इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी में प्रकाशित किया जाता है। जो कि UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।
इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 13 June के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं।
13 June 2023 Current affairs in Hindi
Daily Current Affairs in Hindi
- नितिन अग्रवाल को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।
- नितिन अग्रवाल वर्तमान में दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) मुख्यालय में संचालन के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में कार्यरत है।
- पंकज कुमार सिंह के 31 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त था। सीआरपीएफ के डीजी सुजॉय लाल थाउसेन बीएसएफ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
- सीमा सुरक्षा बल (BSF) की स्थापना :- 1 दिसंबर 1965
- सीमा सुरक्षा बल (BSF) का मुख्यालय :- नई दिल्ली
- हाल ही में UITP (Union Internationale des Transports Publics) पुरस्कार केरल राज्य सड़क परिवहन निगम को प्रदान किया गया।
- UITP सार्वजनिक परिवहन और टिकाऊ शहरी गतिशीलता का अंतर्राष्ट्रीय संघ है।
- UITP की स्थापना :- 1885
- इंडिगो के सीईओ, पीटर एल्बर्स को इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष-चुनाव के रूप में चुना गया है।
- वह जून 2024 से अपना पदभार ग्रहण करेंगे और यवोन मांजी माकोलो की जगह लेंगे।
- पीटर एल्बर्स की नियुक्ति विमानन क्षेत्र में ग्लोबल लेवल पर इंडिगो की स्थिति को मजबूत करेगी।
- इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA)की स्थापना :- 19 अप्रैल 1945
- भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने जापान के काकामीगहारा में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर अपना पहला महिला जूनियर एशिया कप का ख़िताब जीता।
- भारत के लिए अन्नू और नीलम ने एक-एक गोल किया। हॉकी इंडिया ने प्रत्येक खिलाड़ी के लिए 2 लाख रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की है। जबकि सहयोगी स्टाफ को 1 लाख रुपये दिए जायेंगे
- तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (TNPCB) ने ग्रीन चैंपियन अवार्ड्स 2022 प्रदान किया।
- यह व्यक्तियों, शैक्षणिक संस्थानों और व्यवसायों को एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक के विकल्पों को अपनाने के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में उनके प्रयासों के लिए मान्यता देता है।
- यह पुरस्कार वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान जिला कलेक्टरों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट योगदान की मान्यता में दिया जाएगा।
- मिस वर्ल्ड पेजेंट 2023 सौंदर्य प्रतियोगिता के 71वें संस्करण का आयोजन भारत में किया जायेगा।
- भारत में 27 साल के लंबे अंतराल के बाद इस सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। भारत ने आखिरी बार 1996 में इस प्रतियोगिता की मेजबानी की थी।
- मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी 71वीं मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
- 1966 में रीता फारिया मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय थीं। लगभग तीन दशक बाद, ऐश्वर्या राय 1994 में मिस वर्ल्ड बनीं, उसके बाद डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) औ मानुषी छिल्लर (2017) मिस वर्ल्ड बनीं।
- अक्षय ऊर्जा मंत्रालय ने संयुक्त रूप से बिजली क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिकियों की पहचान करने और उन्हें भारत के भीतर और बाहर तैनाती के लिए स्वदेशी रूप से विकसित करने के लिए 'Mission on Advanced and High-Impact Research (MAHIR)' लॉन्च किया है।
- इस मिशन का उद्देश्य बिजली क्षेत्र में नवीनतम और उभरती प्रौद्योगिकियों के स्वदेशी अनुसंधान, विकास और प्रदर्शन को सुविधाजनक बनाना है।
- नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन 2023 पुरुष एकल का ख़िताब का फाइनल जीता।
- सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने 23 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पहले व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया।
- नोवाक जोकोविच ने 36 साल और 20 दिन की उम्र में सबसे पुराने रोलैंड गैरोस चैंपियन के रूप में राफेल नडाल को पीछे छोड़ दिया।
- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 में भारत को हराकर पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है।
- ऑस्ट्रेलिया ने खेल के पांचवें दिन भारत को 209 रनों से हराकर यह ख़िताब अपने नाम किया।
- इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम सभी ICC ख़िताब जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गयी है।
- प्रतिवर्ष विश्व बाल श्रम निषेध दिवस 12 जून को मनाया जाता हैं।
- बाल श्रम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिन की शुरुआत पहली बार 2002 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा की गई थी।
- इस दिन का उद्देश्य बाल श्रम के खिलाफ बढ़ते विश्वव्यापी आंदोलन को उत्प्रेरित करना है।
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस 2023 की थीम :- 'सभी के लिए सामाजिक न्याय। बाल श्रम समाप्त करें!'
**ये भी पढ़ें**
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 13 June 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें। धन्यवाद.....