21 September 2022 Current affairs in Hindi | 21 सितम्बर 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "21 September 2022 Current affairs in Hindi | 21 सितम्बर 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है ।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं । 

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 21 september  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं

21 September 2022 Current affairs in Hindi

21 September 2022 Current affair,21 September 2022 Current affairs in Hindi,21 सितम्बर 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में किस राज्य में ‘उभरते कानूनी मुद्दे-2022’ पर यूनियन ऑफ इंडिया काउंसिल (वेस्ट जोन) सम्मेलन का उद्घाटन किया गया है?
a) मेघालय
b) मध्य प्रदेश
c) राजस्थान
d) उत्तर प्रदेश
Ans :- राजस्थान

Explanation:-
  • कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने 17 सितंबर को लेक सिटी उदयपुर में ‘उभरते कानूनी मुद्दे-2022’ पर यूनियन ऑफ इंडिया काउंसिल (वेस्ट जोन) सम्मेलन का उद्घाटन किया। 
  • कार्यक्रम में पांच राज्यों (राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और मध्य प्रदेश) के अलावा 300 से अधिक अधिवक्ताओं ने भी भाग लिया। 
  • सम्मेलन में कानून राज्य मंत्री एस. पी. एस बघेल, सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अजय रस्तोगी और राजस्थान के कार्यवाहक सीजे एम. एम श्रीवास्तव भी मौजूद थे। 

Q. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य सुधारवादी नेता ई.वी. रामासामी (पेरियार) के जन्मदिन पर ‘सामाजिक न्याय दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा?
a) तमिलनाडु
b) गुजरात
c) असम
d) सिक्किम
Ans :- तमिलनाडु

Explanation:-
  • तमिलनाडु सरकार ने सुधारवादी नेता ई वी रामासामी (पेरियार) के जन्मदिन को राज्य में ‘सामाजिक न्याय दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की। 
  • राज्य की विधानसभा में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने यह घोषणा करते हुए कहा कि 17 सितंबर को निर्धारित पेरियार का जन्मदिन राज्य में ‘सामाजिक न्याय दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। 
  • पेरियार की विचारधारा सामाजिक न्याय, स्वाभिमान, तर्कवाद और समानता के बारे में थी, जिसने पिछली शताब्दी के दौरान तमिल समाज के विकास की आधारशिला रखी और यह भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।


Q. हाल ही में राष्ट्रीय राजभाषा कीर्ति पुरस्कार पाने वाली ‘विज्ञान प्रगति’ किस संस्थान द्वारा जारी की जाने वाली विज्ञान पत्रिका है?
a) वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद 
b) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन 
c) राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक 
d) भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
Ans :- वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद 

Explanation:-
  • ‘विज्ञान प्रगति’ वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा जारी एक लोकप्रिय विज्ञान पत्रिका है। 
  • गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की ओर से सूरत में आयोजित दूसरे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में पत्रिका को राष्ट्रीय राजभाषा कीर्ति पुरस्कार मिला है। 
  • ‘विज्ञान प्रगति’ पत्रिका का उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी को सरल भाषा में जन-जन तक पहुँचाना है।


Q. हाल ही में सम्पति पंजीकरण को डिजिटाइज करने वाला देश का पहला राज्य कौन-सा बना है?
a) तमिलनाडु
b) कर्नाटक
c) महाराष्ट्र
d) राजस्थान
Ans :- महाराष्ट्र

Explanation:-
  • महाराष्ट्र संपत्तियों के ई-पंजीकरण को सक्षम करने वाला पहला राज्य बन गया है। 
  • महाराष्ट्र सरकार ने इस प्रक्रिया को डिजिटाइज़ करने के लिए रियल्टी डेवलपर्स द्वारा बेची जाने वाली संपत्तियों का ई-पंजीकरण शुरू किया है, जिसमें जल्द ही ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग भी शामिल होगा। 
  • शुरुआत में पहली बिक्री के समझौते के ई-पंजीकरण के लिए सुविधा सक्षम होगी और पुनर्विक्रय लेनदेन इसका हिस्सा नहीं होगा।

Q. हाल ही में जारी ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स 2022 में कौन सा देश शीर्ष पर रहा है?
a) भारत 
b) यूक्रेन 
c) फिलीपींस
d) वियतनाम 
Ans :- वियतनाम

Explanation:-
  • चैनालिसिस ने 2022 के लिए ग्लोबल क्रिप्टो करेंसी एडॉप्शन पर एक शोध प्रकाशित किया। 
  • वियतनाम में क्रिप्टो करेंसी को सबसे ज्यादा अपनाया गया है, फिलीपींस और यूक्रेन क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं, और भारत चौथे व संयुक्त राज्य अमेरिका पांचवें स्थान पर है।

Q. निम्नलिखित में से कौन सा देश 2023 में महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप की मेजबानी करेगा?
a) ऑस्ट्रेलिया
b) भारत
c) दक्षिण अफ्रीका
d) इंग्लैंड
Ans :- दक्षिण अफ्रीका

Explanation:-
  • महिला अंडर 19 टी-20 विश्व कप का पहला संस्करण साल 2023 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया जाएगा। 
  • कुल 16 देश इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगे। पहले यह टूर्नामेंट 2021 में होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे दो बार स्थगित किया गया था। 
  • अब यह टूर्नामेंट जनवरी, 2023 में आयोजित किया जाएगा। 


Q. हाल ही में किस प्रदेश को भारत का पहला स्वच्छ सुजल प्रदेश घोषित किया गया हैं?
a) लक्ष्यद्वीप
b) अंडमान निकोबार
c) चंडीगढ़
d) गोवा 
Ans :- अंडमान निकोबार

Explanation:-
  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को भारत का पहला स्वच्छ सुजल प्रदेश घोषित किया है। 
  • पोर्ट ब्लेयर में एक समारोह में उन्होंने उपराज्यपाल एडमिरल डीके जोशी को प्रमाण पत्र सौंपा। 
  • अब, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सभी गांवों को हर घर जल के रूप में प्रमाणित किया गया है और खुले में शौच मुक्त – ओडीएफ प्लस के रूप में सत्यापित किया गया है। 


Q. हाल ही में किस राज्य सरकार ने अपने सचिवालय का नाम ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर’ के नाम पर रखने की घोषणा की है?
a) अरूणाचल प्रदेश 
b) आंध्र प्रदेश 
c) तमिलनाडु
d) तेलंगाना
Ans :- तेलंगाना

Explanation:-
  • तेलंगाना सरकार ने राज्य के नये सचिवालय भवन का नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की घोषणा की है। 
  • तेलंगाना सरकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने नए तेलंगाना सचिवालय का नाम रखने का फैसला किया है, जो विश्व प्रसिद्ध बुद्धिजीवी, भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार, भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के नाम पर निर्माणाधीन है। 

Q. 2023 में शंघाई सहयोग संगठन की मेजबानी किस देश द्वारा की जाएगी?
a) भारत
b) पाकिस्तान
c) ताजिकिस्तान
d) किर्गिस्तान
Ans :- भारत

Explanation:-
  • उज्बेकिस्तान ने आठ सदस्यीय शंघाई सहयोग संगठन की अध्यक्षता भारत को सौंपी। 
  • उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने समरकंद में 22वें शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए। 
  • उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री व्लादिमीर नोरोव ने ट्वीट किया, ‘‘शंघाई सहयोग संगठन समरकंद शिखर सम्मेलन के बाद भारत 2023 में संगठन के अध्यक्ष के रूप में शंघाई सहयोग संगठन के अगले शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। हम इस जिम्मेदार मिशन के क्रियान्वयन में अपने रणनीतिक साझेदार भारत की सहायता करने की पूरी कोशिश करेंगे।’’
  • शंघाई सहयोग संगठन के आठ पूर्ण सदस्य हैं, जिनमें इसके छह संस्थापक सदस्य, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। भारत और पाकिस्तान 2017 में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल हुए थे। 


Q. हाल ही में स्वाति पीरामल को किस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है?
a) फ्रांस
b) जापान
c) इटली
d) जर्मनी
Ans :- फ्रांस

Explanation:-
  • प्रमुख भारतीय वैज्ञानिक और उद्योगपति डॉ. स्वाति पीरामल को व्यापार और उद्योग, विज्ञान, चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान और भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने के लिए फ्रांस के शीर्ष नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है।
  • 66 वर्षीय स्वाति पीरामल, फार्मास्यूटिकल्स, वित्तीय सेवाओं, रियल एस्टेट और ग्लास पैकेजिंग में रुचि रखने वाले व्यवसाय समूह, मुंबई-मुख्यालय वाले पिरामल समूह की उपाध्यक्ष हैं।

Q. हाल ही में किस टीम ने पहली बार डूरंड कप का खिताब जीता है?
a) बेंगलुरु एफसी
b) मुंबई सिटी एफसी
c) एटीके मोहन बागान
d) पूर्वी बंगाल
Ans :- बेंगलुरु एफसी

Explanation:-
  • बेंगलुरु एफसी ने कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में मुंबई सिटी एफसी को 2-1 से हराकर डूरंड कप खिताब जीता।
  • बेंगलुरु एफसी के लिए शिवा शक्ति और ब्राजील के एलन कोस्टा ने गोल किए जबकि मुंबई सिटी एफसी के लिए अपुइया ने गोल किया।
  • यह डूरंड कप का 131वा संस्करण था। सुनील छेत्री बेंगलुरु एफसी टीम के कप्तान थे।
  • डूरंड कप एक वार्षिक घरेलू फुटबॉल टूर्नामेंट है।
  • यह पहली बार 1888 में शिमला में आयोजित किया गया था और यह एशिया का सबसे पुराना मौजूदा क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट है।

Q. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने जन शिकायतों के समाधान के लिए 'सीएम दा हैसी' वेब पोर्टल लॉन्च किया है?
a) मणिपुर
b) नगालैंड
c) हरियाणा
d) असम
Ans :- मणिपुर

Explanation:-
  • मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने आम जनता से शिकायतें प्राप्त करने के लिए 'सीएम दा हैसी' वेब पोर्टल लॉन्च किया।
  • जनता इस पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है, और वे अपनी शिकायतों की स्थिति भी देख सकते हैं।
  • सीएम सचिवालय में लोक शिकायत निवारण और भ्रष्टाचार निरोधक सेल समयबद्ध तरीके से शिकायतों के निवारण के लिए पोर्टल का उपयोग करेंगे।
  • मार्च 2022 से अब तक लोक शिकायत निवारण और भ्रष्टाचार निरोधी सेल को कुल 134 शिकायतें मिली हैं। इसमें से 85 फीसदी शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है।


Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 21 सितम्बर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।



  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 21 September 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....