19 October 2023 Current affairs in Hindi | 19 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "19 October 2023 Current affairs in Hindi | 19 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का मुख्य उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 19 October के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

19 October 2023 Current affairs in Hindi

19 October 2023 Current affairs, 19 October 2023 Current affairs in Hindi, 19 October 2023 Current affairs mcq, 19 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स, Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug, gk gurug

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भारत का अगला स्थायी प्रतिनिधि किसे नियुक्त किया गया है?
a) विनय कुमार
b) सुरेश सिन्हा
c) अरिंदम बागची
d) इंद्र मणि पांडे
Ans :- अरिंदम बागची

  • अरिंदम बागची को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भारत का अगला स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
  • अरिंदम बागची, इंद्र मणि पांडे की जगह लेंगे।
  • अरिंदम बागची वर्तमान में विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। 
  • अरिंदम बागची 1995-बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं।
  • अरिंदम बागची मार्च 2021 से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हैं।

Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘स्वच्छ त्योहार, स्वस्थ त्योहार’ अभियान शुरू किया हैं?
a) हरियाणा
b) उत्तरप्रदेश
c) उत्तराखंड
d) हिमाचल प्रदेश
Ans :- उत्तरप्रदेश

  • उत्तरप्रदेश सरकार ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान ‘स्वच्छ त्योहार, स्वस्थ त्योहार’ शुरू किया है।
  • उत्तरप्रदेश नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग ने प्रदेश के सभी नगर निकायों में साफ सफाई के लिए ‘क्लीनलीनेस इज नेक्स्ट टू गॉडलीनेस’ का मूल मंत्र देते हुए नवरात्र, दशहरा व दीपावली जैसे त्योहारों को ‘स्वच्छ त्यौहार, स्वस्थ्य त्यौहार’ के रूप में मनाने का संदेश जारी किया है।


Q. हाल ही में 18वीं भारत-वियतनाम संयुक्त आयोग की बैठक किस शहर में आयोजित हुई हैं?
a) दनांग
b) हनोई
c) फ़ान थियेट
d) निन्ह बिन्ह
Ans :- हनोई

  • 18वीं भारत-वियतनाम संयुक्त आयोग की बैठक हनोई में आयोजित हुई हैं।
  • इस बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने वियतनामी समकक्ष बुई थान सोन के साथ की।
  • इस बैठक के दौरान राजनीतिक, रक्षा और समुद्री सुरक्षा, न्यायिक, व्यापार और निवेश, ऊर्जा, विकास, शिक्षा और प्रशिक्षण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग पर विचार किया गया।
  • इसके साथ ही डॉ. एस. जयशंकर ने वियतनाम के विदेश मंत्री के साथ भारत और वियतनाम के बीच राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट भी जारी किया।

Q. हाल ही में किस केन्द्रीय मंत्री ने नई दिल्ली में इंडियास्किल्स 2023-24 का शुभारंभ किया हैं?
a) स्मृति ईरानी 
b) पीयूष गोयल
c) जितेन्द्र सिंह
d) धर्मेंद्र प्रधान 
Ans :- धर्मेंद्र प्रधान 

  • केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में इंडियास्किल्स 2023-24 का शुभारंभ किया तथा साथ ही विश्व कौशल 2022 के विजेताओं को सम्मानित भी किया। 
  • भारत ने वैश्विक प्रतिस्पर्धा में 11वां स्थान हासिल किया है। 
  • विश्व कौशल प्रतियोगिता दुनिया की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता है, जो हर दो साल में आयोजित की जाती है। 
  • इसका आयोजन वर्ल्डस्किल्स इंटरनेशनल द्वारा किया जाता है, जिसके 86 सदस्य देश हैं।

Q. हाल ही में दिल्ली में आयोजित इंडिया एसटीईएम शिखर सम्मेलन 2023 को किसने संबोधित किया हैं?
a) नरेन्द्र मोदी
b) पीयूष गोयल
c) नितिन गडकरी
d) अश्विनी वैष्णव
Ans :- नितिन गडकरी

  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में आयोजित इंडिया एसटीईएम शिखर सम्मेलन 2023 को संबोधित किया हैं।
  • यह भारत एसटीईएम शिखर सम्मेलन का 5वां संस्करण हैं।
  • यह एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) शिक्षार्थियों के बीच महत्वपूर्ण सोच, समस्या सुलझाने की क्षमता, कल्पना, प्रश्नोत्तरी और अन्वेषण कौशल को बढ़ावा देता है।
  • भारत में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) विषयों में स्नातक डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या सर्वाधिक है।

Q. हाल ही में आईएसओ प्रमाणन प्राप्त करने वाला भारत का पहला महिला पुलिस स्टेशन कौनसा बना हैं?
a) जयपुर महिला पुलिस थाना
b) गुरुग्राम महिला पुलिस थाना
c) रांची महिला पुलिस थाना
d) भोपाल महिला पुलिस थाना
Ans :- भोपाल महिला पुलिस थाना

  • भोपाल का महिला पुलिस थाना आईएसओ प्रमाणन प्राप्त करने वाला भारत का पहला महिला पुलिस थाना बन गया हैं।
  • यह आईएसओ प्रमाणपत्र तीन साल के लिए जारी किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन ने थाने को प्रमाण पत्र प्रदान किया हैं।
  • ISO (मानकीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन) 169 राष्ट्रीय मानक निकायों की सदस्यता वाला एक स्वतंत्र, गैर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।


Q. हाल ही में भारत-ब्रिटेन 2 प्लस 2 विदेश एवं रक्षा वार्ता का आयोजन कहाँ किया गया हैं?
a) पुणे
b) नई दिल्ली
c) गुरुग्राम
d) गाजियाबाद
Ans :- नई दिल्ली

  • भारत-ब्रिटेन 2 प्लस 2 विदेश एवं रक्षा वार्ता का आयोजन नई दिल्ली में किया गया हैं।
  • यह दोनों देशों के बिच पहली भारत-यूके 2+2 विदेश और रक्षा वार्ता थी।
  • इस वार्ता के दौरान कुछ क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। जिसमे व्यापार और निवेश, रक्षा, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियां, नागरिक उड्डयन, स्वास्थ्य, ऊर्जा और संस्कृति शामिल हैं।

Q. हाल ही में जलवायु परिवर्तन को मुख्यधारा में लाने पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया हैं?
a) नरेन्द्र मोदी
b) ओम बिड़ला
c) परशोत्तम रुपाला
d) गजेन्द्र सिंह शेखावत
Ans :- परशोत्तम रुपाला

  • केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, श्री परशोत्तम रुपाला ने जलवायु परिवर्तन को मुख्यधारा में लाने पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया हैं।
  • यह सम्‍मेलन चेन्नई के महाबलीपुरम में 17 अक्टूबर, 2023 को आयोजित किया गया।
  • इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्‍न सत्रों का आयोजन किया गया जिनमें अनुसंधान और शैक्षणिक संस्थान, सामुदायिक संगठन और उद्यमी अपने नवाचारों और गतिविधियों को प्रदर्शित किये गये।

Q. हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का 39वां स्थापना दिवस कब मनाया गया हैं?
a) 15 अक्टूबर
b) 16 अक्टूबर
c) 17 अक्टूबर
d) 18 अक्टूबर
Ans :- 16 अक्टूबर

  • राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का 39वां स्थापना दिवस 16 अक्टूबर को मनाया गया।
  • ब्लैक कैट्स के नाम से मशहूर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का स्थापना दिवस हर साल 16 अक्टूबर को मनाया जाता है।
  • NSG की स्थापना ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद आतंकवादी गतिविधियों से निपटने और राज्यों को आंतरिक गड़बड़ी से बचाने के लिए की गई थी।
  • NSG की स्थापना गृह मंत्रालय के तहत देश की आतंकवाद विरोधी इकाई के रूप में की गई थी।
  • NSG की स्थापना :- 16 अक्टूबर 1984 

Q. प्रतिवर्ष विश्व आघात दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 15 अक्टूबर
b) 16 अक्टूबर
c) 17 अक्टूबर
d) 18 अक्टूबर
Ans :- 17 अक्टूबर

  • प्रतिवर्ष विश्व आघात दिवस 17 अक्टूबर को मनाया जाता हैं। 
  • विश्व आघात दिवस को मनाने का मकसद ट्रॉमा के कारण, लक्षण और इसके रोकथाम के उपायों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। 
  • ट्रॉमा किसी भी उम्र में व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। यह शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से लोगों को प्रभावित करता है।

आप डेली करंट अफेयर्स 19 October 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 19 October 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद....