7 October 2023 Current affairs in Hindi | 07 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "7 October 2023 Current affairs in Hindi | 07 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 07 October के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

7 October 2023 Current affairs in Hindi

7 October 2023 Current affairs, 7 October 2023 Current affairs in Hindi, 07 October 2023 Current affairs mcq, 7 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स, Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug, gk gurug

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिव्यांगजनों के लिए देश के पहले उच्च तकनीक वाले खेल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किसने किया हैं?
a) द्रौपदी मुर्मू
b) जगदीप धनकड़
c) नरेन्द्र मोदी
d) शिवराज सिंह चौहान
Ans :- नरेन्द्र मोदी

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिव्यांगजनों के लिए देश के पहले उच्च तकनीक वाले खेल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया हैं।
  • इस खेल प्रशिक्षण केंद्र का नाम पूर्व प्रधान मंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है।
  • इस पहल का मुख्य उद्देश्य खेलों में समान अवसर प्रदान करना, प्रतिभा को बढ़ाना और विभिन्न खेल विषयों में भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। 
  • इस खेल प्रशिक्षण केंद्र में दिव्यांग खेलों के लिए अटल बिहारी प्रशिक्षण केंद्र में देश भर के दिव्यांगजन अभ्यास और प्रशिक्षण ले सकते हैं।

Q. हाल ही में किसने नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय "आतंकवाद विरोधी सम्मेलन" के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया हैं?
a) नरेन्द्र मोदी
b) अमित शाह
c) किरण रिजूजू
d) अनुराग ठाकुर
Ans :- अमित शाह

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा आयोजित दो दिवसीय "आतंकवाद विरोधी सम्मेलन" के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया हैं।
  • अमित शाह ने कहा कि सभी राज्यों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी के दायरे में एक समान आतंकवाद विरोधी संरचना स्थापित की जानी चाहिए।
  • एनआईए के दायरे में एक आदर्श आतंकवाद विरोधी ढांचा भी स्थापित किया जाना चाहिए।
  • केंद्र और राज्य एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए सभी राज्यों में सभी आतंकवाद विरोधी एजेंसियों की जांच के पदानुक्रम, संरचना और मानक संचालन प्रक्रिया को एक समान बनाया जाना चाहिए।


Q. हाल ही में एशिया-पैसिफिक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट के अध्यक्ष के रूप किस देश को चुना गया है?
a) चीन
b) रूस
c) भारत
d) सिंगापूर
Ans :- भारत

  • एशिया-पैसिफिक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट के अध्यक्ष के रूप में भारत को तीसरी बार चुना गया है।
  • इससे पहले भारत को 2018-2021 और 2021-2023 के लिए चुना गया था।
  • एशिया-पैसिफिक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट की स्थापना 1977 में की गयी थी। यह एक विशिष्ट क्षेत्रीय अंतर-सरकारी संगठन है। इस संगठन में वर्तमान में 44 देशों के 92 सदस्य संगठन हैं।

Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण की घोषणा की हैं?
a) झारखण्ड 
b) मध्य प्रदेश
c) राजस्थान
d) उत्तरप्रदेश
Ans :- मध्य प्रदेश

  • मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण की घोषणा की हैं
  • मध्य प्रदेश सरकार ने वन विभाग को छोड़कर सभी भर्तियों में महिलाओं को 35% आरक्षण देने की अधिसूचना जारी की है।
  • मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में महिलाओं को 35% आरक्षण प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम, 1997 में भी संशोधन किया है।

Q. हाल ही में जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के नये अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया हैं?
a) रामास्वामी एन
b) लोकेश शर्मा
c) देवेश श्रीवास्तव
d) देवेन्द्र कुमार
Ans :- रामास्वामी एन

  • रामास्वामी एन को जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के नये अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया हैं। 
  • रामास्वामी एन, देवेश श्रीवास्तव का स्थान लेंगे। 
  • जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में रामास्वामी एन की नियुक्ति संस्थान में नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है। 
  • बीमा उद्योग में अपने व्यापक अनुभव और योगदान के साथ, रामास्वामी एन जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को विकास और उत्कृष्टता के एक नए युग में ले जाने के लिए तैयार हैं।

Q. हाल ही में भारतीय मूल की प्रोफेसर डॉ. जोयीता गुप्ता को किस क्षेत्र में उनके योगदान के लिए स्पिनोज़ा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
a) सेन्य सेवा
b) क्वांटम पद्धति
c) जलवायु परिवर्तन
d) फिजिकल केमेस्ट्री
Ans :- जलवायु परिवर्तन

  • भारतीय मूल की प्रोफेसर डॉ. जोयीता गुप्ता को जलवायु परिवर्तन क्षेत्र में उनके योगदान के लिए नीदरलैंड में आयोजित एक समारोह में स्पिनोज़ा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है
  • प्रोफेसर डॉ. जोयीता गुप्ता को नीदरलैंड के शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति मंत्री, रॉबर्ट डिकग्राफ ने हेग में यह पुरस्कार प्रदान किया।
  • डॉ. जोयीता गुप्ता एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय में ग्लोबल साउथ में पर्यावरण और विकास की प्रोफेसर हैं।


Q. हाल ही में भारत सरकार द्वारा यूआईडीएआई के प्रमुख अमित अग्रवाल का कार्यकाल कितने वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है?
a) 1 वर्ष 
b) 2 वर्ष 
c) 3 वर्ष 
d) 4 वर्ष 
Ans :- 1 वर्ष 

  • भारत सरकार ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के प्रमुख अमित अग्रवाल का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। 
  • अमित अग्रवाल 1993 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारी है।
  • यूआईडीएआई स्थापना भारत सरकार द्वारा की गयी है। इसका मुख्य कार्य देश के हर नागरिक को 12 अंकों वाला विशिष्ट पहचान संख्या जारी करना है।

Q. हाल ही में Hisense ने अपना नया ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया है?
a) रवि कुमार
b) शुबमन गिल
c) रवींद्र जडेजा
d) विरत कोहली
Ans :- रवींद्र जडेजा

  • भारतीय क्रिकेट खिलाडी रवींद्र जडेजा को Hisense ने अपने टेलीविजन, एयर कंडीशनर, और रेफ्रिजरेटर कैटेगरी के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में नियुक्त किया हैं। 
  • इसका उद्देश्य भारत के युवा और आकांक्षापूर्ण उपभोक्ताओं के बीच जदेजा के अद्भुत कौशल और लोकप्रियता के साथ मेल करना है।

Q. हाल ही में दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल संधू की जोड़ी ने एशियाई खेल 2022 के किस गेम में स्वर्ण पदक जीता हैं?
a) स्क्वैश
b) टेनिस
c) बैडमिंटन
d) टेबल टेनिस 
Ans :- स्क्वैश

  • एशियाई खेल 2022 में दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल संधू की जोड़ी ने मिक्स डबल्स स्क्वैश इवेंट के फाइनल में मलेशियाई जोड़ी को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
  • इससे पहले भारतीय तीरंदाज ज्योति वेन्नम, अदिति स्वामी, परनीत कौर ने महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम में स्वर्ण पदक जीता।
  • एशियाई खेल 2022 में 5 अक्टूबर तक भारत ने 21 स्वर्ण पदक, 31 रजत पदक और 32 कांस्य पदक के साथ कुल 84 पदक जीते हैं।

Q. प्रतिवर्ष विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस कब मनाया जाता है?
a) 4 अक्टूबर
b) 5 अक्टूबर
c) 6 अक्टूबर
d) 7 अक्टूबर
Ans :- 6 अक्टूबर

  • प्रतिवर्ष 6 अक्टूबर को विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन सेरेब्रल पाल्सी की स्थिति से पीड़ित लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
  • सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित बच्चों और वयस्कों को अक्सर ऐसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जो समाज में उनकी पूर्ण भागीदारी में बाधा डालती हैं।
  • विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस 2023 की थीम :- "टुगेदर स्ट्रॉन्गर"।

आप डेली करंट अफेयर्स 07 October 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 07 October 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद...