17 October 2023 Current affairs in Hindi | 17 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "17 October 2023 Current affairs in Hindi | 17 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 17 October के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

17 October 2023 Current affairs in Hindi

17 October 2023 Current affairs, 17 October 2023 Current affairs in Hindi, 17 October 2023 Current affairs mcq, 17 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स, Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug, gk gurug

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री द्वारा चेन्नई से सागर परिक्रमा के दसवें चरण की शुरुआत की गई है?
a) अमित शाह
b) अश्विनी वैष्णव
c) परषोत्तम रूपाला
d) गजेन्द्र सिंह शेखावत
Ans :- परषोत्तम रूपाला

  • सागर परिक्रमा के दसवें चरण की शुरुआत केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री परषोत्तम रूपाला ने चेन्नई से की है।
  • सागर परिक्रमा का पहला भाग 5 मार्च 2022 को मांडवी, गुजरात (सागर परिक्रमा-चरण I) से शुरू किया गया था।
  • अब तक सागर परिक्रमा के नौ चरण पूरे हो चुके हैं जिसमे 9 तटीय राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 4,115 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं।
  • इन तटीय राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में गुजरात, दीव और दमन, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

Q. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में किस खेल को शामिल करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है?
a) क्रिकेट 
b) कैरम
c) स्क्वैश
d) शतरंज
Ans :- क्रिकेट 

  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाख ने मुंबई में आईओसी कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद इसकी घोषणा की हैं।
  • क्रिकेट आखिरी बार 1900 के पेरिस ओलंपिक में दिखाई दिया था, जब ब्रिटेन की टीम ने फ्रांस का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम को हराया था।


Q. हाल ही में वियतनाम में रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण किसने किया हैं?
a) नितिन गडकरी
b) धर्मेन्द्र प्रधान
c) किरेन रिजिजू
d) एस जयशंकर
Ans :- एस जयशंकर

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की चार दिन की यात्रा के दौरान वियतनाम में रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण किया।
  • एस जयशंकर ने कहा कि वियतनाम ने 1982 में टैगोर के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया था। 
  • वियतनाम की राजधानी :- हनोई
  • वियतनाम के प्रधानमंत्री :- फाम मिन्ह चिन्ह

Q. हाल ही में एनिमेटेड सीरीज ‘कृष, ट्रिश और बाल्टीबॉय - भारत हैं हम’ का ट्रेलर किसने लॉन्च किया हैं?
a) नरेंद्र मोदी
b) पीयूष गोयल
c) रवि किशन
d) अनुराग ठाकुर
Ans :- अनुराग ठाकुर

  • केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एनिमेटेड श्रृंखला ‘कृष, ट्रिश और बाल्टिबॉय – भारत हैं हम’ का ट्रेलर लॉन्च किया।
  • इसका निर्माण केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और ग्राफिटी स्टूडियो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
  • इसमें कुल 52 एपिसोड हैं जिनमें 1500 से 1947 तक के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की कहानियाँ को शामिल किया गया हैं। इस श्रृंखला की मेजबानी प्रतिष्ठित एनिमेटेड पात्रों कृष, ट्रिश और बाल्टी बॉय द्वारा की गई है।

Q. हाल ही में वर्ष 2022 के प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान से किसे सम्मानित किया गया है?
a) सुधा मूर्ति
b) शिवशंकरी
c) अनुराधा श्रीनिवासन
d) जानकी शर्मा
Ans :- शिवशंकरी

  • प्रसिद्ध लेखक और कार्यकर्ता शिवशंकरी को दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में वर्ष 2022 के प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया।
  • शिवशंकरी को तमिल में लिखे गए उनके संस्मरण सूर्या वम्सम के लिए सम्मानित किया गया है।
  • यह प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान का 32वां संस्करण था।
  • सरस्वती सम्मान की शुरुआत 1991 में हुई थी। यह के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित किया जाता है।
  • यह प्रतिवर्ष भारतीय संविधान की अनुसूची VIII में 22 भाषाओं में से किसी एक भाषा में गद्य या कविता के लिए दिया जाता है।

Q. हाल ही में नागालैंड के पहले मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किसने किया हैं?
a) द्रौपदी मुर्मू
b) नरेन्द्र मोदी
c) ओम बिड़ला
d) मनसुख मांडविया
Ans :- मनसुख मांडविया

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने नागालैंड के पहले मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया हैं।
  • इस नागालैंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का नागालैंड विश्वविद्यालय से संबद्ध है।
  • इस मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2023-2024 में 100 एमबीबीएस छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति दी गई है।
  • नागालैंड पूर्वोत्तर भारत में म्यांमार की सीमा से लगा हुआ एक राज्य है।


Q. हाल ही में किस हॉलीवुड अभिनेता को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई हैं?
a) विल स्मिथ
b) टॉम क्रूज
c) माइकल डगलस
d) मॉर्गन फ्रीमैन
Ans :- माइकल डगलस

  • हॉलीवुड अभिनेता और निर्माता माइकल डगलस को 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रतिष्ठित सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
  • हॉलीवुड अभिनेता माइकल डगलस ने अपने करियर के दौरान दो अकादमी पुरस्कार, पांच गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और एक एमी पुरस्कार जीता।
  • हॉलीवुड अभिनेता माइकल डगलस को 1998 में निरस्त्रीकरण मुद्दों पर उनकी प्रतिबद्धता के लिए संयुक्त राष्ट्र शांति दूत नियुक्त किया गया था।

Q. हाल ही में किस भारतीय खिलाडी को लॉरियस का एंबेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) पी. वी. सिन्धु
b) नीरज चोपड़ा
c) विराट कोहली
d) मनप्रीत सिंह
Ans :- नीरज चोपड़ा

  • पुरुषों की भाला फेंक में विश्व चैंपियन भारतीय खिलाडी नीरज चोपड़ा को लॉरियस एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
  • नीरज चोपड़ा को 2022 में लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स में ब्रेकथ्रू ऑफ़ द ईयर पुरस्कार के लिए चुना गया था।
  • नीरज चोपड़ा लॉरियस एंबेसेडर के रूप में पीढ़ियों से विशिष्ट एथलीटों की एक अनूठी टीम में शामिल हो गए।

Q. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने नियामक दिशानिर्देशों का पालन करने में नाकाम रहने पर किस पेमेंट् बैंक पर 5.39 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है?
a) फिनो पेमेंट्स बैंक
b) एयरटेल पेमेंट्स बैंक
c) जिओ पेमेंट्स बैंक
d) पेटीएम पेमेंट्स बैंक
Ans :- पेटीएम पेमेंट्स बैंक

  • भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अपने ग्राहक को जानिए मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 5.39 करोड़ रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया गया।
  • पेटीएम बैंक को बैंकों में साइबर सुरक्षा ढांचे, असामान्य साइबर सुरक्षा घटनाओं की रिपोर्टिंग पर दिशानिर्देश और यूपीआई इकोसिस्टम सहित मोबाइल बैंकिंग अनुप्रयोगों को सुरक्षित करना के साथ गैर-अनुपालन करते हुए भी पाया गया हैं।

Q. प्रतिवर्ष विश्व खाद्य दिवस कब मनाया जाता है?
a) 14 अक्टूबर
b) 15 अक्टूबर
c) 16 अक्टूबर
d) 17 अक्टूबर
Ans :- 16 अक्टूबर

  • प्रतिवर्ष विश्व खाद्य दिवस 16 अक्टूबर को मनाया जाता है।
  • विश्व खाद्य दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया को भुखमरी से बचाना और कुपोषण को दूर करना है।
  • यह दिवस विश्वभर में लाखों लोगों द्वारा सामना की जाने वाली भोजन की कमी और कुपोषण की लगातार चुनौतियों की याद दिलाता है।
  • विश्व खाद्य दिवस 2023 की थीम :- "जल ही जीवन है जल ही भोजन है किसी को पीछे न छोड़ें"

आप डेली करंट अफेयर्स 17 October 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 17 October 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद....