11 October 2023 Current affairs in Hindi | 11 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "11 October 2023 Current affairs in Hindi | 11 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 11 October के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

11 October 2023 Current affairs in Hindi

11 October 2023 Current affairs, 11 October 2023 Current affairs in Hindi, 11 October 2023 Current affairs mcq, 11 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स, Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug, gk gurug

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में किस देश ने हिंद महासागर रिम एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला हैं?
a) भारत
b) ईरान
c) मॉरीशस
d) श्रीलंका
Ans :- श्रीलंका

  • श्रीलंका ने हिंद महासागर रिम एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला हैं।
  • हिंद महासागर रिम एसोसिएशन अफ्रीका, पश्चिम एशिया, दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया और ओशिनिया के 23 सदस्य देशों और 11 संवाद भागीदारों का एक अंतरसरकारी संगठन है। 
  • हिंद महासागर रिम एसोसिएशन की स्थापना 1997 में क्षेत्रीय सहयोग और विकास को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।

Q. हाल ही में भारत सरकार द्वारा किस वर्ग के छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा योजना 'श्रेष्ठ' की शुरुआत की गई है?
a) अति पिछड़ा वर्ग 
b) अन्य पिछड़ा वर्ग 
c) अनुसूचित जाति 
d) अनुसूचित जनजाति 
Ans :- अनुसूचित जाति 

  • भारत सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के छात्रों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान और व्यापक विकास के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 'लक्षित क्षेत्रों में उच्च विद्यालयों में छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा योजना' (श्रेष्ठ) की शुरुआत की गई है।
  • इस योजना का कार्यान्वयन दो अलग-अलग तरीकों से किया जायेगा।
  • लगभग 3,000 अनुसूचित जाति के छात्रों, जिनके माता-पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख की सीमा के भीतर आती है, को हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के माध्यम से चुना जाएगा।


Q. हाल ही में 16वीं राष्ट्रीय कृषि विज्ञान कांग्रेस किस शहर में आयोजित की जा रही है?
a) पुणे
b) कोच्चि 
c) लखनऊ
d) मदुरई
Ans :- कोच्चि 

  • 16वीं राष्ट्रीय कृषि विज्ञान कांग्रेस कोच्चि में आयोजित की जा रही है
  • इस कांग्रेस का उद्घाटन केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री परषोत्तम रूपाला ने किया।
  • इस राष्ट्रीय कृषि विज्ञान कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य भारत की कृषि-खाद्य प्रणालियों को टिकाऊ उद्यमों में बदलने के बारे में एक वैज्ञानिक चर्चा तैयार करना है।

Q. हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) बानी वर्मा
b) रविप्रकाश
c) दिनेश शर्मा
d) अनुराग सिंघवी
Ans :- बानी वर्मा

  • सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने बानी वर्मा को कंपनी का निदेशक नियुक्त किया है।
  • बानी वर्मा को कंपनी के निदेशक (औद्योगिक प्रणाली एवं उत्पाद) का पदभार संभाल लिया हैं।
  • इससे पहले बानी वर्मा बेंगलुरु में कंपनी की इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन विनिर्माण यूनिट का नेतृत्व कर रहीं थी।
  • BHEL भारतीय केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा बिजली उत्पादन उपकरण निर्माता कंपनी है।

Q. हाल ही में भारत और किस देश के बीच 6 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए हैं?
a) रूस
b) मलेशिया
c) तंजानिया
d) सऊदी अरब
Ans :- तंजानिया

  • भारत और तंजानिया के बीच 6 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
  • तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन ने 8 से 10 अक्टूबर 2023 तक भारत की राजकीय यात्रा की।
  • इस दौरान, खेल, समुद्री उद्योग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में छह समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।
  • इनमे तंजानिया में एक औद्योगिक पार्क स्थापित करना, डिजिटल परिवर्तन के लिए जनसंख्या पैमाने पर लागू सफल डिजिटल समाधान साझा करना और व्हाइट शिपिंग जानकारी साझा करना भी शामिल है।

Q. हाल ही में किस देश की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन जेएनयू द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त करने वाली पहली महिला बनीं है?
a) ब्राजील
b) तंजानिया
c) लेबनान
d) केन्या
Ans :- तंजानिया

  • तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया हैं।
  • वह इस सम्मान से सम्मानित होने वाली पहली महिला बन गईं। तंजानिया की राष्ट्रपति इस समय अपनी चार दिवसीय भारत यात्रा पर है। 
  • तंजानिया एक पूर्वी अफ़्रीकी देश है।
  • तंजानिया की राजधानी :- डोडोमा
  • तंजानिया की मुद्रा :- तंजानिया शिलिंग 


Q. हाल ही में किस बैंक ने ONDC नेटवर्क गिफ्ट कार्ड पेश किया हैं?
a) YES बैंक
b) यूको बैंक
c) HDFC बैंक
d) IDFC बैंक
Ans :- YES बैंक

  • YES बैंक ने ONDC नेटवर्क गिफ्ट कार्ड जारी करने वाला देश का पहला बैंक बना है।
  • ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के साथ साझेदारी का मुख्य उद्देश्य भारतीय उपभोक्ताओं के लिए खरीदारी के अनुभव को बदलना है।

Q. हाल ही में संस्कृति मंत्रालय ने विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 के अंतर्गत स्वच्छता के लिए देश भर में कितने स्थलों को चिन्हित किया है?
a) 345
b) 405
c) 449
d) 470
Ans :- 449

  • संस्कृति मंत्रालय ने विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 के अंतर्गत स्वच्छता के लिए देश भर में 449 स्थलों को चिन्हित किया है।
  • इस अभियान का पहला फेज 15 सितंबर से 30 सितंबर, 2023 चलाया गया था।
  • यह विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 के दूसरे फेज की शुरुआत 02 अक्टूबर से किया गया है।
  • इसके दूसरे फेज के तहत साफ-सफाई करने के लिए देश भर में 449 स्थलों की पहचान की गयी है।

Q. हाल ही में जारी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के अनुसार सबसे अमीर भारतीय कौन बने है?
a) मुकेश अंबानी
b) गौतम अडानी
c) अदार पूनावाला 
d) अजीज प्रेमजी
Ans :- मुकेश अंबानी

  • हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के अनुसार गौतम अडानी को पछाड़कर मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय बन गए है। 
  • मुकेश अंबानी की संपत्ति 2014 में ₹165,100 करोड़ से बढ़कर 2023 में लगभग ₹808,700 करोड़ हो गई है।
  • गौतम अडानी ₹474,800 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर है।

Q. प्रतिवर्ष विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 08 अक्टूबर
b) 09 अक्टूबर
c) 10 अक्टूबर
d) 11 अक्टूबर
Ans :- 10 अक्टूबर

  • प्रतिवर्ष 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता हैं।
  • विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का प्राथमिक उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में सार्वजनिक जागरूकता को बढ़ावा देना और उनके साथ संघर्ष करने वालों के लिए समर्थन की सुविधा प्रदान करना है।
  • पहली बार विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर 1992 को मनाया गया था।
  • विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2023 की थीम :- "मानसिक स्वास्थ्य एक सार्वभौमिक मानव अधिकार है"
  • मानसिक स्वास्थ्य के लिए विश्व संघ के अध्यक्ष :- डॉ नासिर लोज़ा
  • मानसिक स्वास्थ्य के लिए विश्व संघ की स्थापना :- 1948

आप डेली करंट अफेयर्स 11 October 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 11 October 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद....