20 July 2023 Current Affairs in Hindi | 20 जूलाई 2023 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "20 July 2023 Current affairs in Hindi | 20 जूलाई 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 20 July के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

20 July 2023 Current affairs in Hindi

20 July 2023 Current affairs,20 July 2023 Current affairs in Hindi,20 July 2023 Current affairs mcq,20 जूलाई 2023 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,june 2023 current affairs,daily current affairs,Daily Top 10 Current Affairs,Current Affairs In Hindi 2023,20 July 2023 rajasthan current affairs in hindi,current affairs,hindi current affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में किसके द्वारा नई दिल्ली में नौ राज्य सचिवों और 65 जिला कलेक्टरों को 'भूमि सम्मान' 2023 प्रदान किया गया?
a) द्रौपदी मुर्मू
b) नरेन्द्र मोदी
c) अमित शाह
d) गिरिराज सिंह
Ans :- द्रौपदी मुर्मू

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नई दिल्ली में नौ राज्य सचिवों और 65 जिला कलेक्टरों को 'भूमि सम्मान' 2023 प्रदान किया गया।
  • जिन्होंने डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स आधुनिकीकरण कार्यक्रम के मुख्य घटकों की संतृप्ति प्राप्त करने में उत्कृष्टता हासिल की है।
  • 31 मार्च 2024 तक भारत के सभी जिलों में भूमि रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण के मुख्य घटकों की 100% संतृप्ति प्राप्त करना है।

Q. हाल ही में 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कितने विपक्षी दलों ने इंडिया (भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन) का गठन किया है?
a) 20
b) 22
c) 24
d) 26
Ans :- 26

  • 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 26 विपक्षी दलों ने इंडिया (भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन) का गठन किया है।
  • 18 जुलाई 2023 को बेंगलुरु में विपक्षी दलों की आयोजित बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह घोषणा की।
  • यह विपक्षी दलों का दूसरा सम्मेलन था। विपक्ष दलों की पहली बैठक 23 जून को पटना में हुई थी। इसमें सिर्फ 15 पार्टियों के नेता ही शामिल हुए थे।


Q. हाल ही में नीति आयोग द्वारा जारी एक्सपोर्ट प्रीपेयर्डनेस इंडेक्स 2022 में किस राज्य ने पहला स्थान हासिल किया?
a) पंजाब
b) तमिलनाडु
c) राजस्थान
d) उत्तरप्रदेश
Ans :- तमिलनाडु

  • नीति आयोग द्वारा जारी एक्सपोर्ट प्रीपेयर्डनेस इंडेक्स 2022 में तमिलनाडु राज्य ने पहला स्थान हासिल किया। 
  • एक्सपोर्ट प्रीपेयर्डनेस इंडेक्स राज्य की निर्यात क्षमता और प्रदर्शन के आधार पर तैयारी का मूल्यांकन करता है।
  • तमिलनाडु 80.89 स्कोर के साथ टॉप पर रहा जबकि महाराष्ट्र 78.20 के स्कोर के साथ दूसरे और कर्नाटक (76.36) तीसरे स्थान पर रहा।

Q. हाल ही में सीमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में चुना गया हैं?
a) नीरज अखौरी
b) पार्थ जिंदल
c) के सी झंवर
d) कृष्णपाल शर्मा
Ans :- नीरज अखौरी

  • भारत के बड़े सीमेंट निर्माताओं के शीर्ष निकाय सीमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से श्री सीमेंट के प्रबंध निदेशक नीरज अखौरी को अध्यक्ष चुना। जेएसडब्ल्यू सीमेंट के प्रबंध निदेशक पार्थ जिंदल को उपाध्यक्ष चुना। 
  • यह चुनाव 14 जुलाई 2023 को आयोजित अपनी असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में हुआ। 
  • नीरज अखौरी ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के सी झंवर का स्थान लिया। 
  • सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सीमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव का समर्थन किया, तथा साथ ही नव निर्वाचित नेतृत्व टीम में पूर्ण विश्वास व्यक्त किया।

Q. हाल ही में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023 के अनुसार भारतीय पासपोर्ट की रैंक क्या है?
a) 75वां
b) 78वां
c) 80वां
d) 82वां
Ans :- 80वां

  • हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की नई रिपोर्ट के अनुसार सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बन गया है।
  • जापान हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023 की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। इस रैंकिंग में भारत 80वें स्थान पर है, भारतीय नागरिक बगैर वीज़ा सिर्फ 57 देशों की यात्रा कर सकते है। 
  • इस लिस्ट में चीन 63वें, भूटान 84वें, म्यांमार 89वें, श्रीलंका 95वें, बांग्लादेश 96वें, नेपाल 98वें और पाकिस्तान 100वें स्थान पर है।  


Q. हाल ही में उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) नीलेश कुमार 
b) अरविंद कुमार
c) रविन्द्र सिंह 
d) राज प्रताप सिंह
Ans :- अरविंद कुमार

  • सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार को उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • अरविंद कुमार ने राज प्रताप सिंह का स्थान लिया है।
  • अरविंद कुमार को फरवरी 2023 में सेवानिवृत्ति के बाद से ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्योगों के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग का मुख्यालय :- लखनऊ

Q. हाल ही में भारतीय ओलंपिक संघ ने किस रेसलर को एशियाई खेलों के ट्रायल से छूट दी है?
a) मनोज कुमार
b) दीपक कुमार
c) रवि कुमार
d) बजरंग पुनिया
Ans :- बजरंग पुनिया

  • भारतीय ओलंपिक संघ ने टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया (65 किग्रा फ्रीस्टाइल) और विनेश फोगट (53 किग्रा) को 22-23 जुलाई को होने वाले एशियाई खेलों के ट्रायल से छूट दी है। 
  • एशियाई खेल 23 सितंबर से चीन के शहर हांगझू में शुरू होंगे।

Q. हाल ही में रूस ने किस देश के साथ काला सागर अनाज समझौते को नवीनीकृत करने से इनकार कर दिया हैं?
a) यूक्रेन
b) जर्मनी
c) भारत
d) अमेरिका
Ans :- यूक्रेन

  • रूस ने यूक्रेन के साथ संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता वाले काला सागर अनाज समझौते को नवीनीकृत करने से इनकार कर दिया हैं।
  • इस काला सागर अनाज समझौते में यूक्रेन से अनाज ले जाने वाले जहाजों के सुरक्षित मार्ग का आश्वासन दिया गया था।
  • यूक्रेन दुनिया के सबसे बड़े खाद्यान्न निर्यातक देशों में से एक है और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य सहायता कार्यक्रमों में एक प्रमुख योगदानकर्ता भी है।


Q. हाल ही में भारतीय निशानेबाज पृथ्वीराज टोंडिमन ने इटली में आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में कौनसा पदक जीता हैं?
a) स्वर्ण पदक
b) रजत पदक
c) कांस्य पदक
d) इनमे से कोई नही
Ans :- कांस्य पदक

  • भारतीय निशानेबाज पृथ्‍वीराज टोंडिमन ने इटली में आयोजित आई एस एस एफ शॉटगन विश्वकप लोनेटो 2023 में पुरूषों की ट्रैप स्‍पर्धा में कांस्‍य पदक जीता हैं। 
  • इस प्रतियोगिता में पृथ्‍वीराज टोंडिमन का कांस्‍य पदक ही भारत का एकमात्र पदक है। साथ ही यह उनका दूसरा आई एस एस एफ विश्‍वकप पदक है। 
  • इससे पहले पृथ्‍वीराज टोंडिमन ने मार्च 2023 में दोहा में फाइनल में 34 अंक लेकर कांस्‍य पदक जीता था।

Q. प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 16 जुलाई
b) 17 जुलाई
c) 18 जुलाई
d) 20 जुलाई
Ans :- 20 जुलाई

  • प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस 20 जुलाई को मनाया जाता हैं।
  • 20 जुलाई के दिन ही अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और बज़ एल्ड्रिन ने 1969 में चंद्रमा पर कदम रखा था।
  • अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस अपोलो 11 चंद्र मिशन के हिस्से के रूप में चंद्रमा पर मनुष्यों द्वारा पहली लैंडिंग की वर्षगांठ को चिह्नित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 20 July  2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....