20-21 October 2023 Current affairs in Hindi | 20-21 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "20-21 October 2023 Current affairs in Hindi | 20-21 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का मुख्य उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 20-21 October के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

20-21 October 2023 Current affairs in Hindi

21 October 2023 Current affairs, 21 October 2023 Current affairs in Hindi, 21 October 2023 Current affairs mcq, 21 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स, Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug, gk gurug

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में 'अपना चंद्रयान' नामक एक वेब पोर्टल किस केंद्रीय मंत्री के द्वारा लाँच किया गया हैं?
a) पीयूष गोयल
b) अमित शाह
c) धर्मेंद्र प्रधान
d) डॉ. जीतेन्द्र सिंह
Ans :- धर्मेंद्र प्रधान

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 17 अक्टूबर को भारत के चंद्रयान मिशन पर रंगीन किताबें, ऑनलाइन क्विज़ और जिग्स पहेली के साथ 'अपना चंद्रयान' नामक एक वेब पोर्टल लॉन्च किया हैं।
  • इस वेब पोर्टल पर बुनियादी, प्रारंभिक, मध्य और माध्यमिक स्तरों के लिए जिगसॉ पहेलियाँ और पिक्चर बिल्डर्स भी विकसित किए गए हैं।
  • इस वेब पोर्टल पर प्रारंभिक, मध्य और माध्यमिक स्तरों के लिए व्याख्यात्मक प्रतिक्रिया के साथ ऑनलाइन इंटरैक्टिव क्विज़ होंगे।
  • साथ ही 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी लोगों के लिए डिजिटल प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे, और पहले 1000 विजेताओं को आयु-उपयुक्त पुस्तकें भी प्राप्त होंगी।

Q. हाल ही में वार्षिक संयुक्त अरब अमीरात प्रौद्योगिकी महोत्सव 'गिटेक्स ग्लोबल' का 43वां संस्करण कहाँ आयोजित किया गया?
a) दुबई
b) अबुधाबी
c) शारजहाँ
d) फुजैराह
Ans :- दुबई

  • वार्षिक संयुक्त अरब अमीरात प्रौद्योगिकी महोत्सव 'गिटेक्स ग्लोबल' का 43वां संस्करण 16 से 20 अक्टूबर तक दुबई में आयोजित किया गया।
  • इस कार्यक्रम का मुख्य उद्धेश्य एआई युग के गहन विषयों और एआई प्रौद्योगिकी के नैतिक, सुरक्षा और नवीन आयामों की खोज पर केन्द्रित हैं।
  • यह गिटेक्स ग्लोबल 2023 में नैसकॉम द्वारा इंडिया पवेलियन प्रस्तुत किया गया। इसमें एआई, ब्लॉकचेन, एआर और वीआर जैसी उभरती हुई तकनीक का प्रदर्शन किया गया हैं।
  • गिटेक्स ग्लोबल 2023 की थीम :- 'हर चीज में एआई की कल्पना करने का वर्ष'


Q. हाल ही में भारत की पहली रीजनल रेल रैपिडएक्स का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया हैं?
a) द्रौपदी मुर्मू
b) नरेंद्र मोदी
c) अश्विनी वैष्णव
d) पीयूष गोयल
Ans :- नरेंद्र मोदी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर को साहिबाबाद, उत्तर प्रदेश से भारत की पहली रीजनल रेल, रैपिडएक्स का उद्घाटन किया हैं।
  • पहले फेज में इस रीजनल रेल रैपिडएक्स का संचालन 17 किलोमीटर तक किया जायेगा जिसमें कुल पांच स्टेशन साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो शामिल है।
  • यह रीजनल रेल रैपिडएक्स 15 मिनट के अंतराल पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी और रैपिडएक्स ट्रेन में छह कोच है।

Q. हाल ही में भारत-फ्रांस सैन्य उप-समिति की 21वीं बैठक कहाँ आयोजित की गई हैं?
a) गुरुग्राम
b) पटना
c) जयपुर
d) नई दिल्ली
Ans :- नई दिल्ली

  • भारत-फ्रांस सैन्य उप समिति की 21वीं बैठक 16-17 अक्टूबर, 2023 को वायु सेना स्टेशन, नई दिल्ली में आयोजित की गई।
  • भारत की तरफ से एयर वाइस मार्शल आशीष वोहरा और फ्रांस की ओर से मेजर जनरल एरिक पेल्टियर ने इस बैठक की सह-अध्यक्षता की।
  • इस समिति का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना और मौजूदा रक्षा संबंधों को मजबूत करना है।

Q. हाल ही में किसके द्वारा पटना में चौथा 'बिहार कृषि रोडमैप 2023-2028' लॉन्च किया गया हैं?
a) द्रौपदी मुर्मू
b) नरेन्द्र मोदी
c) राजेंद्र अर्लेकर
d) नीतीश कुमार
Ans :- द्रौपदी मुर्मू

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पटना में चौथा 'बिहार कृषि रोडमैप 2023-2028' लॉन्च किया गया हैं।
  • इस रोड मैप के माध्यम से अगले पांच वर्षों में राज्य में कृषि के विकास की कार्ययोजना बनायी गयी है। इस कार्ययोजना में कृषि एवं 11 अन्य संबंधित विभागों को शामिल किया गया है।
  • इस कृषि रोडमैप कार्यक्रम में 1800 से अधिक किसान और जीविका-दीदी स्वयं सहायता समूह के 700 सदस्यों ने हिस्सा लिया हैं।

Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने राज्य को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने के लिए 'होप इनिशिएटिव' मिशन शुरू किया हैं?
a) पंजाब
b) हरियाणा
c) कर्नाटक
d) राजस्थान
Ans :- पंजाब

  • पंजाब राज्य सरकार ने राज्य को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने के लिए 'होप इनिशिएटिव' मिशन शुरू किया हैं।
  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में नशीली दवाओं के खतरे से लड़ने की पहल के तहत नशीली दवाओं से दूर रहने का संकल्प लिया हैं।
  • इस दौरान पीली पगड़ी, दुपट्टा और स्कार्फ पहने लगभग 40 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली।


Q. हाल ही में ओडिशा के नये राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) गणेशी लाल
b) रघुबर दास
c) रविकुमार शर्मा
d) इंद्र सेना रेड्डी नल्लू
Ans :- रघुबर दास

  • रघुबर दास को ओडिशा के नये राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • रघुबर दास, प्रोफेसर गणेशी लाल का स्थान लेंगे।
  • इससे पहले रघुबर दास 2014 से 2019 तक झारखंड के पहले गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
  • किसी राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा अनुच्छेद 155 के तहत अपने हस्ताक्षर और मुहर के तहत वारंट द्वारा की जाती है।

Q. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में 511 'प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल्य विकास केंद्रों' का शुभारंभ किया हैं?
a) केरल
b) महाराष्ट्र
c) मध्यप्रदेश
d) उत्तरप्रदेश
Ans :- महाराष्ट्र

  • पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में 511 प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल्य विकास केंद्रों का शुभारंभ किया हैं।
  • ये केंद्र महाराष्ट्र राज्य के 34 ग्रामीण जिलों में स्थापित किए जा रहे हैं।
  • इन केंद्रों में से हर एक केंद्र पर कम से कम दो व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में लगभग 100 युवाओं को प्रशिक्षित किया जायेगा।

Q. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी हैं?
a) 3 प्रतिशत
b) 4 प्रतिशत
c) 5 प्रतिशत
d) 6 प्रतिशत
Ans :- 4 प्रतिशत

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में चार फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दी हैं।
  • महंगाई राहत में चार फीसदी बढ़ोतरी को इस साल 1 जुलाई 2023 से लागू किया जाएगा।
  • इस फैसले से लगभग 48.67 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

Q. प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 15 अक्टूबर
b) 16 अक्टूबर
c) 17 अक्टूबर
d) 18 अक्टूबर
Ans :- 17 अक्टूबर

  • प्रतिवर्ष 17 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस मनाया जाता है।
  • सर्वप्रथम 17 अक्टूबर 1987 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस मनाया गया था।
  • अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस 2023 की थीम :- "सभ्य कार्य और सामाजिक सुरक्षा: सभी के लिए व्यवहार में गरिमा लाना"

आप डेली करंट अफेयर्स 21 October 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 21 October 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद....