॉर्म हंटर और एलिस मेर्टेंस
- महिला एकल खिताब :- एलेना रयबकिना
- द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए, भारतीय रेलवे ने बांग्लादेश को 20 ब्रॉड गेज (बीजी) इंजन सौंपे हैं।
- रेल भवन में आयोजित डिजिटल हैंडओवर समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बांग्लादेश के रेल मंत्री मोहम्मद नुरुल इस्लाम सुजान ने भाग लिया।
- बांग्लादेश की प्रधानमंत्री :- शेख हसीना
- बांग्लादेश की राजधानी :- ढाका
- प्रतिवर्ष भारत सहित कुछ देशों में राष्ट्रमंडल दिवस 24 मई को मनाया जाता हैं।
- राष्ट्रमंडल दिवस पहली बार 24 मई, 1902 को महारानी विक्टोरिया के जन्मदिन के साथ संरेखित करने के लिए मनाया गया था।
- शुरुआत में इसे ‘इम्पायर डे’ के रूप में मनाया जाता था लेकिन 1958 में इसका नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस कर दिया गया।
- राष्ट्रमंडल दिवस 2023 की थीम :- “Forging a Sustainable and Peaceful Common Future”।
**ये भी पढ़ें**
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 26 May 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें। धन्यवाद.....