12 January 2025 Current affairs in Hindi | 12 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "12 January 2025 Current affairs in Hindi | 12 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं।

इस वेबसाईट का मुख्य उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 12 January के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं। 

12 January 2025 Current affairs in Hindi

12 January 2025 Current affairs, 12 January 2025 Current affairs in Hindi, 12 January 2025 Current affairs mcq, 12 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स, Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug, gk gurug current affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के पहले ग्रीन हाइड्रोजन हब की आधारशिला कहां रखी हैं?
a) पणजी
b) भोपाल
c) अहमदाबाद
d) विशाखापत्तनम
Ans :- विशाखापत्तनम

Explanation:-

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के तहत आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में भारत के पहले ग्रीन हाइड्रोजन हब की आधारशिला रखी हैं।
  • यह प्रोजेक्ट आंध्र प्रदेश के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा विकास निगम के सहयोग से एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड द्वारा विकसित किया जा रहा हैं।

Q. हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का नाम किसके सम्मान में बदला है?
a) इंदिरा गांधी
b) डॉ. मनमोहन सिंह
c) राजीव गाँधी
d) अटल बिहारी वाजपेयी
Ans :- डॉ. मनमोहन सिंह

Explanation:-

  • हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में आधिकारिक तौर पर हिमाचल प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (HIPA) का नाम बदल दिया है। 
  • हिमाचल प्रदेश की 50वीं वर्षगांठ समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया।


Q. हाल ही में किस भारतीय संस्थान द्वारा एशिया की सबसे बड़ी शैलो वेव बेसिन अनुसंधान सुविधा शुरू की गई है?
a) आईआईटी रुड़की
b) आईआईटी मुंबई
c) आईआईटी मद्रास
d) आईआईटी कानपुर
Ans :- आईआईटी मद्रास

Explanation:-

  • भारतीय संस्थान आईआईटी मद्रास द्वारा एशिया की सबसे बड़ी शैलो वेव बेसिन अनुसंधान सुविधा शुरू की गई है।
  • अनुसंधान और औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने के लिए आईआईटी मद्रास द्वारा अपने थाईयूर परिसर में एशिया की सबसे बड़ी शैलो वेव बेसिन अनुसंधान सुविधा शुरू की गई है।
  • यह तटीय और समुद्री इंजीनियरिंग में भारत की बढ़ती तकनीकी और अनुसंधान की आवश्यकताओं को पूरा करेगा।

Q. हाल ही में किस प्रदेश सरकार ने सभी को बीमा प्रदान करने के लिए 'बीमा सखी योजना' शुरू की हैं?
a) गोवा
b) केरल
c) असम
d) ओडिशा
Ans :- गोवा

Explanation:-

  • गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सभी को बीमा प्रदान करने के लिए 'बीमा सखी योजना' शुरू की हैं।
  • हरियाणा के बाद गोवा इस प्रमुख योजना को शुरू करने वाला दूसरा राज्य बन गया हैं।
  • बीमा सखी योजना 18-70 वर्ष की उम्र की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो दसवीं कक्षा पास हैं।


Q. हाल ही में थर्ड आई एशियन फिल्म फेस्टिवल का 21वां संस्करण किस शहर में शुरू हुआ हैं?
a) मुंबई
b) कोच्ची
c) पुणे
d) जयपुर
Ans :- मुंबई

Explanation:-

  • थर्ड आई एशियन फिल्म फेस्टिवल का 21वां संस्करण मुंबई में शुरू हो गया है।
  • यह फिल्म महोत्सव 10-16 जनवरी तक मुंबई में आयोजित किया जा रहा हैं और इस दौरान अंधेरी, सायन और ठाणे में फिल्मों की स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी।
  • इस फिल्म फेस्टिवल में चीन, मलेशिया, बांग्लादेश, कजाकिस्तान, ट्यूनीशिया और भूटान सहित देशों की फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।


Q. हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के नए राजस्व सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) अरुणीश चावला
b) कुमारी शिवानी सिंह
c) तुहिन कांता पांडे
d) रविन्द्र कुमार शर्मा
Ans :- तुहिन कांता पांडे

Explanation:-

  • तुहिन कांता पांडे को केंद्रीय वित्त मंत्रालय के नए राजस्व सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • तुहिन कांता पांडे, अरुणीश चावला का स्थान लेंगे।
  • इसके साथ ही तुहिन कांता पांडे को भारत का वित्त सचिव भी नियुक्त किया गया है।

Q. हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम' जीतने वाले पहले पुरुष फुटबॉलर कौन बने?
a) किलियन एमबाप्पे
b) लियोनेल मेसी
c) डिएगो माराडोना
d) क्रिस्टियानो रोनाल्डो
Ans :- लियोनेल मेसी

Explanation:-

  • लियोनेल मेस्सी को संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ़ फ़्रीडम से सम्मानित किया गया है।
  • लियोनेल मेसी,पहले पुरुष फुटबॉल खिलाड़ी हैं जिन्हे इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका की समृद्धि, मूल्यों या सुरक्षा, विश्व शांति या अन्य महत्वपूर्ण समाज में योगदान दिया है।

Q. हाल ही में मराठी भाषा को आधिकारिक तौर पर शास्त्रीय भाषा का दर्जा कब दिया गया?
a) 7 जनवरी
b) 8 जनवरी
c) 9 जनवरी
d) 10 जनवरी
Ans :- 8 जनवरी

Explanation:-

  • 8 जनवरी 2025 को सरकारी संकल्प (जीआर) जारी होने के बाद मराठी भाषा को आधिकारिक रूप से शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।
  • केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली में महाराष्ट्र के मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत को मराठी को शास्त्रीय भाषा के रूप में आधिकारिक रूप से मान्यता देने वाला सरकारी आदेश सौंपा हैं।
  • तमिल 2004 में शास्त्रीय भाषा का दर्जा पाने वाली पहली भाषा थी। संस्कृत को 2005 में शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिला था।


Q. हाल ही में किस राज्य में एक दुर्लभ तितली प्रजाति "बैंडेड रॉयल तितली" की खोज की गई है?
a) त्रिपुरा
b) सिक्किम
c) कर्नाटक
d) नागालैंड
Ans :- त्रिपुरा

Explanation:-

  • त्रिपुरा में एक दुर्लभ तितली प्रजाति "बैंडेड रॉयल तितली" की खोज की गई है।
  • शोध दल के अनिमेष दास के मुताबिक इस तितली को पहली बार 5 मई, 2021 को देखा गया था।
  • यह दुर्लभ प्रजाति की तितली सिपाहीजला वन्यजीव अभयारण्य में पाई गई है।

Q. प्रतिवर्ष विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 8 जनवरी
b) 9 जनवरी
c) 10 जनवरी
d) 11 जनवरी
Ans :- 10 जनवरी

Explanation:-

  • प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता हैं
  • विश्व हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में हिंदी भाषा को बढ़ावा देना है।
  • हिंदी दुनिया में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।
  • वर्ष 2006 में पहला विश्व हिंदी दिवस तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा मनाया गया था।

आप डेली करंट अफेयर्स 12 January 2025 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 12 January 2025 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद....