22 September 2022 Current affairs in Hindi | 22 सितम्बर 2022 हिंदी करेंट अफेयर्स PDF

इस पोस्ट में "22 September 2022 Current affairs in Hindi | 22 सितम्बर 2022 करेंट अफेयर्स'' के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है ।

इस वेबसाइट पर Daily Current affairs quiz हिंदी  में प्रकाशित किया जाता है। जो कि  UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPS, पीओ क्लर्क, SBI, पटवारी, वन विभाग,  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर हैं । 

इस वेबसाईट का उद्धेश्य डेली Current Affairs प्रश्नोत्तरी, विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरूस्कार , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है । तो चलिए 22 september  के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। Pdf Download करने का Link Post के अंत में दिया गया हैं

22 September 2022 Current affairs in Hindi

22 September 2022 Current affair,22 September 2022 Current affairs in Hindi,22 सितम्बर 2022 करेंट अफेयर्स,Daily Current affairs quiz in Hindi, gkgurug Current affairs,daily current affairs in hindi,current affairs 2022,daily current affairs,Top 10 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi

Q. हाल ही में किस देश ने नेपाल को 3-1 से हराकर सैफ महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप जीती है?
a) भारत
b) बांग्लादेश
c) भूटान
d) श्रीलंका
Ans :- बांग्लादेश

Explanation:-
  • बांग्लादेश ने नेपाल को 3-1 से हराकर सैफ (SAFF) महिला चैम्पियनशिप जीती।
  • बांग्लादेश ने काठमांडू के दशरथ रंगशाला स्टेडियम में अपना पहला सैफ महिला चैम्पियनशिप खिताब जीता।
  • बांग्लादेश की ओर से कृष्णा रानी सरकार और सीरत जहां स्वप्ना ने गोल किए, जबकि नेपाल की ओर से अनीता बसनेत ने एक गोल किया।
  • बांग्लादेश की कप्तान सबीना खातून 5 मैचों में 8 गोल के साथ टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर रही।
  • सबीना खातून ने ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ का अवॉर्ड भी जीता।
  • बांग्लादेश की गोलकीपर रूपना चकमा को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार मिला।
  • सैफ महिला चैम्पियनशिप 2022, सैफ महिला चैम्पियनशिप का छठा संस्करण था। यह दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (SAFF) द्वारा आयोजित किया जाता है।

Q. हाल ही में किसे सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?
a) विनोद अग्रवाल
b) केनिची आयुकावा
c) शैलेश चंद्र
d) सत्यकाम आर्य
Ans :- विनोद अग्रवाल

Explanation:-
  • वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल्स (वीईसीवी) के एमडी और सीईओ विनोद अग्रवाल को वित्त वर्ष 2023 के लिए सियाम (SIAM) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • वह SIAM के उपाध्यक्ष थे। वह मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष और पूर्णकालिक निदेशक केनिची आयुकावा का स्थान लेंगे।
  • टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्र को वित्त वर्ष 2023 के लिए SIAM का उपाध्यक्ष चुना गया।
  • सत्यकाम आर्य को वित्त वर्ष 2023 के लिए SIAM के कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया।

Q. हाल ही में भारत ने रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए किस देश के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
a) केन्या
b) यूक्रेन
c) कनाडा
d) मिस्र
Ans :- मिस्र

Explanation:-
  • भारत और मिस्र ने रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • समझौता ज्ञापन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके समकक्ष जनरल मोहम्मद जकी ने हस्ताक्षर किए हैं।
  • भारत और मिस्र संयुक्त अभ्यास के संचालन और प्रशिक्षण के लिए कर्मियों के आदान-प्रदान को बढ़ाने पर भी सहमत हुए।
  • दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और शांति और स्थिरता के लिए दोनों देशों के योगदान को स्वीकार किया।
  • राजनाथ सिंह ने अपने मिस्र के समकक्ष को भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता और हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में आमंत्रित किया।


Q. हाल ही में भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग के सचिव के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है?
a) विजय कुमार सिंह
b) बीवीआर सुब्रह्मण्यम
c) अमित कुमार सिंह
d) संजय कुमार राकेश
Ans :- विजय कुमार सिंह

Explanation:-
  • विजय कुमार सिंह ने भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया।
  • विजय कुमार सिंह इससे पहले कपड़ा मंत्रालय में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत थे।
  • वह पंजाब कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें प्रशासक के रूप में काम करने का व्यापक अनुभव है।
  • भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग रक्षा मंत्रालय के अधीन एक विभाग है। इसकी स्थापना 2004 में हुई थी।


Q. हाल ही में किसने केंद्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान, चेन्नई में ‘स्केल’/SCALE (स्किल सर्टिफिकेशन असेसमेंट फॉर लेदर एम्प्लॉइज) ऐप लॉन्च किया?
a) नरेन्द्र मोदी
b) धर्मेंद्र प्रधान
c) पीयूष गोयल
d) निर्मला सीतारमण
Ans :- धर्मेंद्र प्रधान

Explanation:-
  • केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान, चेन्नई में ‘स्केल’/SCALE (स्किल सर्टिफिकेशन असेसमेंट फॉर लेदर एम्प्लॉइज) ऐप लॉन्च किया।
  • SCALE ऐप लेदर स्किल सेक्टर काउंसिल द्वारा विकसित चमड़ा उद्योग के कौशल, विद्या, मूल्यांकन और रोजगार की जरूरतों के लिए वन स्टॉप समाधान है।
  • लेदर क्राफ्ट में रुचि रखने वाले लोग ऐप के माध्यम से ऑनलाइन लाइव-स्ट्रीम कक्षाओं का उपयोग कर सकते हैं।
  • कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, एनएसडीसी, सीएलआरआई और चमड़ा क्षेत्र कौशल परिषद पूरे भारत में सामान्य सुविधाएं और कौशल केंद्र स्थापित करने के लिए सहयोग करेंगे।

Q. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने जन शिकायतों के समाधान के लिए 'सीएम दा हैसी' वेब पोर्टल लॉन्च किया है?
a) मणिपुर
b) नागालैंड
c) हरियाणा
d) असम
Ans :- मणिपुर

Explanation:-
  • मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने आम जनता से शिकायतें प्राप्त करने के लिए 'सीएम दा हैसी' वेब पोर्टल लॉन्च किया।
  • जनता इस पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है, और वे अपनी शिकायतों की स्थिति भी देख सकते हैं।
  • सीएम सचिवालय में लोक शिकायत निवारण और भ्रष्टाचार निरोधक सेल समयबद्ध तरीके से शिकायतों के निवारण के लिए पोर्टल का उपयोग करेंगे।
  • मार्च 2022 से अब तक लोक शिकायत निवारण और भ्रष्टाचार निरोधी सेल को कुल 134 शिकायतें मिली हैं। इसमें से 85 फीसदी शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है।
 

Q. विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार ‘मिशन तहसील 392’ कार्यक्रम तहसील स्तर पर 27 सितंबर से किस तहसील से शुरू किया जाएगा?
a) संगरिया, हनुमानगढ़
b) नोखा, बीकानेर
c) पदमपुर, श्रीगंगानगर
d)  सांचौर, जालौर 
Ans :- नोखा, बीकानेर

Explanation:-
  • विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार ‘मिशन तहसील 392’ कार्यक्रम तहसील स्तर पर 27 सितंबर से प्रारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत बीकानेर संभाग की नोखा तहसील से की जाएगी। कार्यक्रम प्रदेश के 7 संभागों की कुल 392 तहसीलों में आयोजित किया जाएगा। 
  • प्रत्येक संभाग के प्रत्येक ज़िले की प्रत्येक तहसील पर विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार ‘मिशन तहसील 392’  के तहत विशेष योग्यजन भाई बहनों को उनकी समस्याओं के समाधान और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। 

Q. भारत में लॉन्च के पहले चरण में किस राज्य को (5वीं पीढ़ी) दूरसंचार सेवा मिलेगी?
a) कर्नाटक
b) मध्य प्रदेश
c) ओडिशा
d) गुजरात
Ans :- ओडिशा

Explanation:-
  • केंद्रीय संचार, और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि ओडिशा को इसके लॉन्च के पहले चरण में 5G (5वीं पीढ़ी) दूरसंचार सेवा मिलेगी। 
  • पहले चरण में पूरे भारत के 13 चुनिंदा शहरों को 5G सेवाएं मिलेंगी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास (चेन्नई) तमिलनाडु में एक 5G प्रयोगशाला विकसित की गई थी। 

Q. प्रतिवर्ष विश्वभर में विश्व अल्जाइमर दिवस कब मनाया जाता हैं?
a) 18 सितंबर
b) 19 सितंबर
c) 20 सितंबर
d) 21 सितंबर
Ans :- 21 सितंबर

Explanation:-
  • विश्व अल्जाइमर दिवस 21 सितंबर को मनाया जाता है।
  • इस वर्ष विश्व अल्जाइमर माह की थीम- ‘डिमेंशिया को जानें, अल्जाइमर को जानें’ है।
  • विश्व अल्जाइमर माह हर साल सितंबर में आयोजित किया जाता है। अल्जाइमर रोग डिमेन्शिया का सबसे आम रूप है।
  • यह एक प्रगतिशील मस्तिष्क रोग है। इसके परिणामस्वरूप स्मृति और सोचने की क्षमता का नुकसान होता है।
  • यह मस्तिष्क की कोशिकाओं को नष्ट कर देता है। यह अनियमित व्यवहार, स्मरण शक्ति की क्षति, याद्दाश्त परिवर्तन और शरीर के कार्यों के नुकसान का कारण बनता है।


Q. हाल ही में किस प्रसिद्ध हास्य कलाकार का निधन हुआ हैं?
a) राजू श्रीवास्तव
b) एहसान कुरैशी
c) शकील सिद्दीकी
d) महमूद अली खान
Ans :- राजू श्रीवास्तव

Explanation:-
  • जाने-माने हास्‍य कलाकार राजू श्रीवास्‍तव का दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान-एम्‍स में निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे।
  • पिछले महीने दिल का दौरा पडने के बाद उन्‍हें एम्‍स में भर्ती कराया गया था।
  • 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी।

Q. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के सद्भावना राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
a) एकाटेरिना लुटिसिना 
b) डेविड एटनबरो 
c) वैनेसा नकाटे 
d) इलीस एल कोरबी
Ans :- वैनेसा नकाटे

Explanation:-
  • UNICEF ने युगांडा की 25 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता वैनेसा नकाटे को संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) का सद्भावना राजदूत नियुक्त किया।
  • स्वीडन की ग्रेटा थुनबर्ग से प्रेरित होकर, नाकाटे ने 2019 में अपनी जलवायु कार्रवाई शुरू की और तब से 'राइज़ अप मूवमेंट' की स्थापना की और वैश्विक जलवायु शिखर सम्मेलन को संबोधित किया ।

Q. हाल ही में सम्पति पंजीकरण को डिजिटाइज करने वाला देश का पहला राज्य कौन-सा बना है?
a) महाराष्ट्र
b) मध्यप्रदेश
c) हरियाणा
d) उत्तराखंड
Ans :- महाराष्ट्र

Explanation:-
  • महाराष्ट्र संपत्तियों के ई-पंजीकरण को सक्षम करने वाला पहला राज्य बन गया है।
  • महाराष्ट्र सरकार ने इस प्रक्रिया को डिजिटाइज़ करने के लिए रियल्टी डेवलपर्स द्वारा बेची जाने वाली संपत्तियों का ई-पंजीकरण शुरू किया है, जिसमें जल्द ही ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग भी शामिल होगा।
  • शुरुआत में पहली बिक्री के समझौते के ई-पंजीकरण के लिए सुविधा सक्षम होगी और पुनर्विक्रय लेनदेन इसका हिस्सा नहीं होगा।

Q. हाल ही में किस देश को टाइफून (तूफान) ‘नानमाडोल’ के कारण बचाव व निकासी की चेतावनी जारी की गई है?
a) ताइवान
b) दक्षिण कोरिया
c) फिलीपींस
d) जापान
Ans :- जापान

Explanation:-
  • जापान में टाइफून ‘नानमोडोल’ को लेकर चेतावनी जारी की गयी है। 
  • कागोशिमा शहर के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में तेज हवाएं चल रही है और भारी बारिश हो रही है। 
  • जिसको ध्यान में रखते हुए लोगों को वहां से निकलने की सूचना दी गयी है। 
  • क्यूशू के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में कागोशिमा शहर के आसपास टाइफून नानमाडोल का प्रभाव है।

Click Here To Download PDF

👇👇👇👇


Yearly Current Affairs 2022 PDF



आप डेली करंट अफेयर्स 22 सितम्बर 2022 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।



  **ये भी पढ़ें**  

मैं उम्मीद करता हूँ कि आज 22 September 2022 Current Affairs In Hindi का Post आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही Daily Current Affairs Quiz पढने के लिए GKGuruG.Com पर विजिट करें धन्यवाद.....