6 December 2023 Current affairs in Hindi | 06 दिसम्बर 2023 करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "6 December 2023 Current affairs in Hindi | 06 दिसम्बर 2023 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का मुख्य उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए December के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

6 December 2023 Current affairs in Hindi

6 December 2023 Current affairs, 6 December 2023 Current affairs in Hindi, 06 December 2023 Current affairs mcq, 06 दिसम्बर 2023 करेंट अफेयर्स, Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug, gk gurug current affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव के 5वें संस्करण का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया हैं? 
a) द्रौपदी मुर्मू
b) जगदीप धनखड़
c) नरेन्द्र मोदी
d) अमित शाह
Ans :- जगदीप धनखड़

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा केरल के तिरुवनंतपुरम में वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव के 5वें संस्करण का उद्घाटन किया गया हैं।
  • ग्लोबल आयुर्वेद फेस्टिवल 2023 केरल राज्य की राजधानी में 1-5 दिसंबर तक 'हेल्थकेयर में उभरती चुनौतियां और एक पुनरुत्थान आयुर्वेद' थीम के साथ आयोजित किया गया।
  • इस कार्यक्रम में 70 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडल उपस्थित थे, जो कि वैश्विक स्वास्थ्य चिंताओं को दूर करने में आयुर्वेद की प्रासंगिकता की बढ़ती मान्यता को रेखांकित करता है।

Q. हाल ही में SKOCH गोल्ड अवार्ड 2023 से किसे सम्मानित किया गया हैं?
a) पावर ग्रिड
b) एनटीपीसी
c) गेल इंडिया
d) टाटा पॉवर
Ans :- पावर ग्रिड

  • विद्युत मंत्रालय के अधीन एक महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को प्रतिष्ठित SKOCH गोल्ड अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है।
  • पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को उसके अभूतपूर्व पुगलुर त्रिशूर 2000 मेगावाट वोल्टेज सोर्स कन्वर्टर हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट सिस्टम के लिए प्रशंसा प्रदान की गई।


Q. हाल ही में किस संस्थान द्वारा सशस्त्र बल अधिकारियों के लिए ड्रोन प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण आरंभ किया गया हैं?
a) IIT दिल्ली
b) IIT मुंबई
c) IIT गुवाहाटी
d) IIT खड़गपुर
Ans :- IIT गुवाहाटी

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी द्वारा सशस्त्र बलों की अभियानगत तैयारियों के आधुनिकीकरण के लिए जूनियर कमीशन अधिकारियों और अन्य अधिकारियों के लिए ड्रोन प्रौद्योगिकी के संबंध में तीन महीने का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है।
  • यह पाठ्यक्रम प्रशिक्षण लेने वाले अधिकारियों को सेवानिवृत्ति के बाद के करियर विकल्प चुनने में भी मदद करेगा क्योंकि इससे उन्हें विविध ड्रोन उद्योग या प्रौद्योगिकी उद्यमियों के रूप में सफल होने के लिए आवश्यक ज्ञान, दृष्टिकोण और सोच मिलेगी।

Q. हाल ही में किस केन्द्रीय मंत्रालय द्वारा दिल्ली में ‘जल इतिहास उत्सव’ का आयोजन किया गया हैं?
a) गृह मंत्रालय
b) वित मंत्रालय
c) शिक्षा मंत्रालय
d) जल शक्ति मंत्रालय
Ans :- जल शक्ति मंत्रालय

  • जल शक्ति मंत्रालय द्वारा दिल्ली के महरौली में जहाज महल, शम्सी तालाब में ‘जल इतिहास उत्सव’ का आयोजन किया गया हैं।
  • इसका मुख्य उद्देश्य जल विरासत स्थलों की सुरक्षा के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाना, जनता के बीच स्वामित्व की भावना पैदा करना, पर्यटन को बढ़ावा देना और इन ऐतिहासिक संरचनाओं की बहाली में योगदान देना है।

Q. हाल ही में भारतीय रेलवे ने रेल पटरियों पर हाथियों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कौन सी तकनीक पेश की है?
a) हाथी बचाओ
b) हाथी कवच
c) गजराज सुरक्षा
d) गजराज कवच
Ans :- गजराज सुरक्षा

  • भारतीय रेलवे ने रेल पटरियों पर हाथियों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 'गजराज सुरक्षा' नामक अत्याधुनिक तकनीक पेश की है।
  • यह रेलवे ट्रैक के करीब आने वाले हाथियों का पता लगाने के लिए AI-आधारित एल्गोरिदम और संवेदनशील ऑप्टिकल फाइबर केबल के नेटवर्क का उपयोग करता है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य ट्रेन दुर्घटनाओं से मरने वाले हाथियों को बचाना है।
  • भारतीय रेलवे इस तकनीक को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, असम, केरल, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु में शुरू करने की योजना बना रहा है।


Q. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा शैक्षणिक रूप से कमजोर 25 लाख छात्रों की सहायता के लिए ‘मिशन दक्ष’ शुरू किया गया हैं?
a) बिहार
b) झारखण्ड
c) ओडिशा
d) पश्चिम बंगाल
Ans :- बिहार

  • बिहार राज्य सरकार द्वारा शैक्षणिक रूप से कमजोर 25 लाख छात्रों की सहायता के लिए ‘मिशन दक्ष’ शुरू किया गया हैं।
  • यह ‘मिशन दक्ष’ पहल राज्य भर में कक्षा 3-8 के छात्रों को विशेष हिंदी, गणित और अंग्रेजी कक्षाएं प्रदान करने पर केंद्रित है।
  • इस ‘मिशन दक्ष’ के तहत प्रत्येक शिक्षक केवल पांच छात्रों को मार्गदर्शन देगा, विशेष रूप से वे जो हिंदी और अंग्रेजी में प्रवाह के साथ संघर्ष कर रहे हैं।

Q. हाल ही में वायु सेना मुख्यालय नई दिल्ली में महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया हैं? 
a) एयर मार्शल विजय कुमार 
b) एयर मार्शल संजीव कपूर
c) एयर मार्शल मकरंद रानाडे 
d) एयर मार्शल दीपसिंह सिधु
Ans :- एयर मार्शल मकरंद रानाडे 

  • एयर मार्शल मकरंद रानाडे को वायु सेना मुख्यालय नई दिल्ली में महानिदेशक नियुक्त किया गया हैं।
  • एयर मार्शल मकरंद रानाडे ने कुशल एयर मार्शल संजीव कपूर का स्थान लिया।
  • इससे पहले एयर मार्शल मकरंद रानाडे ने महानिदेशक (निरीक्षण और सुरक्षा) की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Q. हाल ही में सीनियर पुरूष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप 2023 का ख़िताब किस टीम ने जीता हैं?
a) पंजाब
b) हरियाणा
c) ओडिशा
d) तमिलनाडु
Ans :- पंजाब

  • पंजाब ने गत चैम्पियन हरियाणा को पेनल्टी शूटआउट में 9-8 से हराकर सीनियर पुरूष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप 2023 का ख़िताब जीता हैं।
  • सीनियर पुरूष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप 2023 टूर्नामेंट 17 से 28 नवंबर, 2023 तक चेन्नई, तमिलनाडु के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया गया था।
  • इसके साथ ही तमिलनाडु ने तीसरे स्थान के मैच में कर्नाटक को पेनाल्टी शूटआउट में 5-3 हरा दिया।


Q. प्रतिवर्ष हॉर्नबिल फेस्टिवल का आयोजन किस राज्य में किया जाता है?
a) असम
b) त्रिपुरा
c) नागालैंड
d) मेघालय
Ans :- नागालैंड

  • हॉर्नबिल फेस्टिवल 2023 या हॉर्नबिल फेस्टिवल का 24वां संस्करण नागा हेरिटेज विलेज किसामा में शुरू हो गया है।
  • इस वर्ष के संस्करण के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी और कोलंबिया देश भाग ले रहे हैं साथ ही असम राज्य भी इसमें भाग ले रहा है।
  • हॉर्नबिल फेस्टिवल पूर्वोत्तर भारतीय राज्य नागालैंड में 1 से 10 दिसंबर तक मनाया जाने वाला एक वार्षिक त्यौहार है।

Q. प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 1 दिसंबर
b) 2 दिसंबर
c) 3 दिसंबर
d) 4 दिसंबर
Ans :- 2 दिसंबर

  • प्रतिवर्ष 2 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस मनाया जाता हैं।
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार दुनिया भर में 40 मिलियन से अधिक लोग आधुनिक गुलामी के शिकार हैं। इसके अलावा दुनिया भर 150 मिलियन से अधिक, दस बच्चों में से एक बच्चा बाल श्रम का शिकार हैं।
  • यह दिवस गुलामी के परंपरागत रूपों जैसे मानव तस्करी, यौन शोषण, बाल श्रम, जबरदस्ती शादी और सशस्त्र संघर्ष के दौरान बच्चों की सेना में जबरन भर्ती के उन्मूलन पर केंद्रित है।

आप डेली करंट अफेयर्स 06 December 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 06 December 2023 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद....