8 October 2023 Current affairs in Hindi | 08 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "8 October 2023 Current affairs in Hindi | 08 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 08 October के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

8 October 2023 Current affairs in Hindi

8 October 2023 Current affairs, 8 October 2023 Current affairs in Hindi, 08 October 2023 Current affairs mcq, 8 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स, Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug, gk gurug

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस राज्य के मुलुगु जिले में सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी?
a) केरल
b) कर्नाटक
c) तेलंगाना
d) आंध्रप्रदेश
Ans :- तेलंगाना

  • केंद्र सरकार ने तेलंगाना राज्य के मुलुगु जिले में सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी।
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 2009 में संशोधन करने के लिए संसद में एक विधेयक, अर्थात् केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2023 पेश करने को मंजूरी दी।
  • यह केंद्रीय विश्वविद्यालय जनजातीय आबादी के लाभ के लिए राज्य में जनजातीय कला, संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों में निर्देशात्मक और अनुसंधान सुविधाएं प्रदान करके उच्च शिक्षा और उन्नत ज्ञान के उपायों को भी बढ़ावा देगा।
  • विश्वविद्यालय का नाम आदिवासी देवी सम्मक्का और सारक्का के नाम पर रखा गया है।

Q. हाल ही में मध्यप्रदेश के नीमच जिले में भारत की सबसे बड़ी पंप भंडारण परियोजना की आधारशिला किसने रखी हैं?
a) द्रौपदी मुर्मू
b) नरेन्द्र मोदी
c) मंगुभाई पटेल
d) शिवराज सिंह चौहान
Ans :- शिवराज सिंह चौहान

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के नीमच जिले में भारत की सबसे बड़ी पंप भंडारण परियोजना की आधारशिला रखी हैं
  • भारत की सबसे बड़ी ऊर्जा भंडारण कंपनी ग्रीनको ग्रुप इस परियोजना का विकास कर रहा है।
  • इस परियोजना का निर्माण प्रतिदिन लगभग 11 गीगावाट घंटे (जीडब्ल्यूएच) का भंडारण प्रदान करने के लिए किया जा रहा है।


Q. हाल ही में किस स्थान से CRPF महिला बाइकर्स के एक समूह यशस्विनी के क्रॉस-कंट्री बाइक अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया हैं?
a) तुरा
b) शिलांग
c) जोवाई
d) चेरापूंजी
Ans :- शिलांग

  • मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने शिलांग से CRPF महिला बाइकर्स के एक समूह यशस्विनी के क्रॉस-कंट्री बाइक अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • इस बाइक रैली का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से CRPF देश में नारी शक्ति का जश्न मनाने के लिए कर रही है।

Q. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा दो दिवसीय ‘प्रौद्योगिकी और भारतीय भाषा शिखर सम्मेलन’ का आयोजन किया गया हैं?
a) गृह मंत्रालय
b) वित्त मंत्रालय
c) शिक्षा मंत्रालय 
d) विज्ञान औऱ प्रौद्योगिकी मंत्रालय
Ans :- शिक्षा मंत्रालय 

  • नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा दो दिवसीय ‘प्रौद्योगिकी और भारतीय भाषा शिखर सम्मेलन’ का आयोजन किया गया हैं।
  • इस शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य एनईपी 2020 के दृष्टिकोण के अनुरूप वर्तमान शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र से भारतीय भाषाओं में निहित एक सुचारु संक्रमण की सुविधा प्रदान करना हैं।
  • साथ ही शिक्षा में भारतीय भाषाओं के लिए तकनीकी रूप से उज्ज्वल भविष्य के लिए पाठ्यक्रम निर्धारित करना भी शामिल हैं।

Q. हाल ही में सातवीं भारत-यूरोपीय संघ साइबर वार्ता किस स्थान पर आयोजित की गई?
a) लंदन
b) ब्रुसेल्स
c) नई दिल्ली
d) एम्सटर्डम
Ans :- ब्रुसेल्स

  • सातवीं भारत-यूरोपीय संघ साइबर वार्ता ब्रुसेल्स में आयोजित की गई। 
  • इस दौरान दोनों पक्षों ने साइबर नीतियों, रणनीतियों और पारस्परिक हित के क्षेत्रों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
  • भारत और यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक साझेदारी के संदर्भ में, दोनों पक्षों ने साइबर संवाद तंत्र की सराहना की क्योंकि यह साइबरस्पेस से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

Q. हाल ही में भारतीय सामान्य बीमा निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) सुरेन्द्र शर्मा
b) हरविन्द्र सिंह
c) रामास्वामी नारायणन
d) देवेश श्रीवास्तव
Ans :- रामास्वामी नारायणन

  • जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने रामास्वामी नारायणन को अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया हैं।
  • रामास्वामी नारायणन, देवेश श्रीवास्तव का स्थान लेंगे।
  • देवेश श्रीवास्तव का चार साल का कार्यकाल 30 सितंबर 2023 को समाप्त हो गया था।
  • वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो ने नारायणन को जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख के रूप में अनुशंसित किया हैं।


Q. हाल ही में जियोमार्ट ने किसे अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
a) वीरेंद्र सहवाग
b) विराट कोहली
c) सचिन तेंदुलकर
d) महेंद्र सिंह धोनी
Ans :- महेंद्र सिंह धोनी

  • जियोमार्ट ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
  • जियोमार्ट का उद्देश्य भारतीय परिवारों के उत्सवों में एक अभिन्न भागीदार के रूप में खुद को स्थापित करना है।
  • जियोमार्ट एक भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी है। इसकी शुरुआत रिलायंस रिटेल और जियो प्लेटफॉर्म्स के बीच एक संयुक्त उद्यम के रूप में हुई थी।

Q. हाल ही में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कितने वर्ष बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है?
a) 5 वर्ष
b) 7 वर्ष
c) 9 वर्ष
d) 11 वर्ष
Ans :- 9 वर्ष

  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 9 साल बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही अगले साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में जापान को 5-1 से हराकर एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीता है।
  • एशियाई खेलों में इससे पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वर्ष 1966, 1998 और 2014 में स्वर्ण पदक जीता था।

Q. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा सभी स्कूली बच्चों के लिए "मुख्यमंत्री नाश्ता योजना" शुरू की गई हैं?
a) तेलंगाना
b) ओडिशा
c) झारखण्ड
d) पश्चिम बंगाल
Ans :- तेलंगाना

  • तेलंगाना सरकार द्वारा सभी स्कूली बच्चों के लिए "मुख्यमंत्री नाश्ता योजना" शुरू की गई हैं।
  • यह योजना पंचायती राज संस्थानों द्वारा चलाए जा रहे स्कूलों के अलावा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी स्कूली बच्चों के लिए शुरू की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य भर के 27 हजार से अधिक सरकारी और पंचायती राज स्कूलों के 23 लाख से अधिक छात्रों को लाभ मिलेगा।

Q. प्रतिवर्ष विश्व मुस्कान दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) अक्टूबर के पहले मंगलवार
b) अक्टूबर के पहले बुधवार
c) अक्टूबर के पहले गुरुवार
d) अक्टूबर के पहले शुक्रवार
Ans :- अक्टूबर के पहले शुक्रवार

  • प्रतिवर्ष अक्टूबर के पहले शुक्रवार को विश्व मुस्कान दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 2023 में यह 6 अक्टूबर को मनाया गया हैं।
  • मुस्कान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य साल में एक दिन मुस्कुराहट और दयालु कार्यों के लिए समर्पित करना है।
  • पहली बार कलाकार हार्वे बॉल द्वारा वर्ष 1999 में विश्व मुस्कान दिवस मनाया गया था।

आप डेली करंट अफेयर्स 08 October 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 08 October 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद...